logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीएसएफ के आशुलिपिक उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार ने पिताजी की स्मृति में सरकारी स्कूल को दिया कंप्यूटर सेट कंपोजिट विद्यालय जलालपुर आसरा में आयोजित कार्यक्रम, विद्यार्थियों में उत्साह नहटौर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर आसरा स्थित कंपोजिट विद्यालय जलालपुर आसरा में शुक्रवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम जलालपुर आसरा (शादीपुर) निवासी बीएसएफ के आशुलिपिक/उपनिरीक्षक श्री इन्द्रेश कुमार प्रजापति ने अपने स्वर्गीय पिता श्री राम सिंह प्रजापति की पावन स्मृति में अपनी सहधर्मिणी मेनका प्रजापति एवं माता श्रीमती अतरकली प्रजापति के साथ मिलकर विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट (टेबल सहित) भेंट किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी-पेंसिल तथा शिक्षकों को पेन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में श्री इन्द्रेश कुमार प्रजापति ने कहा कि आज का युग पूर्णतः कंप्यूटर आधारित है और बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही तकनीकी शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा में पीछे न रहें। विद्यालय परिसर में कंप्यूटर सेट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया तथा पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एआरपी सुखवीर सिंह, एआरपी हेमराज सिंह आर्य, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामौतार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जयवीर सिंह चौहान, शिक्षक सूरजमल, दिग्विजय सिंह, अवनीश कुमार, प्रधानाध्यापक ब्रजपाल सिंह, शशि रानी, रूबी चौधरी, शिक्षा मित्र भोपाल सिंह सैनी, वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार दक्ष, धर्म देव दक्ष, दिनेश प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति, अरविंद कुमार, अभिनव प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं महिलाएं-पुरुष उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष

2 hrs ago
user_Pankaj Daksh
Pankaj Daksh
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बीएसएफ के आशुलिपिक उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार ने पिताजी की स्मृति में सरकारी स्कूल को दिया कंप्यूटर सेट कंपोजिट विद्यालय जलालपुर आसरा में आयोजित कार्यक्रम, विद्यार्थियों में उत्साह नहटौर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर आसरा स्थित कंपोजिट विद्यालय जलालपुर आसरा में शुक्रवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम जलालपुर आसरा (शादीपुर) निवासी बीएसएफ के आशुलिपिक/उपनिरीक्षक श्री इन्द्रेश कुमार प्रजापति ने अपने स्वर्गीय पिता श्री राम

सिंह प्रजापति की पावन स्मृति में अपनी सहधर्मिणी मेनका प्रजापति एवं माता श्रीमती अतरकली प्रजापति के साथ मिलकर विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट (टेबल सहित) भेंट किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी-पेंसिल तथा शिक्षकों को पेन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में श्री इन्द्रेश कुमार प्रजापति ने कहा कि आज का युग पूर्णतः कंप्यूटर आधारित है और बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही

da7560b3-6ff2-4bec-80ee-d07d05f483ec

तकनीकी शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा में पीछे न रहें। विद्यालय परिसर में कंप्यूटर सेट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया तथा पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एआरपी सुखवीर सिंह, एआरपी हेमराज सिंह आर्य, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामौतार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जयवीर सिंह चौहान, शिक्षक सूरजमल, दिग्विजय सिंह, अवनीश कुमार, प्रधानाध्यापक ब्रजपाल

25a147b0-0c9a-4d13-8d80-205be10747b5

सिंह, शशि रानी, रूबी चौधरी, शिक्षा मित्र भोपाल सिंह सैनी, वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार दक्ष, धर्म देव दक्ष, दिनेश प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति, अरविंद कुमार, अभिनव प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं महिलाएं-पुरुष उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रिपोर्ट पंकज कुमार दक्ष

