फुटेरा कला में महिला क्रिकेट का महासंग्राम, फाइनल मुकाबले में उमड़ा जनसैलाब दमोह /बटियागढ़ बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुटेरा कला स्थित तूफान गंगा स्टेडियम में आज खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौका था श्री खेरमाई कप–2026 राज्य स्तरीय लेदर बॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन–3) के फाइनल मुकाबले का। स्टेडियम खचाखच भरा नजर आया, जहां दर्शकों की संख्या 10 से 12 हजार के बीच बताई जा रही है। फाइनल मुकाबला छतरपुर और अशोकनगर की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह है। हर चौके-छक्के पर स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। इस भव्य आयोजन के आयोजक राजेश राय हैं, जो लगातार तीन वर्षों से इस राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल में महिला खिलाड़ियों को मंच देने की यह पहल खेल प्रेमियों के बीच सराहना का विषय बनी हुई है। टूर्नामेंट की एक खास आकर्षण यह भी है कि लगातार तीन छक्के लगाने वाली खिलाड़ी को “बेस्ट मैन ऑफ द मैच” के रूप में ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि दी जा रही है। यह पुरस्कार जेके भाई (पत्रकार) द्वारा अपनी ओर से नगद प्रदान किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और उत्साह दोनों बढ़ा है। फाइनल मुकाबले को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। आयोजन समिति, प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह टूर्नामेंट न केवल महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य स्तर तक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज2
- समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा में बीएमओ डॉ. आर आर बागरी की अध्यक्षता में सीएचओ, एएनएम एवं आशा सुपरवाइजर की समीक्षा मीटिंग बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला स्तर से डी एच ओ डॉ. रीता चटर्जी के द्वारा मातृ स्वास्थ्य संबंधी सूचकांकों पर समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए, बीएमओ डॉ आर आर बागरी एवं बीपीएम श्री अनिल कटारया के द्वारा समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं कम उपलब्धि वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों को डाटा पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में डीसीएम ऋषि राज, बीईई प्रमोद तंतुवाय, बीसीएम ममता गुप्ता, कमोद अहिरवार, मुकेश तंतुवाय, रवि नेमा एवं अंतरा फाउंडेशन और WHO प्रतिनिधि के उपस्थिति रही।1
- दमोह 5 फरवरी से आयोजित होगा नोहलेश्वर महोत्सव मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ चर्चित हस्तियां होंगी शामिल जिले के नोहटा में स्थित प्राचीन नोहलेश्वर महादेव शिव मंदिर प्रांगण में 5 फरवरी से 11 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव में कला, संस्कृति रोजगार के साथ शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा मेला के संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि मेले के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं के मंच देने का प्रयास किया जाएगा और साथ ही देश के ख्याति प्राप्त कलाकार भी महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए चर्चा की गई है, जो इस मेले में शामिल होंगे1
- उपकाशी नगरी में गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित अति रुद्र महायज्ञ एवं भागवत कथा की तैयारियां पूर्ण1
- अचानक सीढ़ियों पर फिसले कांग्रेस सांसद शशि थरूर, तुरंत आगे बढ़कर अखिलेश यादव ने संभालते हुए उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा ये पल।1
- संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में होगा आयोजन,नोहटा में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव की हलचल तेज1
- शहडोल में 20 वर्षीय गोपाल लापता है। वह बोल नहीं सकता… 10 दिन से परिवार ढूंढ रहा है। कृपया शेयर करें 🙏 संपर्क: 7999918903 / 96854771721
- दमोह//कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने बताया बेलाताल से कलेक्ट्रेट तक प्रस्तावित मॉडल रोड का चौड़ीकरण लंबे समय से लंबित जन-मांग थी। = उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 5 फरवरी से एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा1