Shuru
Apke Nagar Ki App…
अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में जोश, बस्तर कलेक्टर ने दिया मार्गदर्शन जगदलपुर में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा ने अग्निवीर भर्ती अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि वर्दी का अपना अलग ही क्रेज और सम्मान होता है। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की।
SAMYAK NAHATA
अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में जोश, बस्तर कलेक्टर ने दिया मार्गदर्शन जगदलपुर में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा ने अग्निवीर भर्ती अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि वर्दी का अपना अलग ही क्रेज और सम्मान होता है। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की।
- Mahendrakumarpandey MahendrakumarpandeyDarima, Surguja👏14 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जगदलपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा टाउन हॉल में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर निगम की स्वच्छता दीदियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।1
- जगदलपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर नगर के टाउन हॉल में निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के स्वच्छता दीदीयो सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , महापौर संजय पांडे जी, ब्रीवरेज अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, सफ़ीरा साहू , सुधा मिश्रा साथ ही नगर के कई पार्सद गण भी शामिल हुएं। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और महापौर संजय पांडे ने भी अपना स्वास्थ्य जांच करवाया।निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन की फाउंडर निशा नागवंशी ने बताया कि निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाते रहे हैं ।इस वर्ष सूफी संगीत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है । जिसमें महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और महिलाओं को होने वाली बीमारियों की जानकारी और बचाव के सम्बंध में जागरूक किया गया। निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन की को-फाउंडर झरना मोहंती ने बताया कि महिलाओं के सम्मान में आज शाम 6:00 बजे बस्तर आर्ट गैलेरी (दलपत सागर रोड) मैं सूफी नाईट का आयोजन भी किया गया है ! वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही है और देश का नाम रोशन कर रही हैं । उन्होंने कहा कि बस्तर की बेटियां हवाई जहाज उड़ा रही हैं और देश प्रदेश सहित बस्तर का भी नाम विश्व मैं रोशन कर रही है। रविवार को आयोजीत इस कैंप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का पूर्णता सहयोग रहा जिसमे CMHO संजय बसाक जी , DPM सुश्री रीना , CPM श्री बस्तिया जी की मुख्य रूप से उपस्थिति रही, इसके साथ ही कार्यक्रम मैं कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल हॉस्पिटल का भी सहयोग रहा। महिला दिवस में मेडिकल जाँच के लिए डॉक्टर अन्वेशना प्रसाद, डॉक्टर विजय टंडन, डॉक्टर अरविंद जुमार, डॉक्टर संदीप गोलधर, साथ ही कांटिनेंटल हॉस्पिटल से डॉक्टर सत्यनारायण बतारी भी सेवा के लिए पूरा समय मौजूद रहे ! साथ ही कार्यक्रम मैं JCI से नितिन खत्री , यश बोथरा और उनकी टीम ने भी पूरा योगदान दिया ! इसमें फाउंडेशन से विलंटेयर मैं जिन कॉलेज से चंदा और उनकी टीम भी साथ रही साथ ही संस्था से बी.संतोष ,आदर्श , श्रीनिवास, गौरव, निलेश, देव, हिमांशु, श्रीकांत,, चंदा , मेघा भी सहयोग में रहे! बाइट-किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर। बाइट-निशा नागवंशी, फाउंडर निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन। बाइट-झरना मोहंती, को-फाउंडर, निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन। बाइट-चंदा पांडेय,रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज।7
- उमरगाँव(अ) में वन प्रबंधन समिति के सम्मेलन में लिए गए अहम निर्णय।1
- *✰तत्वदर्शी संत कौन है, उसकी पहचान क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- Post by SAHIL Bhagat1
- कांकेर। प्रार्थी ने थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07 मार्च की रात्रि में प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से सोये स्थिति से उठाकर लेकर गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में गुम इन्सान क्र. - 22/26 दिनांक 07.03.2026 कायम कर पृथक से अपराध क्र. 89/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कांकेर द्वारा विषेष टीम गठित की जाकर नाबालिक बालिका व अज्ञात आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी की नाबालिक बेटी का पता तलाश के दौरान परिजनों के पेश करने पर दस्तयाब कर नाबालिक बालिका से पुछताछ करने पर एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट एवं काले रंग का पैंट पहना हुआ था, उसके साथ एक और लडका था दोनों खेत की ओर ले जाकर गलत काम किया जाना बताई। ग्रामीणों से पुछताछ करने पर दिनांक 07 मार्च को रात्रि में गांव के अमित जैन और उसके दोस्त रोहन जैन को प्रार्थी के घर आस-पास घूमते देखना बताने पर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपी अमित कुमार जैन एवं रोहन जैन के द्वारा अपराध धारा 65(2),70(2),332 बीएनएस, 4,6,8,10 पाॅक्सो एक्ट का घटित होना पाये जाने से उक्त धारा का समावेश कर आरोपीगण के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। करवाई में पुलिस टीम में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, आरक्षक रामू जुर्री, आरक्षकनअनिल मरकाम, महिला आरक्षक सुभिया गोटा शामिल थे। कांकेर पुलिस की अपील अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।2
- छतरपुर जिले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती पकड़ी और उसे नष्ट कर1
- जगदलपुर में युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा ने अग्निवीर भर्ती अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि वर्दी का अपना अलग ही क्रेज और सम्मान होता है। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की।1