Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली पर बड़ा हादसा बिछुड गया तीन बहिनों का भाई अब लौट कर नहीं आएंगे पापा खास और दिल को झकझोर देने वाली खबर है जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक एक्सीडेंट हो गया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
होली पर बड़ा हादसा बिछुड गया तीन बहिनों का भाई अब लौट कर नहीं आएंगे पापा खास और दिल को झकझोर देने वाली खबर है जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक एक्सीडेंट हो गया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्रामीण बोले—जहां बीम बननी थी वहां मिट्टी पर ही छाप, ठेकेदार पर बंदरबांट के आरोप जनपद जालौन के विकासखंड नदीगांव क्षेत्र के ग्राम गणेश नगर गड़रेना में पर्यटन विभाग द्वारा काल भद्रा नदी के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत लगभग 1 करोड़ 35 लाख 61 हजार रुपये की धनराशि को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुंदरीकरण कार्य में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है और ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से काम कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां निर्माण कार्य में मजबूत बीम बननी चाहिए थी, वहां केवल मिट्टी पर ही छाप देकर काम पूरा दिखाया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की बात करती है, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। इस दौरान धीरज द्विवेदी, प्रद्युम्न द्विवेदी, रविन्द्र कुशवाहा, रामदास भास्कर, प्रिंस शर्मा, दिलीप रजक, मुकेश शर्मा तथा साजन (बीडीसी) सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।1
- रोजगार सेवकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय रिपोर्ट: भूपसिंह, उरई | पत्रकार: शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)1
- ब्रेकिंग न्यूज़: बस स्टाफ पर दंपति से मारपीट का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर जनपद जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवी नगर निवासी जितेंद्र कुमार और उनकी पत्नी अर्चना के साथ दिल्ली से जालौन आते समय कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है। दंपति का आरोप है कि शताब्दी बस सेवा से यात्रा के दौरान बस स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति दिल्ली से जालौन आ रहे थे। उनका कहना है कि रास्ते में आगरा के समीप किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बस स्टाफ ने दोनों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की। महिला अर्चना ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना के दौरान 1076, 1098 और 112 पर फोन कर मदद मांगी, लेकिन बस चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी तक पुलिस की जीप भी पीछे लगी रही। सुबह जब बस जालौन पहुंची तो पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बस को जालौन कोतवाली ले चलने की बात कही। आरोप है कि इस पर बस स्टाफ ने दंपति को गाली-गलौज करते हुए बीच रास्ते उतार दिया और मौके से चले गए। पीड़ित दंपति ने जालौन कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरा मामला कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवी नगर का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- My brother Trending Song 😁😁😁 😀😀😀😀💞💞💞💞1
- ग्राम सामी में होलिका दहन स्थल पर कराई गई साफ-सफाई व्यवस्था कोंच विकास खंड के ग्राम सामी में होलिका दहन से पूर्व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई। ग्राम के समाजसेवी पिंटू गुर्जर (सामी) ने पहल करते हुए होलिका दहन स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। होलिका दहन के पावन पर्व को देखते हुए स्थल के आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटवाया गया और पूरे मैदान को समतल कराया गया। सफाई कर्मचारियों के सहयोग से झाड़ू लगवाकर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास की झाड़ियों को भी कटवाया गया, ताकि आग लगने जैसी किसी अनहोनी की आशंका न रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पिंटू गुर्जर ने भी ग्रामवासियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाएं। ग्राम सामी में इस प्रकार की व्यवस्थाओं से होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न होने की उम्मीद1
- ग्राम फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहेब की मुरत की जगा पे अवैध निर्माण किया जा रहा है, गंगाराम पुत्र भैरम,और आमरकिरर्ती,और संजय पुत्र गंगाराम1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- एट में महिला से सरेआम दुपट्टा खींचकर अपहरण की कोशिश, बेटे की हत्या की धमकी जनपद जालौन के एट क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगर पंचायत एट के कोच रोड निवासी मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि सब्जी मंडी एट के पास एट निवासी कार्तिक त्रिपाठी ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक रूप से उनका दुपट्टा खींचकर शीलभंग किया, अभद्र टिप्पणियां कीं और जबरन लाल कार (UP 92 AB 5226) में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने कार से कुचलने की कोशिश की और खुलेआम धमकी दी कि “पुलिस मेरी जेब में है, तुम्हारा बेटा शशांक भी नहीं बचेगा।” इस धमकी के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी पूर्व में भी राह चलते गालियां देता रहा है। घटना की सूचना तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 और 1076 पर दी गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता ने थाना एट में संगठित छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, आपराधिक षड्यंत्र और सामूहिक अपराध की धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई, वाहन जब्ती व फॉरेंसिक जांच तथा परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जालौन और क्षेत्राधिकारी को भी प्रेषित की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं — क्या दबंगों को कानून का डर नहीं? शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल प्रधान संपादक शिवपाल सिंह ,,,जालौन।।।1
- जालौन मे यमुना नदी मे तैरता मिला महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविको की मदद से शव यमुना नदी से निकलवाया बाहर अज्ञात महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त!!1