logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 544 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 544 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

4 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 544 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 544 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आर्चरी में लहराया परचम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल 2026-27 का आयोजन मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री आशीष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा द्वारा जनपद के एक मात्र kgbv में आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2026 को K.G.B.V. गौर, अमरौधा, जनपद कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने कुल 15 पदक अपने नाम किए। इन सभी प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन मिर्जापुर (रॉबर्ट्सगंज) में किया जाएगा। यहां विद्यालय की ये बेटियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाली प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल प्रतिभा का शानदार उदाहरण है। विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है। इस अवसर पर , आशीष कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात, अरुणेश सिंह जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, ईश्वर कांत मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरौध ,अभिषेक सिंह, सचिव आर्चरी असोसिएशन, कानपुर देहात, दिनेश बाबू, ब्लॉक नोडल स्पोर्ट्स, रेनू देवी ,निधि सचान मैम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। 🌟 42 छात्राओं ने लिया हिस्सा 🏆 15 छात्राओं ने जीते पदक 🎯 अब लक्ष्य — राज्य स्तरीय चैंपियनशिप
    1
    कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आर्चरी में लहराया परचम 
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल 2026-27 का आयोजन  मण्डलीय  सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर  श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री आशीष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा द्वारा जनपद के एक  मात्र kgbv में  आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2026 को K.G.B.V. गौर, अमरौधा, जनपद कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश में किया गया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने कुल 15 पदक अपने नाम किए।
इन सभी प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन मिर्जापुर (रॉबर्ट्सगंज) में किया जाएगा। यहां विद्यालय की ये बेटियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाली प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल प्रतिभा का शानदार उदाहरण है। विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है।
इस अवसर पर , आशीष कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात, अरुणेश सिंह जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, ईश्वर कांत मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरौध ,अभिषेक सिंह, सचिव आर्चरी असोसिएशन, कानपुर देहात, दिनेश बाबू, ब्लॉक नोडल स्पोर्ट्स, रेनू  देवी ,निधि सचान मैम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
🌟 42 छात्राओं ने लिया हिस्सा
🏆 15 छात्राओं ने जीते पदक
🎯 अब लक्ष्य — राज्य स्तरीय चैंपियनशिप
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रामपुरा पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पूर्वजों की जमीन पर निर्माण रोकने का आरोप 🚨 ब्रेकिंग न्यूज जालौन माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना अंतर्गत गौरा चिरईया गांव निवासी महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने पूर्वजों की जमीन पर निर्माण करा रही है, लेकिन गांव के कुछ लोग निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। महिला के मुताबिक पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे वह परेशान है। महिला ने रविवार सुबह करीब 7 बजे अपनी आपबीती सुनाई। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #Jalaun #Madhogarh #Rampura #Gaurachiraiya #Police #UPPolice #JalaunPolice #महिलाकीफरियाद #पुलिसपरआरोप #जमीनविवाद #ग्रामीणसमस्या #उत्तरप्रदेश #UttarPradesh #News #ViralNews #LatestNews #LocalNews #CrimeNews #SonuMaharaj
    2
    रामपुरा पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पूर्वजों की जमीन पर निर्माण रोकने का आरोप
🚨 ब्रेकिंग न्यूज जालौन
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना अंतर्गत गौरा चिरईया गांव निवासी महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। 
महिला का कहना है कि वह अपने पूर्वजों की जमीन पर निर्माण करा रही है, लेकिन गांव के कुछ लोग निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। महिला के मुताबिक पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे वह परेशान है। 
महिला ने रविवार सुबह करीब 7 बजे अपनी आपबीती सुनाई।
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#BreakingNews #Jalaun #Madhogarh #Rampura #Gaurachiraiya #Police #UPPolice #JalaunPolice #महिलाकीफरियाद #पुलिसपरआरोप #जमीनविवाद #ग्रामीणसमस्या #उत्तरप्रदेश #UttarPradesh #News #ViralNews #LatestNews #LocalNews #CrimeNews #SonuMaharaj
