जनगणना 2027 के लिए द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित* 9425179527 *धार, 11 मार्च 2026।* भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के उद्देश्य से जिले में द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-दक्षता केंद्र, धार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आगामी जनगणना के प्रथम चरण में प्रस्तावित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशालय की ओर से प्रशिक्षक श्री आकाश सोनी द्वारा धार जिले के ग्रामीण चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, एमएमएस पोर्टल के संचालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एमएमएस पोर्टल पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, अनुसूची एवं प्रक्रिया प्रवाह के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजर की सूची को एक्सेल के माध्यम से अपलोड कर नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार, जनगणना लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिला जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे।
जनगणना 2027 के लिए द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित* 9425179527 *धार, 11 मार्च 2026।* भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के उद्देश्य से जिले में द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-दक्षता केंद्र, धार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आगामी जनगणना के प्रथम चरण में प्रस्तावित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान
किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशालय की ओर से प्रशिक्षक श्री आकाश सोनी द्वारा धार जिले के ग्रामीण चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, एमएमएस पोर्टल के संचालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एमएमएस पोर्टल पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, अनुसूची एवं प्रक्रिया प्रवाह के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजर की सूची को एक्सेल के माध्यम से अपलोड कर नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार, जनगणना लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिला जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे।
- *इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत,फाँसी के फंदे पर हुई खत्म..*1
- चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया1
- युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था। शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया। युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- Post by Surendra prasad Dubey1