Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में दृष्टिबाधित डॉ. संतोष गोयल, जिन्होंने NDA खड़कवासला में अंग्रेजी पढ़ाने का दावा किया था, आगरा में तंगहाली में मिले। वीडियो वायरल होने के बाद सेना पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके NDA में सेवा देने के दावों की जांच जारी है। आगरा में दृष्टिबाधित डॉ. संतोष गोयल, जिन्होंने NDA खड़कवासला में अंग्रेजी पढ़ाने का दावा किया था, आगरा में तंगहाली में मिले। वीडियो वायरल होने के बाद सेना पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके NDA में सेवा देने के दावों की जांच जारी है। आगरा न्यूज़ इंडियन आर्मी 🙏👍👌
प्रभु दयाल वर्मा
आगरा में दृष्टिबाधित डॉ. संतोष गोयल, जिन्होंने NDA खड़कवासला में अंग्रेजी पढ़ाने का दावा किया था, आगरा में तंगहाली में मिले। वीडियो वायरल होने के बाद सेना पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके NDA में सेवा देने के दावों की जांच जारी है। आगरा में दृष्टिबाधित डॉ. संतोष गोयल, जिन्होंने NDA खड़कवासला में अंग्रेजी पढ़ाने का दावा किया था, आगरा में तंगहाली में मिले। वीडियो वायरल होने के बाद सेना पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके NDA में सेवा देने के दावों की जांच जारी है। आगरा न्यूज़ इंडियन आर्मी 🙏👍👌
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- फतेहाबाद, पंछियों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पानी न मिलने से हर साल हजारों पक्षी मर जाते हैं और पिछले 30 साल में कई प्रजातियां गायब हो चुकी हैं। पक्षी पर्यावरण को स्वच्छ रखने, कीट-पतंगों को खाकर फसल बचाने और बीज फैलाकर पौधारोपण में इंसानों से भी बड़ा योगदान देते हैं। गिद्ध-चील जैसे पक्षी मृत जानवरों को खाकर महामारी रोकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने रविवार, 4 मई 2026 को रेलवे स्टेशन के पास मिट्टी के पात्रों का वितरण किया। ये पात्र बहनें अपने घरों की छतों, मंदिरों और खुले स्थानों पर रखेंगी ताकि पक्षियों को दाना-पानी मिल सके। महिला मंडल की केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया ने बताया कि अभी और भी बहनों को मिट्टी के सकोरे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अपनी छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी जरूर रखें। इस मौके पर सभी बहनों ने मिलकर भजन भी गाए। कार्यक्रम में रेनू गुप्ता, शारदा गुप्ता, रिंकी गोलस, रिंकी गुप्ता, रेखा गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, पूनम दोनेरिया, कंचन गुप्ता, राखी गुप्ता, मीना गुप्ता, गीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।2
- जसवंत नगर कोतवाली पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप में दो आरोपियों को नहर पुल से किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट जसवंत नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि थाना पुलिस ने भोगनीपुर नहर पुल के पास से आरोपी अशोक और मोहन क़ो अवैध तमंचा और कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में भेजा है1
- फतेहाबाद /आगरा के गाँव खंडेर चाची पुरा में श्री नेम सिंह निषाद के पुत्र विवाह उत्सव में शामिल हुए माननीय श्री छोटेलाल वर्मा एवं माननीय श्री जितेंद्र सिंह वर्मापुर विधायक फतेहाबाद वही हर्ष कार्यक्रम में सैकड़ो समाजसेवी तथा क्षेत्रीय जनता भी कार्यक्रम में रही मौजूद, वही कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावो का भारतीय भाईचारा महासंघ प्रमुख एवं ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया द्वारा आभार व्यक्त किया//4
- वीडियो वायरल प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारी: 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर मामला यूपी के एक गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों एकांत में वक्त बिता ही रहे थे कि तभी परिजनों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। फिर क्या था, जिसे 'रोमांटिक मुलाक़ात' होना था, वह 'पब्लिक ब्लंडर' में बदल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद प्रेमी बेचारा अपनी जान बचाने के बहाने ढूंढ रहा है, जबकि गांव वाले मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'दिल लगा कर देखो' जैसे कैप्शन के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, अंत में गांव वालों ने दोनों को नसीहत देकर मामला शांत कराया, लेकिन इस 'पकड़म-पकड़ाई' के खेल ने युवक को रातों-रात इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।1
- फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, मिष्ठान वितरण फतेहाबाद। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में फतेहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता रवि प्रकाश शल्या के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि श्री रवि प्रकाश शल्या, प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश श्री आनन्द गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता, महामंत्री श्री हरी सिंह कर्दम, अवकेश गोलस, सुभाष चन्द्र वर्मा, सुनील दत्त, निखिल गुप्ता, धीरज शर्मा, आलोक बछरवार, अतुल अतरौलिया, अवधेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पार्टी की उपलब्धियों पर खुशी जताई और भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।1
- आगरा ब्रेकिंग एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस में लगी आग आग लगने से सवारियों में मचा हड़कंप सवार थे 32 लोग, सुरक्षित निकाला गया लखनऊ से गुरुग्राम जा रही बस में आग डौकी क्षेत्र के लखनऊ एक्सप्रेसवे की घटना1
- ग्राम चांदनपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जसवंतनगर के ग्राम पंचायत चांदनपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव की गलियों से निकली यात्रा में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शुभारंभ कराया गया। कथा व्यास आचार्य श्री राघव दास जी महाराज ने भागवत कथा की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आयोजन के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के कुछ ही देर बाद तीन लड़कों ने जमीन पर पटककर एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना वीडिओ किसी बाइक सवार ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जाँचपड़ताल कर रही है।1