Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहेब की मुरत की जगा पे अवैध निर्माण किया जा रहा है, गंगाराम पुत्र भैरम,और आमरकिरर्ती,और संजय पुत्र गंगाराम
जय भीम जय भारत जय संविधान
ग्राम फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहेब की मुरत की जगा पे अवैध निर्माण किया जा रहा है, गंगाराम पुत्र भैरम,और आमरकिरर्ती,और संजय पुत्र गंगाराम
- जय भीम जय भारत जय संविधानअकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश🙏2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहेब की मुरत की जगा पे अवैध निर्माण किया जा रहा है, गंगाराम पुत्र भैरम,और आमरकिरर्ती,और संजय पुत्र गंगाराम1
- कालपी में यमुना से अज्ञात महिला का शव बरामद, शहर में सनसनी कालपी में उस समय हड़कंप मच गया जब यमुना नदी में बहता हुआ एक अज्ञात शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव महिला का बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। शहर में उठ रहे बड़े सवाल: हादसा या साजिश? कौन है यह महिला? आखिर कैसे पहुंचा शव यमुना में? सूत्रों के मुताबिक अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने देर रात नदी में छलांग लगाई हो सकती है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। महिला के नाक में बाली और पैरों में तोड़िया पहनी होने की बात सामने आई है, जिससे शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। मामला रहस्यमय, जवाब का इंतजार पूरे शहर को।1
- धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का सालाना बार्षिक उत्सव छात्र छात्राओं ने पेस किये सास्कृतिक कार्यक्रम ऎसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलता है मौका / अर्चना शिवहरे यूपी हेड अमित गुप्ता कदौरा/जालौन,कस्बे में स्तिथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल का बार्षिक उत्सव मेला मैदान के विशाल प्रांगण बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस दौरान स्कूल के छात्र व छात्राओ द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किया आयोजन के दौरान मुख अतिथियो एवं स्कूल स्टाप द्वारा छात्र व छात्राओ का उत्साहवर्धन कर स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया गौरतलब है कि कस्बे के प्रसिद्ध पण्डित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल का सालाना बार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान स्कूल के छात्र व छात्राओ ने विशेष सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किये आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती सारदे वंदना से की गई,आयोजन में क़व्वाली, देश भक्ति गीत,नाटक,कवि सम्मेलन, लोगगीत, राई गीत,आदि कार्यक्रम सामिल रहे इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि समय समय पर आयोजनों का होना जरूरी है,जिससे छात्र व छात्राओ की प्रतिभा भी बाहर निकलती है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने कहा की नगर क्षेत्र में ये स्कूल की एक खास पहचान बनी हुई है यहाँ अच्छी शिक्षा के अलावा विशेष सुविधा भी उपलब्ध है जिससे छात्र व छात्राओ को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नही होती है इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के लिये खेलकुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना भी जरूरी है जिससे उनको आगे बढ़ने एवं अपने आप को मजबूत करने का मौका मिला है इस दौरान ,प्रधानाचार्य विकाश कुमार सिंह,सुरेन्द्र कुमार पांडेय,जगत नारायण विश्वकर्मा, अमित कुमार, कैलास चंद विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण,सौरव, उज्ज्वल,गणेश, लवकुश, अखिलेश,आजाद,राकेश, विपिम,संतोषी,नूरी,आलिया,अंजू,तनु,लक्ष्मी,प्रवीण,सत्यम,ऋचा,निदा परवीण, सानिया खान,अंशुल,वैष्णवी,अक्शा, दिव्यांशी, मानसी, तान्या,स्वीटी,मानसी,पलक, श्रद्धा,आदि छात्र ,छात्राये एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे फ़ोटो परिचय सीन,1,2,3,सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र व छात्राये मौजूद लोग,एवं अतिथि2
- त्योहारों से पहले उरई में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक-चौबंद संवाददाता जालौन उरई, दैनिक स्वतंत्र निवेश । आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद जालौन में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बाजारों में व्यापारियों व आमजन से संवाद कर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने, सतर्कता बरतने व आपसी सौहार्द बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। सर्राफा बाजार व मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई।त्योहारों में अव्यवस्था रोकने हेतु विशेष निगरानी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1
- जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने नदी में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से करीब 25 वर्षीय महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 📍 मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना नदी का है। रिपोर्ट: शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ | नेशनल लीड इंडिया संवाददाता: भूपसिंह, उरई1
- खास और दिल को झकझोर देने वाली खबर है जालौन जिले के रेंडर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ रेंडर थाना क्षेत्र के ग्राम कमसेरा चौराहे पर एक वाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाइक सवार दो युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए इसी दौरान राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस सेवा द्वारा सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया इस दौरान एक युवक जिसका नाम अंशुल बताया गया है उसकी मौत हो गई बताया गया है कि अंशुल अपने परिवार का इकलौता बेटा था उसकी तीन बहिनों में वो इकलौता भाई था जिसकी शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उसकी एक मासूम बच्ची भी है अंशुल गुजरात में रहकर काम करता था और होली पर अपने घर खकसीस आया था । इस हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दूसरे घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया है1
- Post by Sugirv Kushwha1
- रोजगार सेवकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय रिपोर्ट: भूपसिंह, उरई | पत्रकार: शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)1