नदी के पुल के किनारे सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा तीन महीने से खराब रास्ता, तेज बहाव के बीच बैरिकेडिंग तक नहीं; 10गांवों का लगा रहता है आवागमन नदी के पुल के किनारे सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा तीन महीने से खराब रास्ता, तेज बहाव के बीच बैरिकेडिंग तक नहीं; 10गांवों का लगा रहता है आवागमन बरेली। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के ढाकिया खैरूद्दीन स्थित नदी के पुल के किनारे सड़क धंसने से ग्रामीणों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क के दोनों तरफ गहरे गड्ढे हो गए हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन महीने से रास्ते की हालत खराब है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क का किनारा लगातार कमजोर होने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों के मुताबिक इन गांवों के लोगों का रोजाना इसी रास्ते से आवागमन लगा रहता है। बाजार, स्कूल, अस्पताल, कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण पुल के किनारे मिट्टी का कटाव हो रहा है। इससे सड़क की पटरी कमजोर होती जा रही है। इस मार्ग से ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूल वैन, मोटरसाइकिल, तीन पहिया वाहन, फोर व्हीलर और कार समेत अन्य वाहन गुजरते हैं। रात में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्कूल वैन से आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। बैरिकेडिंग नहीं होने से बढ़ा खतरा ग्रामीणों ने बताया कि सड़क धंसने के बावजूद प्रशासन या लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अभी तक बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है। चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। सड़क का हिस्सा और धंसने पर कोई वाहन नदी के तेज बहाव में जा सकता है। स्थानीय निवासी श्याम सिंह, राजीव, पंकज यादव, वीरेंद्र यादव, सुनील गंगवार, ज्ञान सिंह और ऐबरन सिंह ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। इसके साथ ही सड़क की मरम्मत, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था जल्द कराई जाए, ताकि किसी गंभीर हादसे को रोका जा सके।

- यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में... यूपी में चल रही ‘कर्ज, क्राइम और करप्शन’ की सरकार: कुनाल चौधरी। उन्होंने कहा— कांग्रेस ने शुरू की ‘मिशन 2027’ की तैयारी, जनता बदलाव के मूड में...1
- रोजगार और आरक्षण को लेकर General समाज का बरेली सेठ दामोदर पार्क। धरना, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग रोजगार और आरक्षण को लेकर General समाज का बरेली सेठ दामोदर पार्क। धरना, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गुरुजनों एवं शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षकों का सम्मान और उनका कल्याण, सशक्त एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार गुरुजनों एवं शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षकों का सम्मान और उनका कल्याण, सशक्त एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है।1
- गुरुओं के सम्मान में अनीस बेग का बड़ा कदम, शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच बरेली में शिक्षक दिवस पर बरेली के आईएमए सिविल लाइंस में ऐसा मंच सजा, जहां शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें सलाम किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई डॉ. अनीस बेग ने की और शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों को संस्कार, अनुशासन और जिंदगी की सही दिशा भी दिखाते हैं। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों के जीवन को सही दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे मजबूत कड़ी है और ऐसे गुरुजनों का सम्मान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। समारोह में सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने शिक्षक दिवस को गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता का अवसर बताया, जबकि महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम है। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों ने डॉ. अनीस बेग का आभार जताया और कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें समाज के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान हृदेश यादव, केपी राठौर, पल्लवी सक्सेना, ज्ञान सिंह यादव, प्रमोद यादव, चारु मल्होत्रा, मेहताब अहमद खान, प्रोफेसर नदीम अख्तर, जावेद हसन खान, ताहिर बेग, जावेद खालिद, आदिल बेग, एलपी गंगवार, कलीमुद्दीन, ओपी राय, जैनब फातिमा, मोहम्मद अली, शोएब सिद्दीकी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी शिक्षकों और अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा और समाजहित से जुड़े ऐसे सकारात्मक कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।1
- badayun janpad Uttar Pradesh ke Thana bisauli se ek Badi khabar samne/ kya kuchh hua yah Adhikari dwara Di Gai jankari/ badayun Mein gest house per police ne mara bada chhapa/ Malik samet 12 girftar/ guest house mein chal rahe anaitik Deh Vyapar ka/ police ne kiya pardafash/ hotel Malik samet 12 girftar/ badayun janpad Uttar Pradesh ke Thana bisauli se ek Badi khabar samne/ kya kuchh hua yah Adhikari dwara Di Gai jankari/ badayun Mein gest house per police ne mara bada chhapa/ Malik samet 12 girftar/ guest house mein chal rahe anaitik Deh Vyapar ka/ police ne kiya pardafash/ hotel Malik samet 12 girftar/1
