*प्रेस विज्ञप्ति* *पन्ना पुलिस द्वारा थाना पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही* *आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रुपये का जप्त* *पन्ना, गुरूवार 02 अप्रैल 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले, खेती करने वाले, भण्डारण करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लेकर पवई बायपास तिराहा स्थित माही ढाबा के पास बिक्री हेतु बैठे हैं। थाना प्रभारी पवई द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर देखा गया, जहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लिये बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त दोनो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई एवं संदेहियो के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर क्रमश: 2.193 किलोग्राम एवं 2.289 किलोग्राम कुल 4.525 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गाँजा) को जप्त किया गया है । मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है । *गिरफ्तार आरोपी* - 1. राजेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पिता महादेव अग्निहोत्री, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर 2. नीलेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर *जप्त सामग्री*- पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का जप्त किया गया है । *सराहनीय योगदान* -उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार, थाना पवई पुलिस टीम एवं पुलिस सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा की गई।

- *दिनांक: 02/04/2026* *थाना: बृजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.)* *पन्ना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – 06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *गैर इरादतन हत्या के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी अजयगढ़ अनुभाग श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना बृजपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बृजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बृजपुर के अपराध क्रमांक 310/2020, धारा 304, 201 भादवि (गैर इरादतन हत्या) के प्रकरण में करीब 06 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुरेश गौड़, पिता चंद्रभान गौड़ (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम कोल्हूआ बरोंधा, जिला सतना को पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं सटीक सूचना के आधार पर बरोंधा, जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, जिला पन्ना के प्रकरण क्रमांक ST 150/2020 में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। *पुलिस कार्यवाही का विवरण:* आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना बृजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बरोंधा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। *सराहनीय योगदान:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति पाण्डेय के नेतृत्व में एएसआई रावेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश, प्रधान आरक्षक प्रदीप हरदेनिया, आरक्षक दिलीप शर्मा, अमर सिंह आरक्षक चालक संतोष एवं साइबर सेल पन्ना टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।1
- पन्ना के बृजपुर में ग्लास ब्रिज की पहली तस्वीर सामने आई, 1000 फीट ऊंचाई पर पारदर्शी कांच की झलक1
- आज नगर सिमरिया में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ🙏1
- लोकेशन: देवेन्द्रनगर रिपोर्टर: अशोक विश्वकर्मा स्लग: देवेन्द्रनगर एवं ककरहटी क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव एंकर: कलयुग के देवता भगवान श्री हनुमान जी महाराज का प्रकटोत्सव देवेन्द्रनगर एवं ककरहटी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को प्रसाद अर्पित किया। वीओ : देवेन्द्रनगर क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए मंदिरों में पहुंचे और जय श्री राम व जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर के मुख्य मार्ग स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, राजादहार मंदिर, ककरहटी स्थित हनुमान गढ़ी, बड़वारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तथा झिरियन मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को प्रसादी अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ककरहटी हनुमान गढ़ी (गढ़िया वाले) मंदिर सहित कई स्थानों पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं नगर के अलग-अलग हिस्सों में प्रसादी वितरण भी किया गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिरों में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।4
- देवेन्द्रनगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम हनुमान मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव महाआरती,अखंड संकीर्तन,रामायण पाठ का आयोजन भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण देवेंद्रनगर- संकट मोचन केसरीनंदन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की एक दिन पूर्व व गुरुवार की सुबह से भारी भीड़ देखी गई। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर सहित क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। एवं नगर के अलग अलग हिस्सों में भक्तों ने परसादी का वितरण किया गया। मुख्य मार्ग के सामने स्थित बड़े हनुमान मंदिर,नगर परिषद के बगल से संकट मोचन हनुमान मंदिर,राजादहार मंदिर, बड़वारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, झिरियन मंदिर,महावीरन मंदिर में सुबह से ही भक्त गीतों पर झूमते हुए मंदिर पहुंचे यहां पर भक्तों ने हनुमानजी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हनुमान जी को परसादी का भोग लगाया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ किया गया।2
- अजयगढ के सी एम राइज विद्यालय सहित कई शासकीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेष उत्सव अजयगढ:-मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1 से 4 अप्रैल तक चलाए जा रहे "स्कूल चलें हम "अभियान के तहत मनाए जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पहले दिवस प्रवेश उत्सव का आयोजन अजयगढ़ के समस्त शासकीय विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इन्हीं कार्यक्रम के तहत अजयगढ़ के संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पूर्व बीईओ नंदपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सी एम राइज प्राचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा तथा मंच संचालन निवेदिता शुक्ला द्वारा किया गया।प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अभिभावकों को आमंत्रित कर नई शिक्षा नीति के तहत उनकी जिम्मेदारियां से उन्हें अवगत कराया।कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण करके की गई।इसके उपरांत साईं हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में बताया जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए जिज्ञासा भरे प्रश्नों का समाधान अतिथियों द्वारा किया गया।यह आयोजन शिक्षा एवं भविष्य निर्माण के प्रति एक नई ऊर्जा भरने वाला सिद्ध हुआ जिसने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा किताबों का वितरण भी किया गया।इस दौरान स्कूल शिवनारायण सिंह,प्रवीण सिंह,गजेंद्र सिंह,मधुरिमा,प्रिया खरे, अंजली कुरेले स्कूल के शिक्षक सहित छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक सम्मिलित हुए।4
- अपनी काबिलियत को कुछ इस कदर बढ़ाइए कि आपको हराने के लिए कोशिश नहीं साजिश करनी पड़े1
- *दिनांक: 02 अप्रैल 2026* *स्थान: पन्ना (मध्यप्रदेश)* *थाना: गुनौर* *पन्ना पुलिस द्वारा मारपीट एवं अवैध हथियार के मामले में त्वरित कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार* *जमीनी विवाद के चलते मारपीट एवं हवाई फायर कर दी गई थी जान से मारने की धमकी* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में मारपीट एवं अवैध हथियार के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। दिनांक 04/03/2026 को फरियादी केदारनाथ पटेल पिता स्व. श्रीराम पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भूमि विवाद को लेकर आरोपी किर्तू पटेल, भास्कर पटेल, अवधेश पटेल एवं बिहारी पटेल से पूर्व से रंजिश चल रही थी। उक्त रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान आरोपी किर्तू पटेल एवं अवधेश पटेल अपने हाथ में देशी कट्टा लिए हुए थे, जिसमें से किर्तू पटेल द्वारा हवाई फायर कर फरियादी को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना गुनौर में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 125, 296(बी), 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी गुनौर श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए, ग्रामीणों से पूछताछ की गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। इसी क्रम में दिनांक 02/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बस स्टैंड गुनौर में बस से आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बस से उतरते ही आरोपी किर्तू पटेल को पकड़ लिया गया। मौके पर उसका भाई अवधेश पटेल भी मिला, जिसे भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम हार से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक खाली खोखा जप्त किया गया। अवैध हथियार मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* किर्तू पटेल पिता बिहारी पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर जिला पन्ना अवधेश पटेल पिता बिहारी पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर जिला पन्ना *सराहनीय योगदान* उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अंकित मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप, आरक्षक योगेन्द्र सिंह, नीलेश एवं अमन का विशेष सराहनीय योगदान रहा।1