logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूपवास_उपजिला_अस्पताल का नया भवन रुपबास में ही बने -इस संकल्प के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भीम वरुण ने कस्बावासियों से की अपील,,,,

2 hrs ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

रूपवास_उपजिला_अस्पताल का नया भवन रुपबास में ही बने -इस संकल्प के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भीम वरुण ने कस्बावासियों से की अपील,,,,

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ हुंकार: कोलूआ गांव की दुर्दशा पर गर्जा 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत', जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दी आर-पार के आंदोलन की चेतावनी * ​आजादी के 79 साल बाद भी बाड़ी उपखंड का कोलूआ गांव घोर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। पूरा गांव जलभराव और दलदल में तब्दील हो चुका है, जहां पनप रहे जहरीले कीड़ों के बीच ग्रामीण खौफनाक जिंदगी जीने को मजबूर हैं। पक्की सड़कें न होने से रोज स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​जनहित के मुद्दों पर सदैव तत्पर रहने वाला श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन, जो पूर्व में भी लगातार अनेक गांवों में पहुंचकर जनसमस्याओं के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करता आया है, इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से लामबंद हो गया है। ​मामले का संज्ञान लेते ही श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने तत्काल बाड़ी उपखंड के गांव कोलूआ पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दोटूक कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर पक्की सड़क व जल निकासी की व्यवस्था शुरू नहीं कराई, तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से जन-आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने स्पष्ट किया कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ग्रामीणों को न्याय दिलाने तक शांत नहीं बैठेगा।
    4
    *प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ हुंकार: कोलूआ गांव की दुर्दशा पर गर्जा 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत', जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दी आर-पार के आंदोलन की चेतावनी
*
​आजादी के 79 साल बाद भी बाड़ी उपखंड का कोलूआ गांव घोर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। पूरा गांव जलभराव और दलदल में तब्दील हो चुका है, जहां पनप रहे जहरीले कीड़ों के बीच ग्रामीण खौफनाक जिंदगी जीने को मजबूर हैं। पक्की सड़कें न होने से रोज स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​जनहित के मुद्दों पर सदैव तत्पर रहने वाला श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन, जो पूर्व में भी लगातार अनेक गांवों में पहुंचकर जनसमस्याओं के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करता आया है, इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से लामबंद हो गया है। ​मामले का संज्ञान लेते ही श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने तत्काल बाड़ी उपखंड के गांव कोलूआ पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दोटूक कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर पक्की सड़क व जल निकासी की व्यवस्था शुरू नहीं कराई, तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से जन-आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने स्पष्ट किया कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ग्रामीणों को न्याय दिलाने तक शांत नहीं बैठेगा।
    user_TNANEWS24 Rajkumar Sain
    TNANEWS24 Rajkumar Sain
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सभी कॉस्मेटिक और सैलून प्रोडक्ट्स अब होलसेल दाम में, मनीष ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन वाराणसी। लहुराबीर स्थित हथुआ मार्केट में पूर्वांचल के पहले मनीष ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहक, आसपास के दुकानदार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। दुकान खुलने के साथ ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमें खासतौर पर महिला ग्राहक कॉस्मेटिक और मेकअप के सामान खरीदती नजर आईं। मनीष ट्रेडर्स के अधिष्ठाता मनीष गर्ग ने बताया कि दुकान पर हर तरह के कॉस्मेटिक सामान होलसेल रेट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही सैलून में इस्तेमाल होने वाला हर जरूरी सामान भी यहां मिलेगा। नया सैलून शुरू करने वाले लोगों से लेकर पहले से संचालित सैलून संचालकों तक के लिए एक ही छत के नीचे आवश्यक सामान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के श्रृंगार से जुड़े तमाम उत्पाद भी यहां होलसेल