Shuru
Apke Nagar Ki App…
*NH233 पर कट न होने के कारण हो सकती है बड़ी दुर्घटनाएं* *अंबेडकर नगर* जिले के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न 233 से कटी हुई बाईपास जो की बसखारी से अकबरपुर मार्ग को जोड़ती है उस पर कट न होने के कारण आए दिन लोग रॉन्ग साइड से जाने पर हो रहे मजबूर,, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना जिम्मेदार अधिकारी अभी तक है मौन सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार उठाया गया यह मुद्दा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
*NH233 पर कट न होने के कारण हो सकती है बड़ी दुर्घटनाएं* *अंबेडकर नगर* जिले के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न 233 से कटी हुई बाईपास जो की बसखारी से अकबरपुर मार्ग को जोड़ती है उस पर कट न होने के कारण आए दिन लोग रॉन्ग साइड से जाने पर हो रहे मजबूर,, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना जिम्मेदार अधिकारी अभी तक है मौन सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार उठाया गया यह मुद्दा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🏥कप्तानगंज CHC बना 'कसाईखाना'? बेडशीट बदलने की मांग पर तीमारदारों से बदसलूकी, कमीशन के खेल में तड़प रहे मरीज🏥 ⭐"राम भरोसे कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र! इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूरी, कमीशनखोरों के बीच तड़प रही है मानवता।" ⭐"शर्मनाक: कप्तानगंज CHC में मरीज को बेडशीट नहीं, बदसलूकी मिली! कमीशन के फेर में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर।" ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती, मंडल उत्तर प्रदेश बस्ती। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के सरकार के तमाम दावे कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दहलीज पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला अस्पताल कर्मियों की गुंडागर्दी और संवेदनहीनता का है, जहाँ गंदी बेडशीट बदलने जैसी बुनियादी मांग करने पर मरीज और उनके परिजनों को इलाज के बजाय अपमान और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। घंटो चले इस ड्रामे ने साबित कर दिया है कि यहाँ तैनात कुछ सफेदपोशों के लिए मरीजों की जान से ज्यादा अपना अहंकार और कमीशन प्यारा है। 💫बेडशीट मांगी तो मिला 'रौद्र रूप' मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने जब वार्ड में बिछी गंदगी से लथपथ बेडशीट को बदलने का आग्रह किया, तो अस्पताल कर्मी आगबबूला हो गए। मानवता को शर्मसार करते हुए कर्मियों ने तीमारदारों के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें अस्पताल परिसर में ही अपमानित किया। वीडियो साक्ष्यों में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह बुजुर्ग मरीज और उनके परिजन अपनी व्यथा सुना रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अपनी कमियां छिपाने के लिए तू-तू, मैं-मैं पर उतारू हैं। 💫कमीशन का 'कड़वा' सच: बाहर की दवा और जांच का बोलबाला अस्पताल में सिर्फ व्यवहार ही खराब नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार की जड़ें भी काफी गहरी हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों का आरोप है कि सरकारी सप्लाई की दवाओं के बावजूद डॉक्टर साहब 'मोटी कमीशन' के चक्कर में बाहर की महंगी दवाइयां लिख रहे हैं। गरीब मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है और अस्पताल के अंदर चल रहा जांच और दवाओं का सिंडिकेट मरीजों की जेब पर डाका डाल रहा है। 💫राम भरोसे व्यवस्था, जिम्मेदार मौन 👉कप्तानगंज CHC अक्सर अपने विवादों के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े करती है: 👉क्या अस्पताल कर्मियों को मरीजों के साथ मारपीट और अभद्रता करने की खुली छूट दी गई है? 👉बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर कब चलेगा? 👉क्या उच्चाधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं? निष्कर्ष: अगर एक मरीज अस्पताल में बुनियादी स्वच्छता की मांग नहीं कर सकता, तो फिर इन करोड़ों के बजट वाले केंद्रों की उपयोगिता क्या है? कप्तानगंज CHC की यह गुंडागर्दी जिले के स्वास्थ्य महकमे पर एक बड़ा धब्बा है। अब देखना यह है कि मंडल के आला अधिकारी इस 'भ्रष्टाचार के केंद्र' पर कब प्रहार करते हैं या फिर गरीबों की जान के साथ यह खिलवाड़ इसी तरह बदस्तूर जारी रहेगा।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी अम्बेडकरनगर /अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कहा योगी आदित्यनाथ ने 16 करोड़ पशुओं का बेचा मांस, सनातन धर्म देगा सजा, अविमुक्तेश्वरानंद ने दोनों डिप्टी सीएम की किया सराहना, अम्बेडकरनगर में एक मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं शंकराचार्य |1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अयोध्या सरायराशि रामकथा समापन पर आस्था महाविस्फोट बेकाबू जनसैलाब लाखों ने प्रसाद पाया भंडारा ऐतिहासिक1
- पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया अयोध्या. पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया। मीडिया से अपना दर्द बयां किया जितेंद्र सिंह बबलू ने, कहा हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा दिया गया, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनको दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया, हैरिंग्टनगंज में एक फाउंडेशन ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जितेंद्र सिंह बबलू, दरअसल पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी।1
- अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज अंतर्गत बल्लीपुर बाजार के गयासुद्दीनपुर मार्ग पर आयोजक राहुल जायसवाल के अगुवाई में बीकापुर विधान सभा से पूर्व विधायक रहे जितेंद्र सिंह बबलू द्वारा फीता काटकर जय मां फाउंडेशन कार्यालय का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में फीता काटने से पहले कार्यक्रम के आयोजक राहुल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह बबलू व अन्य अतिथियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा अंगवस्त्र व रामलला का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया,कार्यक्रम में आए हुए वक्ताओं द्वारा राहुल जायसवाल व जय मां फाउंडेशन ट्रस्ट पर अपने अपने विचार वक्त किए गए,कार्यक्रम में राहुल जायसवाल द्वारा आए हुए मीडिया कर्मियों कापी-डायरी, पेन v सम्मान पत्र मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह बबलू के हाथों से दिलवाकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन पत्रकार दिनेश तिवारी(जय माई)द्वारा किया गया कार्यक्रम के बारे में आयोजक राहुल जायसवाल द्वारा जानकारी दी गई।1
- जनता जानती है किसको वोट देना है,बोले प्रत्याशी।1
- अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज के बल्लीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यालय उदघाटन के अवसर पर मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बोले मेरा क्षेत्र में निकलना कुछ राजनीतिज्ञों को पच नहीं रहा है, हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा लिया गया है, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनके लिए दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया।मेरे साथ रची जा रही साजिश से जनता में उबाल है।3
- अयोध्या सरायराशि रामकथा समापन पर आस्था महाविस्फोट बेकाबू जनसैलाब लाखों ने प्रसाद पाया भंडारा ऐतिहासिक1