CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान *CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान* राँची : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अहम बैठक हुई। बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 79 कैदियों के मामलों की गहन समीक्षा के बाद 26 बंदियों की रिहाई पर सहमति बन गई। साथ ही राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल खोलने की दिशा में जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में पर्षद की ओर से अनुशंसित 37 नये मामलों और पहले अस्वीकृत 42 मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैदियों के आचरण, जेल में बिताई गई अवधि, कानूनी प्रावधान, पात्रता, न्यायालय की राय, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारियों की रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद 26 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ संवेदनशीलता और सुधारात्मक सोच को भी बराबर महत्व देती है। जेल से रिहा होने वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन का अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा होने वाले बंदियों के पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन की प्रभावी व्यवस्था की जाये। साथ ही मानसिक रूप से बीमार बंदियों और जेल से रिहा हो चुके ऐसे लोगों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, DGP तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवायें सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान *CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान* राँची : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अहम बैठक हुई। बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 79 कैदियों के मामलों की गहन समीक्षा के बाद 26 बंदियों की रिहाई पर सहमति बन गई। साथ ही राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल खोलने की दिशा में जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में पर्षद की ओर से अनुशंसित 37 नये मामलों और पहले अस्वीकृत 42 मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैदियों के आचरण, जेल में बिताई गई अवधि, कानूनी प्रावधान, पात्रता, न्यायालय की राय, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारियों की रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद 26 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ संवेदनशीलता और सुधारात्मक सोच को भी बराबर महत्व देती है। जेल से रिहा होने वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन का अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा होने वाले बंदियों के पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन की प्रभावी व्यवस्था की जाये। साथ ही मानसिक रूप से बीमार बंदियों और जेल से रिहा हो चुके ऐसे लोगों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, DGP तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवायें सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
- इटखोरी में देखिए अपने आप को न्यूज चैनल बताने मां अंबे न्यूज और जीवन दुनिया कैसे बिना पैसा का न्यूज चलाता नहीं है बिकाऊ मीडिया1
- vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk1
- डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध1
- पौराणिक फल्गु नदी तट पर छात्राओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश बीडीओ चंद्रदेव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश चतरा: चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बेलगढ़ा स्थित पौराणिक फल्गु नदी के तट पर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंद्रदेव ने किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने फल्गु नदी के तट पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया। बीडीओ चंद्रदेव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने छात्राओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि फल्गु नदी का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।1
- सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच एक ओर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मनोज कुमार रवि ने सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी से पदभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे प्रखंड एवं अंचल दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। वहीं, अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहा और अब वे अपने जीवन के नए पड़ाव में परिवार एवं समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन,रामावतार चौधरी,सुनील सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच एक ओर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मनोज कुमार रवि ने सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी से पदभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे प्रखंड एवं अंचल दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। वहीं, अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहा और अब वे अपने जीवन के नए पड़ाव में परिवार एवं समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन,रामावतार चौधरी,सुनील सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- डोमचांच में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में नशे में हाईवा चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त डोमचांच पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार को 10 बजे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डोमचांच में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में नशे में हाईवा चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त डोमचांच पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार को 10 बजे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- डमौल में पक्की सड़क बनी मुसीबत, जलजमाव से घरों में घुस रहा बारिश का पानी रोल टू इंद्रा मोड़–पत्थलगड़ा मार्ग पर जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान, आवागमन भी प्रभावित पत्थलगड़ा (चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड के डमौल गांव में सड़क निर्माण के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रोल टू इंद्रा मोड़–पत्थलगड़ा मार्ग पर हुई बारिश के बाद पक्की सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जिससे पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। सड़क पर जमा बारिश का पानी आसपास के कई घरों में प्रवेश कर रहा है। जिससे लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद के बाद सड़क निर्माण के समय नाली का निर्माण नहीं कराया गया। नतीजतन वर्षा का पूरा पानी सड़क पर जमा होकर घरों की ओर बहने लगता है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस रहा है और दीवारों व आंगन को भी नुकसान पहुंच रहा है। जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण बिनोद पासवान ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं की गई। इसी वजह से हर बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है और आसपास के घरों में घुस जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से अविलंब नाली निर्माण कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों का आवागमन करते हैं। यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग से शीघ्र नाली निर्माण कर सड़क से जलजमाव समाप्त करने और मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है।1
- छात्र आंदोलन में फूट, मंच पर मचा बवाल! JLKM के युवा नेताओं और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक, माहौल हुआ तनावपूर्ण।1