लोकेशन लक्सर से है ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक लगाई गुहार, आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ निर्माण। (पत्रकार राजेश लाम्बा) इस वक्त बड़ी खबर लक्सर से है लक्सर के दाबकी कलां ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से घर तक जाने वाले करीब 85 मीटर रास्ते का निर्माण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता निर्माण को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा रही है,लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।बताया गया कि मुख्य सड़क से घर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। रास्ते की स्थिति खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार,ग्राम प्रधान का कार्यकाल शुरू हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं रास्ते के निर्माण को लेकर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मांग रखी गई। वहीं,ब्लॉक प्रमुख को भी करीब एक वर्ष पहले लिखित पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है राकेश कुमार ग्रामीण की समस्या सुनकर समाचार टाइम टीवी की टीम मौके पर पहुंची गांव में पड़ताल की ग्रामीणों की बात सच निकली जब हमारे समाचार टाइम टीवी के रिपोर्टर राजेश लाम्बा ने लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि जिस सड़क निर्माण की बात कर रहे हैं इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है बरसात के बाद 100% सड़क का निर्माण हो जाएगा।
लोकेशन लक्सर से है ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक लगाई गुहार, आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ निर्माण। (पत्रकार राजेश लाम्बा) इस वक्त बड़ी खबर लक्सर से है लक्सर के दाबकी कलां ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से घर तक जाने वाले करीब 85 मीटर रास्ते का निर्माण तीन साल बाद भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता निर्माण को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा रही है,लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।बताया गया कि मुख्य सड़क से घर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। रास्ते की स्थिति खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार,ग्राम प्रधान का कार्यकाल शुरू हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं रास्ते के निर्माण को लेकर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार मांग रखी गई। वहीं,ब्लॉक प्रमुख को भी करीब एक वर्ष पहले लिखित पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है राकेश कुमार ग्रामीण की समस्या सुनकर समाचार टाइम टीवी की टीम मौके पर पहुंची गांव में पड़ताल की ग्रामीणों की बात सच निकली जब हमारे समाचार टाइम टीवी के रिपोर्टर राजेश लाम्बा ने लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि जिस सड़क निर्माण की बात कर रहे हैं इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है बरसात के बाद 100% सड़क का निर्माण हो जाएगा।
- Rajesh kumarलक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड👌17 hrs ago
- कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’ कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार—‘राजनीतिक फायदे के लिए जनता को किया जा रहा गुमराह’ हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा—तथ्यों को तोड़-मरोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश1
- अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार The Aman Times 🏗️ अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार डोईवाला। अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह घंटाघर पुरानी टिहरी की संस्कृति, विरासत और विस्थापित परिवारों की यादों का प्रतीक बनेगा। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- हत्या का 6 घंटे में खुलासा, थाना खतौली पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने हत्या के एक मामले का महज 6 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों सोनू ओर तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस के अनुसार, कपिल पुत्र सन्तरपाल निवासी भैंसी ने सोनू ओर तालिब पर भाई की हत्या करने के उद्देश्य से गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी ।जिसमे हत्या की सूचना मिलने के बाद थाना खतौली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ करते हुए मामले की कड़ियों को जोड़ा। जांच के दौरान दो आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।4
- हुदा जरीवाला को पुलिस ने किया अरेस्ट वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हुदा जरीवाला को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं वायरल वीडियो में क्या हुआ? पूरी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हमारे चैनल द्वारा नहीं की गई है ऐसी ही वायरल खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो सब्सक्राइब करें हुदा जरीवाला को पुलिस ने किया अरेस्ट वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हुदा जरीवाला को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं वायरल वीडियो में क्या हुआ? पूरी वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हमारे चैनल द्वारा नहीं की गई है ऐसी ही वायरल खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो सब्सक्राइब करें1
- 🚨 मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस का बड़ा खुलासा 🚨 शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया, यूट्यूब और फेसबुक के जरिए शक्तिवर्धक एवं आयुर्वेदिक दवाओं के आकर्षक विज्ञापन देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कम कीमत, गुप्त उपचार और जल्द लाभ का झांसा देकर लोगों से दवा के नाम पर अग्रिम भुगतान अपने या अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कराते थे। इसके बाद फर्जी बिल, ऑर्डर स्लिप और स्क्रीनशॉट भेजकर भरोसा कायम रखते थे, लेकिन दवा नहीं भेजते थे। दोबारा संपर्क करने पर मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। जांच के दौरान विभिन्न राज्यों से संबंधित कुल 7 साइबर अपराध शिकायतें सामने आई हैं। 👤 गिरफ्तार आरोपी 🔹 सावेज पुत्र इस्लाम, निवासी दाहा, थाना दोघट, जनपद बागपत, हाल निवासी बुढाना, मुजफ्फरनगर। 🔹 इस्लाम पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी दाहा, थाना दोघट, जनपद बागपत, हाल निवासी बुढाना, मुजफ्फरनगर। 