विद्यालय में चोरी, अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज अपराध संख्या 392 धारा 331 (4)305 (ए) पर अज्ञात चोर के विरुद्ध पट्टी कोतवाली में मुकदमा दर्ज पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महरूपुर में सोमवार रात दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोर करीब चार कुंतल गेहूं, चार कुंतल चावल, बर्तन और खेल सामग्री चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने विद्यालय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालचंद्र की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 14 सितंबर की रात अज्ञात चोर विद्यालय का दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। चोर विद्यालय में रखा करीब चार कुंतल गेहूं और चार कुंतल चावल, एक बड़ा परात, एक डग्गा समेत अन्य बर्तन तथा बैट और फुटबाल सहित खेल सामग्री उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय के जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विद्यालय में चोरी, अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज अपराध संख्या 392 धारा 331 (4)305 (ए) पर अज्ञात चोर के विरुद्ध पट्टी कोतवाली में मुकदमा दर्ज पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महरूपुर में सोमवार रात दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोर करीब चार कुंतल गेहूं, चार कुंतल चावल, बर्तन और खेल सामग्री चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने विद्यालय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालचंद्र की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 14 सितंबर की रात अज्ञात चोर विद्यालय का दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। चोर विद्यालय में रखा करीब चार कुंतल गेहूं और चार कुंतल चावल, एक बड़ा परात, एक डग्गा समेत अन्य बर्तन तथा बैट और फुटबाल सहित खेल सामग्री उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय के जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
- विद्यालय में चोरी, अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज अपराध संख्या 392 धारा 331 (4)305 (ए) पर अज्ञात चोर के विरुद्ध पट्टी कोतवाली में मुकदमा दर्ज पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महरूपुर में सोमवार रात दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोर करीब चार कुंतल गेहूं, चार कुंतल चावल, बर्तन और खेल सामग्री चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने विद्यालय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालचंद्र की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 14 सितंबर की रात अज्ञात चोर विद्यालय का दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। चोर विद्यालय में रखा करीब चार कुंतल गेहूं और चार कुंतल चावल, एक बड़ा परात, एक डग्गा समेत अन्य बर्तन तथा बैट और फुटबाल सहित खेल सामग्री उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय के जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।1
- *ऊंचाहार पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, शिवमहापुराण कथा में हुईं शामिल* *सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब, 17 सितंबर तक चलेगी कथा* *ऊंचाहार पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, शिवमहापुराण कथा में हुईं शामिल* जन समर्पण/ आशीष पाण्डेय *सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब, 17 सितंबर तक चलेगी कथा* *ऊंचाहार, रायबरेली।* नगर के इटौरा टोल प्लाजा / चढ़रई चौराहा स्थित विशाल कथा स्थल पर चल रही सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। कथा के आयोजक एवं प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव कथा का श्रवण किया। *11 से 17 सितंबर तक चल रही है भव्य कथा* उल्लेखनीय है कि रायबरेली के ऊंचाहार में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा जी कथा वाचन कर रहे हैं। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। आयोजन से एक दिन पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा में 50 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था, जिस पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई थी। आयोजक डॉ. मनोज पांडे के अनुसार कथा स्थल पर लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के बैठने के लिए तीन विशाल पंडाल बनाए गए हैं। रोजाना लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। *वीआईपी मूवमेंट से प्रशासन अलर्ट* कथा में वीआईपी और वीवीआईपी के आने का सिलसिला जारी है। आयोजकों के अनुसार - - *13 सितंबर रविवार को -* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा में शामिल हुए। - *14 सितंबर सोमवार को -* राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। - *15 सितंबर को -* तेलंगाना के राज्यपाल के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। - *16 सितंबर को -* जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एनटीपीसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इटौरा टोल प्लाजा के पास रूट डायवर्जन लागू किया गया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और रियल टाइम निगरानी की जा रही है। मंत्री डॉ. मनोज पांडेय जी ने बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिल रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ से बड़ी खबर। .1
