logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज नगर सिमरिया में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ🙏

2 hrs ago
user_Sitaram ray
Sitaram ray
Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

आज नगर सिमरिया में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ🙏

More news from Panna and nearby areas
  • श्री हनुमान लला प्रगतोत्सव के पूर्व मंदिरों में हुई भव्य सजावट कई जगह बैठी रामायण कल होंगे सुंदर कांड वो भंडारा अजयगढ़:-अजयगढ़ में श्री हनुमान लला प्रगतोत्सव के पूर्व नगर के सभी बजरंग बली के मंदिरों में भव्य सजावट के साथ साथ संगीतमय अखंड रामायण के आयोजन के साथ साथ कल सुंदर कांड का पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन किया जाना हे जिसको लेकर नगर के समस्त हनुमान भक्त तैयारियों में लगे हुए है।इसी कार्यक्रम के तहत बजरंग दल के द्वारा भी एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा हे जो अजयगढ़ के जय स्तंभ चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधोगंज चौराहे में समाप्त होगी जहां पर एक महाआरती का आयोजन के साथ साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।
    4
    श्री हनुमान लला प्रगतोत्सव के पूर्व मंदिरों में हुई भव्य सजावट कई जगह बैठी रामायण कल होंगे सुंदर कांड वो भंडारा 
अजयगढ़:-अजयगढ़ में श्री हनुमान लला प्रगतोत्सव के पूर्व नगर के सभी बजरंग बली के मंदिरों में भव्य सजावट के साथ साथ संगीतमय अखंड रामायण के आयोजन के साथ साथ कल सुंदर कांड का पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन किया जाना हे जिसको लेकर नगर के समस्त हनुमान भक्त तैयारियों में लगे हुए है।इसी कार्यक्रम के तहत बजरंग दल के द्वारा भी एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा हे जो अजयगढ़ के जय स्तंभ चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधोगंज चौराहे में समाप्त होगी जहां पर एक महाआरती का आयोजन के साथ साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    15 hrs ago
  • *दिनांक: 02 अप्रैल 2026* *स्थान: पन्ना (मध्यप्रदेश)* *थाना: गुनौर* *पन्ना पुलिस द्वारा मारपीट एवं अवैध हथियार के मामले में त्वरित कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार* *जमीनी विवाद के चलते मारपीट एवं हवाई फायर कर दी गई थी जान से मारने की धमकी* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में मारपीट एवं अवैध हथियार के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। दिनांक 04/03/2026 को फरियादी केदारनाथ पटेल पिता स्व. श्रीराम पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भूमि विवाद को लेकर आरोपी किर्तू पटेल, भास्कर पटेल, अवधेश पटेल एवं बिहारी पटेल से पूर्व से रंजिश चल रही थी। उक्त रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान आरोपी किर्तू पटेल एवं अवधेश पटेल अपने हाथ में देशी कट्टा लिए हुए थे, जिसमें से किर्तू पटेल द्वारा हवाई फायर कर फरियादी को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना गुनौर में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 125, 296(बी), 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी गुनौर श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए, ग्रामीणों से पूछताछ की गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। इसी क्रम में दिनांक 02/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बस स्टैंड गुनौर में बस से आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बस से उतरते ही आरोपी किर्तू पटेल को पकड़ लिया गया। मौके पर उसका भाई अवधेश पटेल भी मिला, जिसे भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम हार से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक खाली खोखा जप्त किया गया। अवैध हथियार मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* किर्तू पटेल पिता बिहारी पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर जिला पन्ना अवधेश पटेल पिता बिहारी पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर जिला पन्ना *सराहनीय योगदान* उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अंकित मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप, आरक्षक योगेन्द्र सिंह, नीलेश एवं अमन का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
    1
    *दिनांक: 02 अप्रैल 2026*
*स्थान: पन्ना (मध्यप्रदेश)*
*थाना: गुनौर*
*पन्ना पुलिस द्वारा मारपीट एवं अवैध हथियार के मामले में त्वरित कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार*
*जमीनी विवाद के चलते मारपीट एवं हवाई फायर कर दी गई थी जान से मारने की धमकी*
