अष्टम वर्ग के छात्रों व शिक्षिका का भव्य विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित चांदन/बांका:कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के परिसर में अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय की सहायक शिक्षिका श्रीमती शशिकला कुमारी के सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत सहायक शिक्षिका श्रीमती शशिकला कुमारी को विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ, माला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षकों ने उनके योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके बाद अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं को उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कलम, टॉफी आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो, मुकुट एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बाल संसद के कृषि मंत्री राहुल कुमार को उनके सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से नवम वर्ग का स्कूल ड्रेस प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आदित्य पोद्दार, अनीता देवी, सुनैना देवी, पिंकी देवी, इन्दिरा कुमारी, प्रीति बाला, सरिता कुमारी एवं जनार्दन मंडल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी के सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और भावुकता का वातावरण बना रहा। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार

- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- में शंभूगंज के आपदा मित्रों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का दरवाजा खटखटाया। जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में लखनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। आपदा मित्रों ने मानदेय बढ़ाने, स्थायी नियुक्ति और कार्य के दौरान सुरक्षा व सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हर आपदा में जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो उचित सम्मान मिला और न ही पर्याप्त सुविधा। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाएगी। अब देखना होगा कि इस आश्वासन के बाद आपदा मित्रों की मांगें कब तक पूरी होती हैं। बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट।1
- चांदन/बांका:प्रखंड क्षेत्र के लालपुर गांव में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं युवतियों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।कलश यात्रा लालपुर गांव से प्रारंभ होकर लालपुर नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे।इस धार्मिक अनुष्ठान को पुरोहित कौशल पांडेय के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्था निवास बरनवाल द्वारा की गई है।आयोजन समिति के अनुसार, अष्टयाम महायज्ञ का कार्यक्रम 30 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन भी किया जाएगा, वहीं समापन के अवसर पर महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।कलश यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों का इस आयोजन में सराहनीय सहयोग देखने को मिला। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- Post by Pritam Kumar1
- Post by Lal Mohammad1
- Post by Gautam Kumar1
- अमरपुर नगर पंचायत में फिर फेल हुई बैठक! बजट पेश होना था, बंद कमरे की ‘डील’ भी बेअसर नगर पंचायत अमरपुर की सोमवार को प्रस्तावित सामान्य बोर्ड की बैठक एक बार फिर पूरी तरह विफल साबित हुई। इस बैठक में आज नगर पंचायत का बजट पेश किया जाना था, लेकिन हालात ऐसे बने कि बैठक शुरू ही नहीं हो सकी।1
- बिहार बांका -से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शंभूगंज थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक कांडों में फरार चल रहे छह आरोपियों को सघन छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए सभी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट।1