- सोयाबीन पैकेट खोलते ही फफूंद और कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, एक्सपायरी डेट 2027, उड़ैयाडीह निवासी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत सोयाबीन पैकेट खोलते ही फफूंद और कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, एक्सपायरी डेट 2027, उड़ैयाडीह निवासी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर से खरीदे गए सोयाबीन के पैकेट में फफूंद और कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पैकेट पर 25 जून 2027 तक की उपयोग की तारीख दर्ज है। इसके बावजूद पैकेट खोलने पर सोयाबीन काली और खराब हालत में मिली। उपभोक्ता के अनुसार बीते 13 सितंबर की शाम करीब 7:40 बजे उसने उड़ैयाडीह बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर से अन्य सामान के साथ सोयाबीन का पैकेट खरीदा था। सामान का भुगतान उसने ऑनलाइन किया था, जिसकी पेमेंट रसीद उसके पास सुरक्षित है। पैकेट पर वर्ष 2027 की उपयोग की तारीख दर्ज होने के कारण उसने इसे सही समझकर खरीद लिया।मंगलवार की सुबह 10 बजे के आसपास जब सोयाबीन बनाने के लिए पैकेट खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर उपभोक्ता हैरान रह गया। सोयाबीन काली पड़ी थी। उसमें फफूंद लगी होने के साथ ही कीड़े भी दिखाई दिए। उपभोक्ता ने खराब सोयाबीन की तस्वीर भी सुरक्षित कर ली। इसके बाद उपभोक्ता ने मामले की शिकायत दुकान संचालक राजेश गुप्ता से की। उपभोक्ता का आरोप है कि दुकानदार ने पहले यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह पैकेट उसकी दुकान से नहीं खरीदा गया है। बाद में ऑनलाइन भुगतान का प्रमाण दिखाए जाने पर दुकानदार ने पैकेट उसकी दुकान से खरीदा जाना स्वीकार किया, लेकिन मामले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। उपभोक्ता का कहना है कि मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की जाएगी, ताकि सोयाबीन के नमूने की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सके। उपयोग की तारीख खत्म होने से कई महीने पहले ही खाद्य पदार्थ खराब मिलने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सोयाबीन खराब होने का कारण क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।1
- *थाना हथिगवां पुलिस द्वारा “लूट” के अभियोग से संबंधित ₹25,000/- का इनामियां 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का मोबाइल फोन बरामद एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट।*1
- 'भारतीय ज्ञान परंपरा और अवधी साहित्य' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: सुल्तानपुर में हिन्दुस्तानी एकेडमी के सहयोग से राणा प्रताप महाविद्यालय में हुआ आयोजन सुल्तानपुर जिले के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और अवधी साहित्य एवं संस्कृति' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी मंगलवार 12 बजे से शुरू हुई है। इसका आयोजन हिन्दुस्तानी एकेडमी और महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने मिलकर किया। यह संगोष्ठी शाम 5 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा और अवधी साहित्य के संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की बात करते समय लोक जीवन और लोक भाषा में व्यक्त ज्ञान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि अवधी साहित्य सिर्फ भक्ति और काव्य का माध्यम नहीं है। इसमें गहरा जीवन दर्शन, लोक-विवेक और समाज को जोड़ने वाला ज्ञान भी है। उन्होंने जोर दिया कि भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने के लिए हमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं और लोक साहित्य की जड़ों की ओर लौटना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अवधी साहित्य ने सदियों से भारतीय संस्कृति और विचारों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसे संरक्षित और बढ़ावा देने की जरूरत है। इस संगोष्ठी में देश भर से आए विद्वानों और शोधार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अवधी साहित्य और संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी के संयोजक और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. इंद्रमणि कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में अवधी साहित्य, लोक संस्कृति और इसकी समृद्ध भाषाई विरासत पर व्यापक चर्चा करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्वानों, साहित्यकारों और शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र और विचार प्रस्तुत किए।1
- राहुल गाँधी मानहानि मामले में सुनवाई आज टली,अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता आज व्यक्तिगत कारणों से बहस के लिए तैयारी नहीं कर सके थे,लिहाजा कोर्ट ने 21 सितंबर बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन वादी पक्ष के अधिवक्ता ने व्यक्तिगत कारणों से बहस की तैयारी नहीं का पाये, लिहाजा उन्होंने आज समय मांग लिया। जिसपर एमपी एमएलए कोर्ट ने उसे स्वीकार करते हुए 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।4
- लखनऊ- मंत्री मनोज पांडेय के खेमे ने मीडिया को खबर भेजी है - आज मनोज पांडेय को कैबिनेट बैठक लखनऊ- मंत्री मनोज पांडेय के खेमे ने मीडिया को खबर भेजी है - आज मनोज पांडेय को कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए CM योगी ने ऊँचाहार हेलीकॉप्टर भेजा , हेलीकॉप्टर से लखनऊ आए मनोज पांडेय , श्री शिवमहापुराण कथा के चलते ऊँचाहार में थे मनोज पांडेय !!1