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में मारपीट एवं अवैध हथियार के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
दिनांक 04/03/2026 को फरियादी केदारनाथ पटेल पिता स्व. श्रीराम पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भूमि विवाद को लेकर आरोपी किर्तू पटेल, भास्कर पटेल, अवधेश पटेल एवं बिहारी पटेल से पूर्व से रंजिश चल रही थी। उक्त रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट की गई।
घटना के दौरान आरोपी किर्तू पटेल एवं अवधेश पटेल अपने हाथ में देशी कट्टा लिए हुए थे, जिसमें से किर्तू पटेल द्वारा हवाई फायर कर फरियादी को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना गुनौर में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 125, 296(बी), 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी गुनौर श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए, ग्रामीणों से पूछताछ की गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।
इसी क्रम में दिनांक 02/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बस स्टैंड गुनौर में बस से आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बस से उतरते ही आरोपी किर्तू पटेल को पकड़ लिया गया। मौके पर उसका भाई अवधेश पटेल भी मिला, जिसे भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम हार से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक खाली खोखा जप्त किया गया। अवैध हथियार मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी*
किर्तू पटेल पिता बिहारी पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर जिला पन्ना
अवधेश पटेल पिता बिहारी पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सुरदहा थाना गुनौर जिला पन्ना
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अंकित मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप, आरक्षक योगेन्द्र सिंह, नीलेश एवं अमन का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पन्नाः पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतना में छिपा वारंटी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया
    1
    पन्नाः पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतना में छिपा वारंटी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में भक्त जनों का लगा तांता* नागौद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी नागौद। भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों द्वारा पूजा- अर्चना, भंडारे और कवि सम्मेलन का किया गया है आयोजन।
    1
    *हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में भक्त जनों का लगा तांता* 
नागौद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी नागौद। भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों द्वारा पूजा- अर्चना, भंडारे और कवि सम्मेलन का किया गया है आयोजन।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by जितेंद्र राय
    1
    Post by जितेंद्र राय
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • "स्वामित्व योजना के तहत गांवों में घरों की जमीन का मालिकाना कार्ड देने की प्रक्रिया जारी है।"RURAL PROPERTY CARD PROGRAMSVAMITVA SCHEME
    1
    "स्वामित्व योजना के तहत गांवों में घरों की जमीन का मालिकाना कार्ड देने की प्रक्रिया जारी है।"RURAL PROPERTY CARD PROGRAMSVAMITVA SCHEME
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग :- पन्ना :- जेके सीमेंट प्रबंधन की दबंगई. फिर आया एक नया मामला सामने...किसान की निजी जमीन पर जबरन अत्याचार का मामला.. ग्राम कोनी तहसील सिमरिया की आराजी नंबर 879 एवं 882/1/1कुल रकबा 1.96 हेक्टेयर लगभग 5 एकड़ किसान की निजी जमीन पर जेसीबी मशीन से की, 20 फीट गहरी अवैध माइनिंग...👇* *👉किसान अर्पित पटेल पिता लखन पटेल निवासी कोनी की निजी भूमि को जबरन हथियाने का मामला...👇* *👉किसान ने मौक़े पर पहुँचकर काम बंद कराया...👇* *👉किसान द्वारा विरोध करने पर कम्पनी द्वारा दुबारा गड्ढा बंद करने का काम किया चालू...👇* *👉खनिज और किसान की बिना अनुमति के "जेके सीमेंट कम्पनी प्रबंधन" ने अवैध रूप से तानाशाही पूर्वक कराया था काम चालु...👇* *👉अपने नित नये कारनामों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहता हैं जेके सीमेंट प्रबंधन...👇* *👉सिमरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम कोनी का मामला...👇* *👉बाइट :- 1* अर्पित पटेल (जेके सीमेंट कम्पनी से पीड़ित किसान
    1
    ब्रेकिंग :- पन्ना :- जेके सीमेंट प्रबंधन की दबंगई.
फिर आया एक नया मामला सामने...किसान की निजी जमीन पर जबरन अत्याचार का मामला..
