Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर में भिनभिनाती मक्खियों के बीच बन रही थी ब्रेड...VIDEO वायरल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चौरसिया कॉलोनी स्थित चांद ब्रेड फैक्ट्री में अनहाइजीन तरीके से बेकरी आयटम्स बनकर तैयार हो रहे थे। गुरुवार (5 फरवरी) को जब नगर निगम की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां ब्रेड, टोस्ट, क्रीम रोल, डोनट और अन्य खाद्य सामान पर मक्खियां भिनभिना रही थी.
Shweksha Pathak
रायपुर में भिनभिनाती मक्खियों के बीच बन रही थी ब्रेड...VIDEO वायरल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चौरसिया कॉलोनी स्थित चांद ब्रेड फैक्ट्री में अनहाइजीन तरीके से बेकरी आयटम्स बनकर तैयार हो रहे थे। गुरुवार (5 फरवरी) को जब नगर निगम की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां ब्रेड, टोस्ट, क्रीम रोल, डोनट और अन्य खाद्य सामान पर मक्खियां भिनभिना रही थी.
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- दिन भर काम के बाद रोज शाम को जमती है महफ़िल दुर्ग के तकिया पारा में।1
- सीएम की अध्यक्षता में दुर्ग में अहम बैठक, 80 करोड़ के बजट से पिछड़ा वर्ग विकास को मिलेगी गति . दुर्ग के पीडब्ल्यूडी सभागार में आज छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में प्रदेश के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव, श्याम बिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, दयाल दास बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित कई विधायक, सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्य शासन के वरिष्ठ सचिव और 17 जिलों के कलेक्टर मौजूद रहे। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पिछड़े वर्ग तक पहुंचे। इसके लिए प्राधिकरण के तहत 80 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। यह प्राधिकरण 35 विधानसभा क्षेत्रों और 19 जिलों में कार्य कर रहा है। धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का सत्यापन या टोकन नहीं कट पाया था, उन्हें राहत देते हुए खरीदी अवधि बढ़ाई गई, जिससे सभी पात्र किसानों को लाभ मिल सका। वहीं दुर्ग के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आईटी पार्क के निर्माण के लिए 40 से अधिक आईटी कंपनियों के साथ एमओयू किया गया है, जो राज्य के औद्योगिक और रोजगार विकास में मील का पत्थर साबित होगा।1
- छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों से सामने आया यह वीडियो केवल कुछ “छपरी बच्चों” की शरारत भर नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर करारा तमाचा है। स्कूल की यूनिफॉर्म में, हाथों में चाकू लहराते छपरी बच्चों का दृश्य सवाल खड़ा करता है कि शिक्षा विभाग आखिर किस दुनिया में व्यस्त है? क्या विभाग का काम केवल आदेश निकालना, निरीक्षण की फाइलें भरना और उपलब्धियों के पोस्टर छपवाना रह गया है?सरकारी स्कूल, जो कभी अनुशासन, संस्कार और सुरक्षित माहौल के प्रतीक माने जाते थे, आज सोशल मीडिया रील्स और हथियारों के प्रदर्शन का मंच बनते जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और स्थानीय शिक्षा अधिकारी उस वक्त कहाँ थे? क्या बच्चों के बैग की कभी जांच होती है? क्या काउंसलिंग, नैतिक शिक्षा और निगरानी सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? यह वीडियो चेतावनी है अगर अब भी शिक्षा विभाग नींद में रहा, तो किताबों की जगह चाकू और कलम की जगह हिंसा अगली पीढ़ी की पहचान बन जाएगी।1
- Post by Daulal Sahu1
- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल...1
- 6 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार क्रीड़ा प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत वर्ष 2 हजार 25, 26 के लिए खिलाड़ियों से खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। सीनियर वर्ग में 75 हजार से 40 हजार रुपये, जूनियर वर्ग में 60 हजार से 30 हजार रुपये तथा सब जूनियर वर्ग में 50 हजार से 20 हजार रुपये तक की खेलवृत्ति निर्धारित है। खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है। प्रत्येक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार खेलवृत्ति का लाभ मिलेगा तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। वर्ष 2 हजार 24, 25 में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर खेलवृत्ति वर्ष 2 हजार 25, 26 हेतु दी जाएगी। आवेदन संबंधित जिला कार्यालय अथवा संचालनालय में राज्य खेल संघ के प्रमाणिकरण सहित जमा किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2 हजार 25 कार्यालयीन समय तक है। आवेदन प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइटपर की जाए1
- नगर निगम दुर्ग के वार्ड 18 मे बिना टेंडर प्रक्रिया के संचालित किया जा रहा है शौचालय।1
- जेल से आने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से क्या कहा देखिए..1
- 6 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत खैरागढ़ छुईखदान गंडई के सभाकक्ष खैरागढ़ (मैकाल सदन) में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने सभी संबंधितों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।1