Shuru
Apke Nagar Ki App…
2.50 लाख का जुर्माना योजित हुआ वाहनों के मॉडीफाई साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.05.2026 को यातायात प्रभारी उ0नि0 शोभनाथ मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र गौरीगंज अन्तर्गत कस्बा गौरीगंज में दोपहिया वाहनों में लगे मॉडीफाई साइलेंसर व वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया व कुल 210 वाहनों को चेक करते हुये 2,50,000 रुपये जुर्माना योजित किया गया ।
Coresspondent NATION ONE NEWS
2.50 लाख का जुर्माना योजित हुआ वाहनों के मॉडीफाई साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.05.2026 को यातायात प्रभारी उ0नि0 शोभनाथ मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र गौरीगंज अन्तर्गत कस्बा गौरीगंज में दोपहिया वाहनों में लगे मॉडीफाई साइलेंसर व वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया व कुल 210 वाहनों को चेक करते हुये 2,50,000 रुपये जुर्माना योजित किया गया ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दाह संस्कार से किया इन्कार पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 29 वर्षीय दीपक मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शनिवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना किया। मृतक के चचेरा भाई प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र और सचिन पांडेय पर हत्या का केस दर्ज किया है।1
- एसपी और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, महिला ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप संग्रामपुर। शनिवार को संग्रामपुर थाने पर एसपी सरवणन टी. और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधित आठ शिकायते आई। जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी युवती सुमन यादव ने समाधान दिवस पर एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम भुसहरी की गाटा संख्या 1436 खतौनी में मुख्य मार्ग दर्ज है जो की बगल के काश्तकार मुख्य मार्ग पर बुवाई करके अतिक्रमण कर लिए है। जिससे उन लोगों को आने-जाने और उनके खेत की जुताई बुवाई करने में असुविधा हो रही है। चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की गई है। दूबेपुर सरैया कनू निवासी राम चंदर वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा के गाटा संख्या 601 बारात घर दर्ज है गांव के ही संजय वर्मा रवि वर्मा आदि लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नही हटवाया गया है। हल्का लेखपाल मनीषा मौर्या ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की गई। लेकिन टीन शेड नही हटवाया जा सका। थाने के निरीक्षण के बाद वापस जाते समय खौपुर बुजुर्ग निवासी महिला फरियादी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके चचेरे ससुर मुरली यादव से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्हें फोन करके गाली गलौज धमकी दी जा रही है। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है।1
- अमेठी का दिनदहाड़े गोलीकांड ll मृतक के परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ll डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे। मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है। मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।3
- Post by Pawan Kumar Tiwari1
- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोस्त पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाकर लाया था और तभी गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की हैं और छापेमारी जारी है।4
- कोई नहीं रोक सकता कांग्रेस को!” “लिख कर ले लो! BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है” Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान | Modi पर सीधा हमला कोई नहीं रोक सकता कांग्रेस को!” “लिख कर ले लो! BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है” Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान | Modi पर सीधा हमला #RahulGandhi #Congress #BJP #PMModi #NarendraModi #CongressVsBJP #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #UPNews #KhabreinUttarPradeshKi #RahulGandhiSpeech #ModiVsRahul #IndianPolitics #YouTubeShorts1
- अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पहले परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पुष्टि की कि यह एक भीषण सड़क हादसा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- अमेठी के गौरीगंज में तेज रफ्तार डम्फर ने सड़क पार कर रही 42 वर्षीय महिला मायावती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डम्फर सड़क किनारे पलट गया; मृतका अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।2
- प्रतापगढ़ जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण प्रतापगढ़ जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।1