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भक्ति भाव से मनाई गई परम संत श्री मोहनदास जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि नूरपुर। 13 फरवरी 2026 को परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 परम संत श्री मोहनदास जी महाराज (लक्ष्मण झूला वाले) की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने उनके श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुरूदेव का जन्म 23 दिसम्बर 1936 को हुआ था तथा 13 फरवरी 2022 को वे ब्रह्मलीन हुए। उनका संपूर्ण जीवन तप, त्याग, सेवा और सत्संग को समर्पित रहा। बाल्यकाल से ही उनका झुकाव अध्यात्म की ओर था और कठोर साधना, संयम तथा भक्ति के माध्यम से उन्होंने असंख्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की। उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में स्थापित आश्रमों के माध्यम से उन्होंने भजन-कीर्तन, सत्संग, श्रीमद्भागवत कथा एवं धर्म सेवा की अलख जगाई। बिजनौर जनपद के पीपला जांगीर (नूरपुर) स्थित श्रीरामाश्रम सत्संग मंदिर सहित अनेक स्थानों पर उनके सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियाँ निरंतर संचालित होती रहीं। श्रद्धालुओं के अनुसार गुरूदेव का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की कठिन परिस्थितियों में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता रहा। उनका संदेश — “नाम जप, सेवा, सत्संग और सदाचार ही जीवन की सच्ची पूंजी है” — आज भी जनमानस का पथ-प्रदर्शन कर रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित शिष्यों ने गुरूदेव के बताए मार्ग पर चलने एवं धर्म, सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नूरपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    3
    भक्ति भाव से मनाई गई परम संत श्री मोहनदास जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि 
नूरपुर। 13 फरवरी 2026 को परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 परम संत श्री मोहनदास जी महाराज (लक्ष्मण झूला वाले) की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने उनके श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गुरूदेव का जन्म 23 दिसम्बर 1936 को हुआ था तथा 13 फरवरी 2022 को वे ब्रह्मलीन हुए। उनका संपूर्ण जीवन तप, त्याग, सेवा और सत्संग को समर्पित रहा। बाल्यकाल से ही उनका झुकाव अध्यात्म की ओर था और कठोर साधना, संयम तथा भक्ति के माध्यम से उन्होंने असंख्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में स्थापित आश्रमों के माध्यम से उन्होंने भजन-कीर्तन, सत्संग, श्रीमद्भागवत कथा एवं धर्म सेवा की अलख जगाई। बिजनौर जनपद के पीपला जांगीर (नूरपुर) स्थित श्रीरामाश्रम सत्संग मंदिर सहित अनेक स्थानों पर उनके सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियाँ निरंतर संचालित होती रहीं।
श्रद्धालुओं के अनुसार गुरूदेव का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की कठिन परिस्थितियों में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता रहा। उनका संदेश — “नाम जप, सेवा, सत्संग और सदाचार ही जीवन की सच्ची पूंजी है” — आज भी जनमानस का पथ-प्रदर्शन कर रहा है।
पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित शिष्यों ने गुरूदेव के बताए मार्ग पर चलने एवं धर्म, सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नूरपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर मंडावर चौराहे पर सड़क दुर्घटना, एसपी अभिषेक झा ने दी जानकारी बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत मंडावर चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जानकारी साझा की है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मंडावर चौराहे पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। #BijnorPolice #UPPolice #RoadAccident
    1
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर
मंडावर चौराहे पर सड़क दुर्घटना, एसपी अभिषेक झा ने दी जानकारी
बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत मंडावर चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जानकारी साझा की है।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मंडावर चौराहे पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
#BijnorPolice #UPPolice #RoadAccident
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया। राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।
    1
    झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया।
राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा, कांग्रेस पार्टी के “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत शुक्रवार को निकाली गई पदयात्रा विभिन्न गांवों से गुजरते हुए नगर में पहुंची और तहसील गेट पर सभा के साथ संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत करनपुर चौराहे से हुई, जो मोहद्दीपुर, रतुपुरा, अब्दुल्लापुर लेदा महिला कांग्रेस कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया फिर यात्रा रुपपुर टण्डोला होते हुए करीब तीन बजे बाबू रामपाल द्वार पहुंची। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। लगभग 15 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सरकारी अस्पताल के सामने से तहसील गेट पहुंचे, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ग्रामीण मजदूरों और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनरेगा योजना लागू की थी। इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में कम से कम 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया, जिससे गांवों से शहरों की ओर पलायन को रोका जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार ने योजना में बदलाव कर ग्राम पंचायतों के अधिकार सीमित कर दिए हैं। जिला प्रभारी अल्ताफ मसूदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाया जाना सम्मान के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देशानुसार आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी, वसीम अहमद, सलमा आगा, शरीफ आजाद अंसारी, जिला महासचिव संजीव सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष मो. आरिफ एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    ठाकुरद्वारा, कांग्रेस पार्टी के “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत शुक्रवार को निकाली गई पदयात्रा विभिन्न गांवों से गुजरते हुए नगर में  पहुंची और तहसील गेट पर सभा के साथ संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत करनपुर चौराहे से हुई, जो मोहद्दीपुर, रतुपुरा, अब्दुल्लापुर लेदा महिला कांग्रेस कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया फिर यात्रा रुपपुर टण्डोला होते हुए करीब तीन बजे बाबू रामपाल द्वार पहुंची। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। लगभग 15 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सरकारी अस्पताल के सामने से तहसील गेट पहुंचे, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ग्रामीण मजदूरों और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनरेगा योजना लागू की थी। इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में कम से कम 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया, जिससे गांवों से शहरों की ओर पलायन को रोका जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार ने योजना में बदलाव कर ग्राम पंचायतों के अधिकार सीमित कर दिए हैं। जिला प्रभारी अल्ताफ मसूदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाया जाना सम्मान के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देशानुसार आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी, वसीम अहमद, सलमा आगा, शरीफ आजाद अंसारी, जिला महासचिव संजीव सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष मो. आरिफ एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • Post by Rajat Raj
    1
    Post by Rajat Raj
    user_Rajat Raj
    Rajat Raj
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नूरपुर -स्योहारा रोड पर स्थित बजाज शोरूम के सामने त्यागी फोन स्टूडियो का उदघाटन हुआ. यहाँ पर किस्तों पर मोबाइल मिल रहे हैं. और एक मोबइल लेने पर दो गिफ्ट प्राप्त करें.
    4
    नूरपुर -स्योहारा रोड पर स्थित बजाज शोरूम के सामने त्यागी फोन स्टूडियो का उदघाटन हुआ. यहाँ पर किस्तों पर मोबाइल मिल रहे हैं. और एक मोबइल लेने पर दो गिफ्ट प्राप्त करें.
    user_उस्मान सिद्दीकी ब्यूरो चीफ़ अखंड भारत न्यूज़.
    उस्मान सिद्दीकी ब्यूरो चीफ़ अखंड भारत न्यूज़.
    Advertising Photographer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र राजा का ताजपुर में हो रही है मोबाइल शॉप की दुकान की ओपनिंग जिसकी एक झलक दिखाई पत्रकार ने।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र राजा का ताजपुर में हो रही है मोबाइल शॉप की दुकान की ओपनिंग जिसकी एक झलक दिखाई पत्रकार ने।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    6 hrs ago
  • 🔴 ग्राम नींदडू़ ख़ास में अतिरिक्त बूथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन धामपुर क्षेत्र के ग्राम नींदडू़ ख़ास में अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर अतिरिक्त मतदान बूथ स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सैय्यद गुलज़ार अहमद के नेतृत्व में एसडीएम को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिससे मतदान के दिन असुविधा और लंबी कतारों की स्थिति बनती है। इसी मांग के आधार पर प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई, जो अगले दिन गांव पहुंची और सर्वे कार्य किया। हालांकि, सर्वे के दौरान यह भी देखने में आया कि 1–2 प्रत्याशियों द्वारा अतिरिक्त बूथ बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास और सुविधाओं के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि पहले भी कुछ लोगों के विरोध के कारण गांव में अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित होकर भी नहीं आ सकीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष निर्णय लेने और गांव के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपनी बात रखने के लिए सभी आम नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया। #Dhampur #GramNindduKhas #BoothDemand #LocalNews
    1
    🔴 ग्राम नींदडू़ ख़ास में अतिरिक्त बूथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के ग्राम नींदडू़ ख़ास में अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर अतिरिक्त मतदान बूथ स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सैय्यद गुलज़ार अहमद के नेतृत्व में एसडीएम को आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिससे मतदान के दिन असुविधा और लंबी कतारों की स्थिति बनती है। इसी मांग के आधार पर प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई, जो अगले दिन गांव पहुंची और सर्वे कार्य किया।
हालांकि, सर्वे के दौरान यह भी देखने में आया कि 1–2 प्रत्याशियों द्वारा अतिरिक्त बूथ बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास और सुविधाओं के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि पहले भी कुछ लोगों के विरोध के कारण गांव में अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित होकर भी नहीं आ सकीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष निर्णय लेने और गांव के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपनी बात रखने के लिए सभी आम नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया।
#Dhampur #GramNindduKhas #BoothDemand #LocalNews
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Rajkumar Raj
    1
    Post by Rajkumar Raj
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.