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कालपी में फिर चोरी की सूचना! सूने मकान के टूटे ताले, पुलिस ने शुरू की जांच ब्रेकिंग | कालपी रात्रि में वार्ड नंबर-5 के सूने मकान को बनाया गया निशाना, लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर उठ रहे सवाल कालपी नगर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आने की जानकारी मिली है। मामला मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का बताया जा रहा है, जहां 8 अगस्त की रात एक सूने मकान के ताले टूटे मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मकान मालिक कमल सिंह पुत्र स्वर्गीय पश्चू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर बंद था। 9 अगस्त की सुबह कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी जब झाड़ू लगाने पहुंचीं तो मकान के दरवाजे के ताले टूटे हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर गया प्रसाद मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक घर के तीन ताले टूटे मिले, जबकि अंदर बक्सा खुला पड़ा था और सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। परिजनों ने फोन के माध्यम से गृहस्वामी कमल सिंह से संपर्क किया। कमल सिंह के अनुसार घर में चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल सहित अन्य सामान रखा था। हालांकि वास्तव में कितना सामान चोरी हुआ और उसकी कुल कीमत कितनी है, इसका स्पष्ट आकलन पुलिस जांच और गृहस्वामी की पुष्टि के बाद ही हो सकेगा। चोरी की घटनाओं को लेकर फिर उठे सवाल कालपी नगर के अलग-अलग इलाकों में पूर्व में भी चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब वार्ड नंबर-5 में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर नगर की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि निगरानी को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि इस घटना के पीछे कौन है और चोरी में कितना नुकसान हुआ है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। जनता के सवाल— ▪️ कालपी नगर में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी? ▪️ पूर्व में सामने आई चोरी की घटनाओं का खुलासा कब तक होगा? ▪️ क्या रात में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है? ▪️ बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से क्या अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं? अब पुलिस की जांच पर नजर फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने और उपलब्ध सुरागों के आधार पर घटना का खुलासा करने की चुनौती है। घटना में वास्तव में क्या चोरी हुआ, चोर कौन थे और वारदात किस तरह अंजाम दी गई—इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। वीडियो के आखिर तक बने रहिए और सुनिए—इस घटना को लेकर गृहस्वामी कमल सिंह के भाई गया प्रसाद ने कैमरे के सामने क्या बताया। नोट: यह खबर प्राप्त स्थानीय जानकारी और परिजनों द्वारा बताए गए विवरण के आधार पर तैयार की गई है। चोरी, नुकसान और अन्य तथ्यों की अंतिम पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही मानी जाएगी। किसी व्यक्ति को जांच पूरी होने से पहले दोषी ठहराना उचित नहीं है। #Kalpi #KalpiNews #KalpiBreaking #KalpiCrime #KalpiPolice #KalpiKotwali #Jalaun #JalaunNews #JalaunBreaking #JalaunCrime #JalaunPolice #Urai #UraiNews #UPNews #UPPolice #CrimeNews #LatestNews #NewsAlert #ViralNews #ViralUpdate #LocalNews #GroundReport #KalpiUpdate #JalaunUpdate #UPCrime #CrimeUpdate #BreakingUpdate #NewsAlert #जनताकीआवाज #कालपी
    4
    कालपी में फिर चोरी की सूचना! सूने मकान के टूटे ताले, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्रेकिंग | कालपी
रात्रि में वार्ड नंबर-5 के सूने मकान को बनाया गया निशाना, लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर उठ रहे सवाल
कालपी नगर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आने की जानकारी मिली है। मामला मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का बताया जा रहा है, जहां 8 अगस्त की रात एक सूने मकान के ताले टूटे मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया गया कि मकान मालिक कमल सिंह पुत्र स्वर्गीय पश्चू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर बंद था। 9 अगस्त की सुबह कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी जब झाड़ू लगाने पहुंचीं तो मकान के दरवाजे के ताले टूटे हुए दिखाई दिए।
सूचना मिलने पर गया प्रसाद मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक घर के तीन ताले टूटे मिले, जबकि अंदर बक्सा खुला पड़ा था और सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
परिजनों ने फोन के माध्यम से गृहस्वामी कमल सिंह से संपर्क किया। कमल सिंह के अनुसार घर में चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल सहित अन्य सामान रखा था। हालांकि वास्तव में कितना सामान चोरी हुआ और उसकी कुल कीमत कितनी है, इसका स्पष्ट आकलन पुलिस जांच और गृहस्वामी की पुष्टि के बाद ही हो सकेगा।
चोरी की घटनाओं को लेकर फिर उठे सवाल
कालपी नगर के अलग-अलग इलाकों में पूर्व में भी चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब वार्ड नंबर-5 में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर नगर की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि निगरानी को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
हालांकि इस घटना के पीछे कौन है और चोरी में कितना नुकसान हुआ है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
जनता के सवाल—
▪️ कालपी नगर में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी?