📱 बरामदगी ✅ 07 मोबाइल फोन ✅ 01 थार रोक्स गाड़ी ✅ 03 एटीएम कार्ड ✅ आयुर्वेदिक दवाइयां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 32/2026, धारा 318(4), 336(3), 340(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इस्लाम के खिलाफ बागपत में भी मुकदमा दर्ज है। अन्य मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा की गई। 🚨 मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस का बड़ा खुलासा 🚨 शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया, यूट्यूब और फेसबुक के जरिए शक्तिवर्धक एवं आयुर्वेदिक दवाओं के आकर्षक विज्ञापन देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कम कीमत, गुप्त उपचार और जल्द लाभ का झांसा देकर लोगों से दवा के नाम पर अग्रिम भुगतान अपने या अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कराते थे। इसके बाद फर्जी बिल, ऑर्डर स्लिप और स्क्रीनशॉट भेजकर भरोसा कायम रखते थे, लेकिन दवा नहीं भेजते थे। दोबारा संपर्क करने पर मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। जांच के दौरान विभिन्न राज्यों से संबंधित कुल 7 साइबर अपराध शिकायतें सामने आई हैं। 👤 गिरफ्तार आरोपी 🔹 सावेज पुत्र इस्लाम, निवासी दाहा, थाना दोघट, जनपद बागपत, हाल निवासी बुढाना, मुजफ्फरनगर। 🔹 इस्लाम पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी दाहा, थाना दोघट, जनपद बागपत, हाल निवासी बुढाना, मुजफ्फरनगर। 📱 बरामदगी ✅ 07 मोबाइल फोन ✅ 01 थार रोक्स गाड़ी ✅ 03 एटीएम कार्ड ✅ आयुर्वेदिक दवाइयां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 32/2026, धारा 318(4), 336(3), 340(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इस्लाम के खिलाफ बागपत में भी मुकदमा दर्ज है। अन्य मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- कनखल पुलिस ने सट्टे की खाई बड़ी करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार कनखल पुलिस ने सट्टे की खाई बड़ी करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार1
- हरिद्वार में अगले साल कुंभ, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार 💰 करीब 700 करोड़ के कार्य स्वीकृत, 75% स्थायी कामों पर जोर The Aman Times 🚩 हरिद्वार में अगले साल कुंभ, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार 💰 करीब 700 करोड़ के कार्य स्वीकृत, 75% स्थायी कामों पर जोर हरिद्वार। वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने प्रेस वार्ता कर अब तक की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी साझा की। मेलाधिकारी ने बताया कि कुंभ मेले के लिए करीब 700 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें स्थायी और अस्थायी, दोनों तरह के कार्य शामिल हैं। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर भवन निर्माण, पुल, गंगा घाट और सड़कों से जुड़े स्थायी कार्य चल रहे हैं। मानसून समाप्त होने के बाद अस्थायी कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। इस बार कुंभ की तैयारियों में करीब 75 फीसदी स्थायी और 25 फीसदी अस्थायी कार्यों पर फोकस रखा गया है। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी सुविधाएं विकसित करना है, जिनका कुंभ के बाद भी आम जनता के लिए उपयोग किया जा सके। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अलग टीम गठित की गई है, जो समय-समय पर मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रही है। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि किसी के पास कार्यों से संबंधित कोई सुझाव या शिकायत है तो उसे प्रशासन के समक्ष दर्ज कराया जा सकता है। 2027 के कुंभ को लेकर हरिद्वार में तैयारियों का दौर लगातार जारी है। 🚩1
- पत्नी को तेल डालकर जिंदा जलाने वाले पति नदीम को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सज़ा मुजफ्फरनगर। शाहपुर के चर्चित शहजादी हत्याकांड में अदालत ने करीब आठ साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए पति नदीम को हत्या का दोषी करार दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने नदीम को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला वर्ष 2018 का है। बागपत के निवाड़ा निवासी दिलशाद ने अपनी बेटी शहजादी का निकाह 10 जनवरी 2015 को शाहपुर निवासी नदीम के साथ किया था। आरोप था कि शादी के करीब एक साल बाद नदीम शराब पीकर शहजादी के साथ मारपीट करने लगा और उसे तलाक देने की धमकी देता था। अभियोजन के अनुसार, 23 जुलाई 2018 की रात नदीम शराब के नशे में घर पहुंचा और शहजादी के साथ मारपीट की। खाना खाने के बाद दोबारा विवाद हुआ और नदीम ने तलाक की धमकी दी। इसके बाद कथित तौर पर शहजादी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी शहजादी को उपचार के लिए पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज और फिर मेरठ के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां 28 जुलाई 2018 को उसकी मौत हो गई। मामले में 24 जुलाई को अस्पताल में तत्कालीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने शहजादी का मृत्युकालिक बयान दर्ज किया था। अदालत ने इसी बयान को दोषसिद्धि में महत्वपूर्ण आधार माना। शहजादी ने बयान में पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने, गाली देने और तलाक की धमकी देने की बात कही थी। सुनवाई के दौरान मृतका के पिता दिलशाद, मां और भाई शाहरुख खान अपने पूर्व बयानों से मुकर गए और आरोपियों के पक्ष में गवाही दी। इसके बावजूद अदालत ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज मृत्युकालिक बयान को विश्वसनीय माना। अदालत ने माना कि दहेज हत्या और अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप साबित नहीं हुआ, लेकिन नदीम ने जान से मारने की नीयत से शहजादी पर केरोसिन डालकर आग लगाई थी। इसी आधार पर उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई गई। मामले में आरोपी ननद सोनी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।1
- शेरपुर मारपीट का आरोप पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार मुजफ्फरनगर। शेरपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित रहीस ने आरोप लगाया कि 5 सितंबर की रात उसके बेटे अनस समेत परिवार के तीन लोगों के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें अनस के सिर में गंभीर चोट आई। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शेरपुर मारपीट का आरोप पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार मुजफ्फरनगर। शेरपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित रहीस ने आरोप लगाया कि 5 सितंबर की रात उसके बेटे अनस समेत परिवार के तीन लोगों के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें अनस के सिर में गंभीर चोट आई। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।1