त्योहारों से पहले उरई में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक-चौबंद संवाददाता जालौन उरई, दैनिक स्वतंत्र निवेश । आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद जालौन में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बाजारों में व्यापारियों व आमजन से संवाद कर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने, सतर्कता बरतने व आपसी सौहार्द बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। सर्राफा बाजार व मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई।त्योहारों में अव्यवस्था रोकने हेतु विशेष निगरानी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
त्योहारों से पहले उरई में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक-चौबंद संवाददाता जालौन उरई, दैनिक स्वतंत्र निवेश । आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद जालौन में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बाजारों में व्यापारियों व आमजन से संवाद कर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने, सतर्कता बरतने व आपसी सौहार्द बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। सर्राफा बाजार व मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई।त्योहारों में अव्यवस्था रोकने हेतु विशेष निगरानी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- रोजगार सेवकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय रिपोर्ट: भूपसिंह, उरई | पत्रकार: शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)1
- खास खबर है जालौन जिले से जहां आज धूमधाम से होलिका दहन हुआ इस दौरान मंदिरों के पुजारियों ने विधिवत पूजन अर्चन किया और सभी रस्में पूरी की3
- जालौन। आगामी हिंदू-मुस्लिम त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जालौन नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई एवं कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च कोतवाली रोड से प्रारंभ होकर पानी की टंकी, झंडा चौराहा, तकिया मस्जिद, बिजली घर चौराहा, जामा मस्जिद होते हुए देव नगर चौराहे तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई, कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद द्विवेदी, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, उप निरीक्षक अमर सिंह यादव, उप निरीक्षक शिवम सेंगर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा।1
- उरई। उरई के डकोर ब्लॉक में पिछले सात महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज़ रोजगार सेवकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय रिपोर्ट: भूपसिंह, उरई | पत्रकार: शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय : शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)1
- ग्राम फतेहपुर रोशनाई में लगी बाबा साहेब की मुरत की जगा पे अवैध निर्माण किया जा रहा है, गंगाराम पुत्र भैरम,और आमरकिरर्ती,और संजय पुत्र गंगाराम1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- एट में महिला से सरेआम दुपट्टा खींचकर अपहरण की कोशिश, बेटे की हत्या की धमकी जनपद जालौन के एट क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगर पंचायत एट के कोच रोड निवासी मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि सब्जी मंडी एट के पास एट निवासी कार्तिक त्रिपाठी ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक रूप से उनका दुपट्टा खींचकर शीलभंग किया, अभद्र टिप्पणियां कीं और जबरन लाल कार (UP 92 AB 5226) में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने कार से कुचलने की कोशिश की और खुलेआम धमकी दी कि “पुलिस मेरी जेब में है, तुम्हारा बेटा शशांक भी नहीं बचेगा।” इस धमकी के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी पूर्व में भी राह चलते गालियां देता रहा है। घटना की सूचना तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 और 1076 पर दी गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता ने थाना एट में संगठित छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, आपराधिक षड्यंत्र और सामूहिक अपराध की धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई, वाहन जब्ती व फॉरेंसिक जांच तथा परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। मामले की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जालौन और क्षेत्राधिकारी को भी प्रेषित की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं — क्या दबंगों को कानून का डर नहीं? शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल प्रधान संपादक शिवपाल सिंह ,,,जालौन।।।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: बस स्टाफ पर दंपति से मारपीट का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर जनपद जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवी नगर निवासी जितेंद्र कुमार और उनकी पत्नी अर्चना के साथ दिल्ली से जालौन आते समय कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है। दंपति का आरोप है कि शताब्दी बस सेवा से यात्रा के दौरान बस स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति दिल्ली से जालौन आ रहे थे। उनका कहना है कि रास्ते में आगरा के समीप किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बस स्टाफ ने दोनों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की। महिला अर्चना ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना के दौरान 1076, 1098 और 112 पर फोन कर मदद मांगी, लेकिन बस चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी तक पुलिस की जीप भी पीछे लगी रही। सुबह जब बस जालौन पहुंची तो पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बस को जालौन कोतवाली ले चलने की बात कही। आरोप है कि इस पर बस स्टाफ ने दंपति को गाली-गलौज करते हुए बीच रास्ते उतार दिया और मौके से चले गए। पीड़ित दंपति ने जालौन कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरा मामला कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवी नगर का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने नदी में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से करीब 25 वर्षीय महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 📍 मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना नदी का है। रिपोर्ट: शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ | नेशनल लीड इंडिया1