Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के रामपुरा क्षेत्र में रविवार रात नहर की पटरी टूटने से करीब 100 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं, लाही और बेझार की फसलें जलमग्न हो गईं। टीहर पुल से पचोखरा पुल की ओर हुई इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। रामपुरा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मुख्य रूप से इसी नहर पर निर्भर करती है। बताया गया है कि रविवार रात नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण टीहर पुल से कुछ दूरी पर पटरी टूट गई। इसके बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया और खड़ी फसलें डूब गईं।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के रामपुरा क्षेत्र में रविवार रात नहर की पटरी टूटने से करीब 100 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं, लाही और बेझार की फसलें जलमग्न हो गईं। टीहर पुल से पचोखरा पुल की ओर हुई इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। रामपुरा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मुख्य रूप से इसी नहर पर निर्भर करती है। बताया गया है कि रविवार रात नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण टीहर पुल से कुछ दूरी पर पटरी टूट गई। इसके बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया और खड़ी फसलें डूब गईं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन। नगर जालौन स्थित खाटू श्याम मंदिर के महंत शिवम गौस्वामी ने होली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को 2 मार्च को होने वाले होलिका दहन तथा चंद्रग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। महंत शिवम गौस्वामी ने बताया कि होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर होलिका दहन करते हैं, जिससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करें। उन्होंने चंद्रग्रहण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रहण काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों का विधिवत शुद्धिकरण कर पुनः पूजा-अर्चना प्रारंभ की जाती है। ग्रहण के समय भगवान का नाम स्मरण, मंत्र जाप और भजन-कीर्तन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। महंत शिवम गौस्वामी ने नगरवासियों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें। रिपोर्टर – संजय कुमार पत्रकार जालौन1
- जालौन। नगर जालौन स्थित खाटू श्याम मंदिर के महंत शिवम गौस्वामी ने होली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को 2 मार्च को होने वाले होलिका दहन तथा चंद्रग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। महंत शिवम गौस्वामी ने बताया कि होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर होलिका दहन करते हैं, जिससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करें। उन्होंने चंद्रग्रहण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रहण काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों का विधिवत शुद्धिकरण कर पुनः पूजा-अर्चना प्रारंभ की जाती है। ग्रहण के समय भगवान का नाम स्मरण, मंत्र जाप और भजन-कीर्तन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। महंत शिवम गौस्वामी ने नगरवासियों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें। रिपोर्टर – अखिलेश सोनी, पत्रकार जालौन1
- खास और दिल को झकझोर देने वाली खबर है जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक एक्सीडेंट हो गया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने नदी में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से करीब 25 वर्षीय महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 📍 मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना नदी का है। रिपोर्ट: शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ | नेशनल लीड इंडिया संवाददाता: भूपसिंह, उरई1
- खास और दिल को झकझोर देने वाली खबर है जालौन जिले के रेंडर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ रेंडर थाना क्षेत्र के ग्राम कमसेरा चौराहे पर एक वाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाइक सवार दो युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए इसी दौरान राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस सेवा द्वारा सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया इस दौरान एक युवक जिसका नाम अंशुल बताया गया है उसकी मौत हो गई बताया गया है कि अंशुल अपने परिवार का इकलौता बेटा था उसकी तीन बहिनों में वो इकलौता भाई था जिसकी शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उसकी एक मासूम बच्ची भी है अंशुल गुजरात में रहकर काम करता था और होली पर अपने घर खकसीस आया था । इस हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दूसरे घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया है1
- Post by Sugirv Kushwha1
- कालपी पुल के नीचे बहता दिखा शव पुलिस जाँच मे जुटी1