कीमतों पर उपलब्ध हैं। इसमें परफ्यूम, लिपस्टिक, मेकअप प्रोडक्ट्स और अन्य श्रृंगार सामग्री सहित कई तरह के कॉस्मेटिक आइटम शामिल हैं। मनीष गर्ग ने कहा कि पूर्वांचल के अलग-अलग क्षेत्रों से ग्राहक कॉस्मेटिक और सैलून के सामान की खरीदारी के लिए आते हैं। ग्राहकों की मांग और सुविधा को देखते हुए होलसेल रेट पर मनीष ट्रेडर्स की शुरुआत की गई है, ताकि उन्हें अलग-अलग दुकानों पर सामान के लिए भटकना न पड़े। उद्घाटन के दौरान महिला ग्राहकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। महिला ग्राहकों का कहना था कि पहले उन्हें अपनी जरूरत के सामान के लिए कई दुकानों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब मनीष ट्रेडर्स में एक ही जगह पर सभी जरूरी सामान उपलब्ध हो जाएंगे। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। मनीष ट्रेडर्स के भव्य उद्घाटन के अवसर पर आसपास के दुकानदारों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्राहकों की मौजूदगी रही। दुकान प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद होलसेल कीमतों पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।
    1
    सभी कॉस्मेटिक और सैलून प्रोडक्ट्स अब होलसेल दाम में, मनीष ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन

वाराणसी। लहुराबीर स्थित हथुआ मार्केट में पूर्वांचल के पहले मनीष ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहक, आसपास के दुकानदार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। दुकान खुलने के साथ ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमें खासतौर पर महिला ग्राहक कॉस्मेटिक और मेकअप के सामान खरीदती नजर आईं।
मनीष ट्रेडर्स के अधिष्ठाता मनीष गर्ग ने बताया कि दुकान पर हर तरह के कॉस्मेटिक सामान होलसेल रेट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही सैलून में इस्तेमाल होने वाला हर जरूरी सामान भी यहां मिलेगा। नया सैलून शुरू करने वाले लोगों से लेकर पहले से संचालित सैलून संचालकों तक के लिए एक ही छत के नीचे आवश्यक सामान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के श्रृंगार से जुड़े तमाम उत्पाद भी यहां होलसेल कीमतों पर उपलब्ध हैं। इसमें परफ्यूम, लिपस्टिक, मेकअप प्रोडक्ट्स और अन्य श्रृंगार सामग्री सहित कई तरह के कॉस्मेटिक आइटम शामिल हैं।
मनीष गर्ग ने कहा कि पूर्वांचल के अलग-अलग क्षेत्रों से ग्राहक कॉस्मेटिक और सैलून के सामान की खरीदारी के लिए आते हैं। ग्राहकों की मांग और सुविधा को देखते हुए होलसेल रेट पर मनीष ट्रेडर्स की शुरुआत की गई है, ताकि उन्हें अलग-अलग दुकानों पर सामान के लिए भटकना न पड़े।
उद्घाटन के दौरान महिला ग्राहकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। महिला ग्राहकों का कहना था कि पहले उन्हें अपनी जरूरत के सामान के लिए कई दुकानों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब मनीष ट्रेडर्स में एक ही जगह पर सभी जरूरी सामान उपलब्ध हो जाएंगे। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
मनीष ट्रेडर्स के भव्य उद्घाटन के अवसर पर आसपास के दुकानदारों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्राहकों की मौजूदगी रही। दुकान प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद होलसेल कीमतों पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली, पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली, धौलपुर। राज्य सरकार एवं राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में “महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आज सोमवार न्यू एरा पब्लिक स्कूल रीको एरिया, धौलपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एव मिताली गर्ग, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, राजस्थान जयपुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अंकुर कौशिक, निजी सहायक द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत मुन्नी देवी, महिला कांस्टेबल ने टीम के साथ बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करते हुए आत्मरक्षा तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देने का दायित्व सीता शर्मा, हेड कांस्टेबिल थाना कोतवाली ने कालिका यूनिट के साथ दी। इनके द्वारा छात्राओं एवं उपस्थितजनों को महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला बीट व्यवस्था, सहायता तंत्र एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।साथ ही राजकॉप ऐप एवं महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित साइबर सेफ्टी, साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी दी ।‌ *महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली* कार्यक्रम के उपरांत कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गुलाब बाग, लाल बाजार, सराय रोड, जगन तिराहा, हरदेव नगर एवं घंटाघर होते हुए वापस कार्यालय पुलिस अधीक्षक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, बालिका सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक किया गया तथा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। इस दौरान राम राज सिंह सहायक उप निरीक्षक, शिव सिंह सहायक उप निरीक्षक, टिंकू आर्या सूचना सहायक, जसराम हवलदार मेजर पुलिस लाइन सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
