Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र रनिया में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र रनिया में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
Arvind sharma kanpur dehat
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र रनिया में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र रनिया में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एससी/एसटी एक्ट कोर्ट ने अभियुक्त महेंद्र सिंह पुत्र जिलेदार सिंह निवासी भूसई पुरवा मोहाना थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा और ₹3,000 के अर्थदंड से दंडित किया।1
- कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।2
- Post by Pt Raj Shukla1
- जालौन ➡गुटखा डीलर्स के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन ➡जुलूस निकालकर फूंका डीलर का पुतला ➡महंगे दामों में बेचने का लगाया आरोप ➡पान मसाले की जमाखोरी का भी आरोप ➡जालौन के कालपी में किया गया प्रदर्शन1
- F1
- जालौन में देखने को मिला आवारा कुत्तों का आतंक, आवारा कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर किया हमला, आवारा कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोंच-नोंचकर मार डाला, कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर हुई मौत, संवेदनशील घटना और आवारा कुत्तों की आतंक से ग्रामीणों में देखने को मिला आक्रोश, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने मृतक मोर के शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के भेंपता गांव का मामला।1
- जालौन जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।2
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1