Shuru
Apke Nagar Ki App…
अचानक सीढ़ियों पर फिसले कांग्रेस सांसद शशि थरूर, तुरंत आगे बढ़कर अखिलेश यादव ने संभालते हुए उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा ये पल।
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
अचानक सीढ़ियों पर फिसले कांग्रेस सांसद शशि थरूर, तुरंत आगे बढ़कर अखिलेश यादव ने संभालते हुए उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा ये पल।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 📍 दमोह | ग्राउंड रिपोर्ट ग्राम बिजोरा में तेज लाउडस्पीकर से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षाएं सिर पर हैं, फिर भी शोर बंद नहीं हो रहा। कलेक्टर और पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस पहुंची भी… लेकिन कुछ देर बाद फिर वही आवाजें। आखिर बच्चों का भविष्य ज्यादा जरूरी है या लाउडस्पीकर का शोर?1
- दमोह//कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने बताया बेलाताल से कलेक्ट्रेट तक प्रस्तावित मॉडल रोड का चौड़ीकरण लंबे समय से लंबित जन-मांग थी। = उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 5 फरवरी से एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा1
- दमोह 5 फरवरी से आयोजित होगा नोहलेश्वर महोत्सव मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ चर्चित हस्तियां होंगी शामिल जिले के नोहटा में स्थित प्राचीन नोहलेश्वर महादेव शिव मंदिर प्रांगण में 5 फरवरी से 11 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव में कला, संस्कृति रोजगार के साथ शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा मेला के संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि मेले के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं के मंच देने का प्रयास किया जाएगा और साथ ही देश के ख्याति प्राप्त कलाकार भी महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए चर्चा की गई है, जो इस मेले में शामिल होंगे1
- फुटेरा कला में महिला क्रिकेट का महासंग्राम, फाइनल मुकाबले में उमड़ा जनसैलाब दमोह /बटियागढ़ बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुटेरा कला स्थित तूफान गंगा स्टेडियम में आज खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मौका था श्री खेरमाई कप–2026 राज्य स्तरीय लेदर बॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन–3) के फाइनल मुकाबले का। स्टेडियम खचाखच भरा नजर आया, जहां दर्शकों की संख्या 10 से 12 हजार के बीच बताई जा रही है। फाइनल मुकाबला छतरपुर और अशोकनगर की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह है। हर चौके-छक्के पर स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। इस भव्य आयोजन के आयोजक राजेश राय हैं, जो लगातार तीन वर्षों से इस राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल में महिला खिलाड़ियों को मंच देने की यह पहल खेल प्रेमियों के बीच सराहना का विषय बनी हुई है। टूर्नामेंट की एक खास आकर्षण यह भी है कि लगातार तीन छक्के लगाने वाली खिलाड़ी को “बेस्ट मैन ऑफ द मैच” के रूप में ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि दी जा रही है। यह पुरस्कार जेके भाई (पत्रकार) द्वारा अपनी ओर से नगद प्रदान किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और उत्साह दोनों बढ़ा है। फाइनल मुकाबले को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। आयोजन समिति, प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह टूर्नामेंट न केवल महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य स्तर तक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।1
- देवरी में पड़ोसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया गया। देवरी (सागर)। सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पड़ोस के युवकों पर घर में घुसकर मारपीट और चोरी का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रभु दयाल पिता रामप्रसाद विश्वकर्मा ने देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना की रात करीब 11 बजे वे अपने घर में सो रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले दिनेश बासुदेव और मुकेश बासुदेव जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू की और इसके बाद प्रभु दयाल के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी रामोतार कुर्मी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित ने देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए BNS की धारा 352 और 115(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट2
- सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में रहने वाले गोविंद जो देखने में और हरकतों से बंदर की तरह कार्य करते हैं जिन्होंने देश का प्रसिद्ध हिंदी अखबार दैनिक भास्कर हाथ में लेकर पढ़ना शुरू किया था खबर खास होंगी1
- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज3
- धूमधाम से हुई महाराजा अग्रसेन की 53 वीं महा आरती दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा प्रत्येक माह महाराजा अग्रसेन की महा आरती का आयोजन फुटेरा वार्ड दो स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में किया जाता है जिसके क्रम में 53 में महा आरती का आयोजन किया गया इस बार आरती की जजमानी अग्रवाल महासभा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा अशोक अग्रवाल के द्वारा की गई पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का पूजन अर्चन किया गया जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया प्रसाद वितरण किया गया आरती में मुख्य रूप से अग्रवाल महासभा के युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल समाज दमोह के उपाध्यक्ष राज बहादुर अग्रवाल अग्रवाल जन जागरण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल समाज के वरिष्ठ श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल विनोद केदार नंदकिशोर कुसुम माया रानी नीतू रिद्धि दीप्ति निशा कल्पना पुष्पा रानी गीता रश्मि अदिति अनन्या विशेष विराज आदित्य सफल आदि उपस्थित रहे1
- निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने एवं प्रतिदिन आयोजित होने वाले शिविरों की रूपरेखा के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं-कलेक्टर श्री कोचर == 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नोहलेश्वर मंदिर परिसर में राज्यमंत्री श्री लोधी जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। == बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जहाँ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। Damoh1