▪️ पूर्व में सामने आई चोरी की घटनाओं का खुलासा कब तक होगा?
▪️ क्या रात में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है?
▪️ बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से क्या अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं?
अब पुलिस की जांच पर नजर
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने और उपलब्ध सुरागों के आधार पर घटना का खुलासा करने की चुनौती है।
घटना में वास्तव में क्या चोरी हुआ, चोर कौन थे और वारदात किस तरह अंजाम दी गई—इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
वीडियो के आखिर तक बने रहिए और सुनिए—इस घटना को लेकर गृहस्वामी कमल सिंह के भाई गया प्रसाद ने कैमरे के सामने क्या बताया।
नोट: यह खबर प्राप्त स्थानीय जानकारी और परिजनों द्वारा बताए गए विवरण के आधार पर तैयार की गई है। चोरी, नुकसान और अन्य तथ्यों की अंतिम पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही मानी जाएगी। किसी व्यक्ति को जांच पूरी होने से पहले दोषी ठहराना उचित नहीं है।
#Kalpi #KalpiNews #KalpiBreaking #KalpiCrime
#KalpiPolice #KalpiKotwali #Jalaun #JalaunNews #JalaunBreaking #JalaunCrime #JalaunPolice #Urai #UraiNews #UPNews #UPPolice #CrimeNews #LatestNews #NewsAlert #ViralNews #ViralUpdate #LocalNews #GroundReport #KalpiUpdate #JalaunUpdate #UPCrime #CrimeUpdate #BreakingUpdate  #NewsAlert 
#जनताकीआवाज #कालपी
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना समाधान दिवस के अवसर थाना रुरा में नायब तहसीलदार ने सुनी पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतें माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है इसी क्रम में थाना रुरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। वहीं नायब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा ने थाने में आये हुए पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतों को सुना और सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण हेतु निर्देश दिए।
    1
    थाना समाधान दिवस के अवसर थाना रुरा में नायब तहसीलदार ने सुनी पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतें
माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है इसी क्रम में थाना रुरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। वहीं नायब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा ने थाने में आये हुए पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतों को सुना और सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण हेतु निर्देश दिए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • जालौन पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, 2.72 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर बरामद, एक गिरफ्तार जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये किया समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वाच टावर के पास से आरोपी की गिरफ्तारी की है। फिलहाल सीओ राजेश कमल ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र बालमुकुन्द दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कालपी थाने में दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की गई है। बरामदगी में 2,72,020 रुपये कैश के अलावा दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, एक चैन, दो जोड़ी टॉप्स, झुमकी, नथ, सुई-धागा, कमर पेटी, पायल, हथफूल, बिछिया समेत चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। बाइट:- राजेश कमल--सीओ कालपी
    4
    जालौन पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, 2.72 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर बरामद, एक गिरफ्तार
जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये किया समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वाच टावर के पास से आरोपी की गिरफ्तारी की है। फिलहाल सीओ राजेश कमल ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र बालमुकुन्द दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कालपी थाने में दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की गई है। बरामदगी में 2,72,020 रुपये कैश के अलावा दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, एक चैन, दो जोड़ी टॉप्स, झुमकी, नथ, सुई-धागा, कमर पेटी, पायल, हथफूल, बिछिया समेत चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
बाइट:- राजेश कमल--सीओ कालपी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.