- टाहा प्यारी नवादा से डाकिया खैरूद्दीन तक सड़क पर भरा पानी, किसानों की फसल डूबने का खतरा टाहा प्यारी नवादा से डाकिया खैरूद्दीन तक सड़क पर भरा पानी, किसानों की फसल डूबने का खतरा नवाबगंज। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाहा प्यारी नवादा से डाकिया खैरूद्दीन तक जाने वाली सड़क पर बारिश का पानी करीब एक फीट तक भर गया है। जलभराव के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के आसपास स्थित खेतों में पानी भरने से किसानों की गन्ना और धान की फसल डूबने लगी है। किसानों ने लगातार बारिश होने पर फसल खराब होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते सड़क और खेतों में पानी लगातार बढ़ रहा है। करीब एक फीट पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी रास्ता पार करने में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को काफी सावधानी से निकलना पड़ रहा है। जलभराव से खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसल पर भी संकट मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो खेतों में पानी का स्तर और बढ़ सकता है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से फसल सड़ने और खराब होने की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान धर्मवीर, श्यामचरण, चांद बाबू, शेर सिंह, बाबूराम, गुड्डू और लालाराम ने बताया कि खेतों में पानी बढ़ने से फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो लगातार बारिश की स्थिति में फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पानी गांव की ओर बढ़ा तो घरों में भी जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे घरों में रखा सामान और खाद्यान्न खराब होने का खतरा रहेगा। ग्रामीणों और किसानों ने संबंधित विभाग से सड़क पर भरे पानी की तत्काल निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- बल्लू बाल नगर में जलभराव से हाहाकार, नाली बंद करने का आरोप; पानी में बछड़े की मौत बल्लू बाल नगर में जलभराव से हाहाकार, नाली बंद करने का आरोप; पानी में बछड़े की मौत बरेली। वार्ड नंबर 3 की बल्लू बाल नगर कॉलोनी में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाली की व्यवस्था नहीं होने और एक स्कूल की ओर से जल निकासी बाधित किए जाने के कारण बारिश का पानी गलियों में भर गया है।1
- *दातागंज में दो पक्षों में मारपीट लाठी डंडों और धारदार औजार के इस्तेमाल का आरोप।* दातागंज में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडों और धारदार औजार के इस्तेमाल का आरोप दातागंज। बदायूं-बरेली रोड स्थित गोल चक्कर के पास सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले धारदार औजारों के इस्तेमाल का भी आरोप है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे शरीर के कई हिस्सों में चोटें आने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक पक्ष के लोग काम के सिलसिले में बाहर जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर टेंपो चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि टेंपो चालक ने गुस्से में आकर एक युवक के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते आसपास के कुछ अन्य लोग भी टेंपो चालक के पक्ष में पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में युवक के घायल होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि मामला दोनों समुदायों से जुड़े लोगों के बीच का है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि पुलिस जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।4
- रपटा पार करते समय बाइक समेत नदी में बहे तीन लोग, तलाश जारी तेज बहाव के चलते हुआ हादसा, SDRF-पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू अभियान रपटा पार करते समय बाइक समेत नदी में बहे तीन लोग, तलाश जारी तेज बहाव के चलते हुआ हादसा, SDRF-पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू अभियान बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डडुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव के बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग रपटा पार कर विशारतगंज की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बाइक समेत पानी में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों व्यक्ति नशे की हालत में बताए जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रपटा पार करने से रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। हादसे के बाद PAC फ्लड टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी में बही बाइक को बरामद कर बाहर निकाल लिया गया। वहीं नदी में बहे तीनों लोगों की तलाश के लिए लगातार सघन रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार लापता तीनों व्यक्तियों की पहचान और उनके नाम-पते की जानकारी जुटाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू टीम को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।4