Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ma.. Bap. Ki.. Beti.. Ko.. Nshihat... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P F
MD ANISH KURAISHI
Ma.. Bap. Ki.. Beti.. Ko.. Nshihat... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P F
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुदामा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ गोलू बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खेतों के पास बह रही सेंगुर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बाबा रामशंकर, दादी रामकुंवर, पिता सुदामा प्रसाद, मां राजकुमारी और भाई आशिक सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।3
- मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- कानपुरदेहात,डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- हवन, पूजन के साथ मां सीता को मंगलसूत्र समर्पित* अयोध्या,1अप्रैल। आंध्रप्रदेश से आए 77 लोगों के दल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हवन पूजन किया तथा माता सीता को मंगलसूत्र समर्पित किया। ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार डॉ एम. आर. जी.नायडू के नेतृत्व में आए इस दल ने आज प्रातः हवन पूजन के बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन किया और मां सीता को स्वर्ण निर्मित मंगलसूत्र भी समर्पित किया। जारी कर्ता --- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या2
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र रनिया में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1
- संदलपुर कस्बे में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक दुकान के अंदर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। हालांकि इस हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे अन्य दुकानों और आसपास के क्षेत्र को नुकसान होने से बचा लिया गया।1