    4
    महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,
पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली,
पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली,
धौलपुर। राज्य सरकार एवं राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में “महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आज सोमवार न्यू एरा पब्लिक स्कूल रीको एरिया, धौलपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एव  मिताली गर्ग, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, राजस्थान जयपुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अंकुर कौशिक, निजी सहायक द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत  मुन्नी देवी, महिला कांस्टेबल ने टीम के साथ बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करते हुए आत्मरक्षा तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देने का दायित्व सीता शर्मा, हेड कांस्टेबिल थाना कोतवाली ने कालिका यूनिट के साथ दी। इनके द्वारा छात्राओं एवं उपस्थितजनों को महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला बीट व्यवस्था, सहायता तंत्र एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।साथ ही राजकॉप ऐप एवं महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध  हेल्पलाइन 1930 सहित साइबर सेफ्टी, साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी दी ।‌
*महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली*
कार्यक्रम के उपरांत कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गुलाब बाग, लाल बाजार, सराय रोड, जगन तिराहा, हरदेव नगर एवं घंटाघर होते हुए वापस कार्यालय पुलिस अधीक्षक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, बालिका सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक किया गया तथा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। इस दौरान राम राज सिंह सहायक उप निरीक्षक, शिव सिंह सहायक उप निरीक्षक, टिंकू आर्या सूचना सहायक, जसराम हवलदार मेजर पुलिस लाइन सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाड़ी में निकली भव्य तिरंगा रैली बाड़ी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाड़ी शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्री नीधि बीटी के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। रैली के दौरान नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए देशभक्ति की भावना प्रकट की। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर रैली में शामिल बच्चों एवं आमजन का उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी से प्रारंभ होकर किला गेट, कोट पाड़ा, महाराज बाग, भारद्वाज मार्केट एवं पुराना बाजार होते हुए पुनः हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल, अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल, बाड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद राघव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप चाहर, हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसीपल हरिओम सिकरवार, नगर पालिका बाड़ी के वरिष्ठ प्रारूपकार सुधीर कुमार त्यागी, तपेश बिधूड़ी, यादवेन्द्र सिंह तोमर, सफाई प्रभारी अंकित कुमार, सीडीपीओ कार्यालय से पूजा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद रहे। रैली के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति नारों ने पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया।
    4
    हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाड़ी में निकली भव्य तिरंगा रैली
