Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांका में पुलिस का ‘ग्राउंड एक्शन’, खुद सड़क पर उतरे एसपी अमितेश कुमार!
N.k.choudhary
बांका में पुलिस का ‘ग्राउंड एक्शन’, खुद सड़क पर उतरे एसपी अमितेश कुमार!
More news from बिहार and nearby areas
- बांका में पुलिस का ‘ग्राउंड एक्शन’, खुद सड़क पर उतरे एसपी अमितेश कुमार!1
- 🚨 खबर के अनुसार बांका में अचानक सड़क पर उतरे SP अमितेश कुमार, 9 से 1 बजे तक पुलिस का ग्राउंड एक्शन! 👮♂️🚔 📍 बांका: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष पुलिस अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नजर आए। 👮 एसपी अमितेश कुमार खुद अमरपुर की सड़कों पर उतरे और पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया। डुमरामा स्थित मन हाई स्कूल के समीप रुककर उन्होंने जांच की और पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। 🛡️ एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ 24 घंटे सक्रिय हैं। 👀 पुलिस की सड़क पर मौजूदगी का उद्देश्य अपराध पर नजर रखने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। 📲 बांका की हर बड़ी खबर के लिए फॉलो करें — Banka Today News Digital 🗣️ बांका की आवाज, आपके साथ।1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- दुर्गापूजा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 10 बजे तक प्रतिमा विसर्जन का निर्देश तारापुर थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार की शाम थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों, पूजा समितियों एवं गणमान्य लोगों की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ महेश कुमार ने की। संचालन एसडीपीओ कुमार देवेंद्र व थानाध्यक्ष राज कुमार ने किया। प्रशासन ने थाना क्षेत्र की सभी 11 पूजा समितियों को पहली पूजा से पूर्व लाइसेंस लेना अनिवार्य किया है। सभी पंडालों में छोटा अग्निशमन यंत्र, पानी व बालू की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार तथा पर्याप्त स्वयंसेवक रखने को कहा गया। शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए बिजली व्यवस्था में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन रात 10 बजे तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। मोहनगंज व धौनी की प्रतिमाओं का विसर्जन विजयादशमी की रात बदुआ नदी में होगा। डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नगर पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।1
- Bihar News LIVE Today | 3 October 2026 की हर बड़ी खबर | Latest Updates1
- भागलपुर - फतेहपुर वार्ड 1 में केमिकल बोतल फटने से बच्ची घायल - SDPO का बयान1
- जीविका के 20 साल पूरे, जेडीयू ने किया नीतीश संवाद का आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा* *जीविका के 20 साल पूरे, जेडीयू ने किया नीतीश संवाद का आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा* रिपोर्ट - साहिल राज आगाज टाइम भागलपूर भागलपुर जीविका के 20 साल पूरे होने के अवसर पर जेडीयू की ओर से भागलपुर में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं कार्यक्रम में कदवा विधायक दुलाल चंद गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, जेडीयू नेता सुड्डू साईं और जेडीयू प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर समेत कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से जीविका से जुड़ी महिलाएं भी कार्यक्रम में पहुंचीं।कार्यक्रम के दौरान जीविका के 20 वर्षों के सफर और इसके जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई कदवा विधायक दुलाल चंद गोस्वामी ने कहा कि आज बिहार की आधी आबादी रोजगार से जुड़कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही है उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और यह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल का परिणाम है कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने जीविका से जुड़ी महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में आगे भी काम करने की बात कही बाइट -- दुलार चंद्र गोस्वामी जदय विधायक कदूवा बाइट -- विजय सिंह,विधान परिषद सदस्य बाइट -- ललित नारायण मंडल, सुल्तानगंज विधायक4
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus3