कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आर्चरी में लहराया परचम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल 2026-27 का आयोजन मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री आशीष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा द्वारा जनपद के एक मात्र kgbv में आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2026 को K.G.B.V. गौर, अमरौधा, जनपद कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने कुल 15 पदक अपने नाम किए। इन सभी प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन मिर्जापुर (रॉबर्ट्सगंज) में किया जाएगा। यहां विद्यालय की ये बेटियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाली प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल प्रतिभा का शानदार उदाहरण है। विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है। इस अवसर पर , आशीष कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात, अरुणेश सिंह जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, ईश्वर कांत मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरौध ,अभिषेक सिंह, सचिव आर्चरी असोसिएशन, कानपुर देहात, दिनेश बाबू, ब्लॉक नोडल स्पोर्ट्स, रेनू देवी ,निधि सचान मैम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। 🌟 42 छात्राओं ने लिया हिस्सा 🏆 15 छात्राओं ने जीते पदक 🎯 अब लक्ष्य — राज्य स्तरीय चैंपियनशिप

- डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह पूरवा में प्रेमी युगल की पिटाई को सीईओ ने दिया संज्ञान में दिनांक 05/06 अगस्त की रात्रि में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डेरापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहर सिहं का पुरवा में एक घर में एक व्यक्ति घुस गया है जिसे कुछ लोग मार रहे हैं, उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि एक युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने गया था, जिनके साथ महिला के परिजनों द्वारा मारपीट की गयी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया एवं मेडिकल की कार्यवाही की गयी। घटना से सम्बन्धित लोगों से पूछताछ कर अन्य तथ्यों की जानकारी की जा रही है एवं तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट- क्षेत्राधिकारी डेरापुर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह*1
- कालपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामलों का खुलासा, 2.72 लाख रुपये समेत लाखों के जेवर बरामद जालौन। कालपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद माल दोनों चोरी की घटनाओं से संबंधित है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कालपी के निकट निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कालपी के नेतृत्व में की गई। मदारीपुर रोड से आरोपी गिरफ्तार कालपी पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे मदारीपुर रोड पर वन विभाग के वॉच टावर के पास से आरोपी शिवम पुत्र बालमुकुन्द दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,72,020 रुपये नकद के अलावा बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए। लाखों के जेवरात बरामद बरामद आभूषणों में पीली धातु के 2 मंगलसूत्र, 2 अंगूठियां, 1 चैन, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 1 नाक की नथ, 1 जोड़ी सुई-धागा तथा सफेद धातु की 1 कमर पेटी, 3 जोड़ी पायल, 2 अलग-अलग पायल, 1 जोड़ी हथफूल, 3 जोड़ी बिछिया, 1 चांदी का नोट, 2 चांदी के गोल सिक्के और 1 चांदी की हाय बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद 1,20,000 रुपये मु0अ0सं0 43/26 से संबंधित हैं, जबकि शेष 1,52,020 रुपये और सोने-चांदी के जेवर मु0अ0सं0 180/26 से संबंधित पाए गए हैं। दो चोरी की घटनाओं से जुड़े तार आरोपी के खिलाफ कालपी थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 180/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस, जिसकी घटना 3 अगस्त 2026 को मोहल्ला रामगंज में हुई थी, तथा मु0अ0सं0 43/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस, जिसकी घटना 7 मार्च 2026 को मोहल्ला हरीगंज कस्बा कालपी में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कालपी थाने में वर्ष 2022 में धारा 363/366 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल, कांस्टेबल 608 हनीफ शाह तथा कांस्टेबल 1868 महेन्द्र कुमार भारतीय शामिल रहे। कालपी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं के खुलासे के साथ बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 544 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 544 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- कस्बा रुरा के ओवर ब्रिज पर दो बाइकों में हुई आमने सामने जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल, एक गंभीर रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल अकबरपुर भिजवाया।चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल अकबरपुर भिजवाया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना परिसर भिजवाया गया।1