बाड़ी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाड़ी शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्री नीधि बीटी के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। रैली के दौरान नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए देशभक्ति की भावना प्रकट की। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर रैली में शामिल बच्चों एवं आमजन का उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी से प्रारंभ होकर किला गेट, कोट पाड़ा, महाराज बाग, भारद्वाज मार्केट एवं पुराना बाजार होते हुए पुनः हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल, अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल, बाड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद राघव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप चाहर, हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसीपल हरिओम सिकरवार, नगर पालिका बाड़ी के वरिष्ठ प्रारूपकार सुधीर कुमार त्यागी, तपेश बिधूड़ी, यादवेन्द्र सिंह तोमर, सफाई प्रभारी अंकित कुमार, सीडीपीओ कार्यालय से पूजा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद रहे। रैली के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति नारों ने पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डाक_कांवड़_लेकर_लौटे_युवाओं ने हनुमान मंदिर पर किया भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी,,,, रूपवास कस्बे में सावन माह के धार्मिक उत्साह के बीच युवाओं की 31 सदस्यीय टीम डाक कांवड़ लेकर सोमवार को रूपवास पहुंची। कांवड़ यात्रा पूरी कर वापस लौटने पर युवाओं ने एसबीआई हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को डाक कांवड़ चढ़ाई और भंडारे का आयोजन किया। जानकारी के अनुसार, रूपवास कस्बे की 31 सदस्यीय टीम 9 अगस्त को मक्खन पहलवान एवं प्रवीण अंधाना के नेतृत्व में सोरोंजी के कछला घाट पहुंची। वहां से यह टीम डाक कांवड़ लेकर रूपवास के लिए रवाना हुई थी। टीम ने धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद 10 अगस्त को सुबह डाक कांवड़ लेकर रूपवास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर शिव मंदिर में कांवड़ अर्पित की। इस अवसर पर युवाओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। युवाओं ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, जितेन्द्र, विजय, अविनाश, रविकांत, शैलेंद्र शर्मा, अंकित, सौरभ, चंद्रकेश, सीपी शर्मा, तरुण, आशीष, सचिन, प्रेमकांत, संदीप, कुलदीप, राजकुमार, प्रियांशु, हर्षित, ललिता, सत्या, सतेन्द्र, हेमंत, कन्हैया, विपुल, देवांश, मयंक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    1
    डाक_कांवड़_लेकर_लौटे_युवाओं ने हनुमान मंदिर पर किया भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी,,,, 
रूपवास कस्बे में सावन माह के धार्मिक उत्साह के बीच युवाओं की 31 सदस्यीय टीम डाक कांवड़ लेकर सोमवार को रूपवास पहुंची। कांवड़ यात्रा पूरी कर वापस लौटने पर युवाओं ने एसबीआई हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को डाक कांवड़ चढ़ाई और भंडारे का आयोजन किया।
जानकारी के अनुसार, रूपवास कस्बे की 31 सदस्यीय टीम 9 अगस्त को मक्खन पहलवान एवं प्रवीण अंधाना के नेतृत्व में सोरोंजी के कछला घाट पहुंची। वहां से यह टीम डाक कांवड़ लेकर रूपवास के लिए रवाना हुई थी। टीम ने धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद 10 अगस्त को सुबह डाक कांवड़ लेकर रूपवास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर शिव मंदिर में कांवड़ अर्पित की।
इस अवसर पर युवाओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। युवाओं ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर सेवा कार्य किया।
इस अवसर पर नीरज शर्मा, जितेन्द्र, विजय, अविनाश, रविकांत, शैलेंद्र शर्मा, अंकित, सौरभ, चंद्रकेश, सीपी शर्मा, तरुण, आशीष, सचिन, प्रेमकांत, संदीप, कुलदीप, राजकुमार, प्रियांशु, हर्षित, ललिता, सत्या, सतेन्द्र, हेमंत, कन्हैया, विपुल, देवांश, मयंक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सविनय निवेदन है कि बसेड़ी कस्बा एवं आसपास के 20-25 गांवों की जनता (लगभग 35 हजार आबादी का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां PSC और जच्चा वार्ड के संचालित होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं मरीजों को समय पर उपचार मिल जाता है।
    4
    सविनय निवेदन है कि बसेड़ी कस्बा एवं आसपास के 20-25 गांवों की जनता (लगभग 35 हजार आबादी का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां PSC और जच्चा वार्ड के संचालित होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं मरीजों को समय पर उपचार मिल जाता है।
    user_TNANEWS24 Rajkumar Sain
    TNANEWS24 Rajkumar Sain
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पुलिस थाना शेरगढ़ व जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्यवाही
    1
    पुलिस थाना शेरगढ़ व जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्यवाही
    user_National today 24x7
    National today 24x7
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला से दुष्कर्म मामले में ड्राइवर समेत 4 गिरफ्तार भेजा जेल
    1
    महिला से दुष्कर्म मामले में ड्राइवर समेत 4 गिरफ्तार भेजा जेल
    user_National today 24x7
    National today 24x7
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.