ग्राम कोनी तहसील सिमरिया की आराजी नंबर 879 एवं 882/1/1कुल रकबा 1.96 हेक्टेयर लगभग 5 एकड़ किसान की निजी जमीन पर जेसीबी मशीन से की, 20 फीट गहरी अवैध माइनिंग...👇*
*👉किसान अर्पित पटेल पिता लखन पटेल निवासी कोनी की निजी भूमि को जबरन हथियाने का मामला...👇*
*👉किसान ने मौक़े पर पहुँचकर काम बंद कराया...👇*
*👉किसान द्वारा विरोध करने पर कम्पनी द्वारा दुबारा गड्ढा बंद करने का काम किया चालू...👇*
*👉खनिज और किसान की बिना अनुमति के "जेके सीमेंट कम्पनी प्रबंधन" ने अवैध रूप से तानाशाही पूर्वक कराया था काम चालु...👇*
*👉अपने नित नये कारनामों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहता हैं जेके सीमेंट प्रबंधन...👇*
*👉सिमरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम कोनी का मामला...👇*
*👉बाइट :- 1* अर्पित पटेल (जेके सीमेंट कम्पनी से पीड़ित किसान
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अजयगढ़ पुलिस ने पशु तस्करी पर फिर किया वार थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी अजयगढ़:- अजयगढ़ में नवागत थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर के द्वारा पद ग्रहण करते ही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्यवाहिया की जा रही है थाना प्रभारी ने अपने थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दे रखे हैं।इसी के चलते मुखबिर की सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जाए जा रहे 1दर्जन से अधिक पशुओं को पशुतस्करों सहित पकड़ा है।पशु तस्कर पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को चोरी छुपे उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।तभी मुखबिर की सटीक लोकेशन पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी करते हुए वाहन को चेक किया जिनमें क्रूरतापूर्वक मवेशियों को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।जिस पर कार्यवाही करते हुए एक दर्जन से अधिक पशुओं को एक वाहन सहित जप्त किया गया है।जप्त मवेशियों को देवगांव की सिद्धनाथ गौशाला में सुरक्षित रखा गया है ओर पशु तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार,जयेन्द्र पाल,आरक्षक मनोज पटेल, अजय पटेल की मुख्य भूमिका रही। #viralreel #ajaygarh #sppanna
    3
    अजयगढ़ पुलिस ने पशु तस्करी पर फिर किया वार 
थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी
अजयगढ़:- अजयगढ़ में नवागत थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर के द्वारा पद ग्रहण करते ही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्यवाहिया की जा रही है थाना प्रभारी ने अपने थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दे रखे हैं।इसी के चलते मुखबिर की सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जाए जा रहे 1दर्जन से अधिक पशुओं को पशुतस्करों सहित पकड़ा है।पशु तस्कर पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को चोरी छुपे उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।तभी मुखबिर की सटीक लोकेशन पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी करते हुए वाहन को चेक किया जिनमें क्रूरतापूर्वक मवेशियों को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।जिस पर कार्यवाही करते हुए एक दर्जन से अधिक पशुओं को एक वाहन सहित जप्त किया गया है।जप्त मवेशियों को देवगांव की सिद्धनाथ गौशाला में सुरक्षित रखा गया है ओर पशु तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार,जयेन्द्र पाल,आरक्षक मनोज पटेल, अजय पटेल की मुख्य भूमिका रही। #viralreel #ajaygarh #sppanna
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    15 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *पन्ना पुलिस द्वारा थाना पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही* *आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रुपये का जप्त* *पन्ना, गुरूवार 02 अप्रैल 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले, खेती करने वाले, भण्डारण करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लेकर पवई बायपास तिराहा स्थित माही ढाबा के पास बिक्री हेतु बैठे हैं। थाना प्रभारी पवई द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर देखा गया, जहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लिये बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त दोनो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई एवं संदेहियो के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर क्रमश: 2.193 किलोग्राम एवं 2.289 किलोग्राम कुल 4.525 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गाँजा) को जप्त किया गया है । मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है । *गिरफ्तार आरोपी* - 1. राजेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पिता महादेव अग्निहोत्री, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर 2. नीलेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर *जप्त सामग्री*- पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का जप्त किया गया है । *सराहनीय योगदान* -उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार, थाना पवई पुलिस टीम एवं पुलिस सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा की गई।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*पन्ना पुलिस द्वारा थाना पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*
*आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रुपये का जप्त*
*पन्ना, गुरूवार 02 अप्रैल 2026*
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है । 
पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले, खेती करने वाले, भण्डारण करने वाले एवं परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व जिले के समस्त अनु. अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लेकर पवई बायपास तिराहा स्थित माही ढाबा के पास बिक्री हेतु बैठे हैं। थाना प्रभारी पवई द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर देखा गया, जहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लिये बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उक्त दोनो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई एवं संदेहियो के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर क्रमश: 2.193 किलोग्राम एवं 2.289 किलोग्राम कुल 4.525 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गाँजा) को जप्त किया गया है । मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है । 
*गिरफ्तार आरोपी* - 
1.	राजेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पिता महादेव अग्निहोत्री, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर 
2.	नीलेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर 
*जप्त सामग्री*-  पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का जप्त किया गया है । 
*सराहनीय योगदान* -उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार, थाना पवई पुलिस टीम एवं पुलिस सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा की गई।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.