उरई। उरई के डकोर ब्लॉक में पिछले सात महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज़ रोजगार सेवकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय रिपोर्ट: भूपसिंह, उरई | पत्रकार: शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)
उरई। उरई के डकोर ब्लॉक में पिछले सात महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज़ रोजगार सेवकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय रिपोर्ट: भूपसिंह, उरई | पत्रकार: शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)
- त्योहारों से पहले उरई में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक-चौबंद संवाददाता जालौन उरई, दैनिक स्वतंत्र निवेश । आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद जालौन में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बाजारों में व्यापारियों व आमजन से संवाद कर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने, सतर्कता बरतने व आपसी सौहार्द बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। सर्राफा बाजार व मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई।त्योहारों में अव्यवस्था रोकने हेतु विशेष निगरानी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1
- जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने नदी में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से करीब 25 वर्षीय महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 📍 मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना नदी का है। रिपोर्ट: शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ | नेशनल लीड इंडिया संवाददाता: भूपसिंह, उरई1
- खास और दिल को झकझोर देने वाली खबर है जालौन जिले के रेंडर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ रेंडर थाना क्षेत्र के ग्राम कमसेरा चौराहे पर एक वाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाइक सवार दो युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए इसी दौरान राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस सेवा द्वारा सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया इस दौरान एक युवक जिसका नाम अंशुल बताया गया है उसकी मौत हो गई बताया गया है कि अंशुल अपने परिवार का इकलौता बेटा था उसकी तीन बहिनों में वो इकलौता भाई था जिसकी शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उसकी एक मासूम बच्ची भी है अंशुल गुजरात में रहकर काम करता था और होली पर अपने घर खकसीस आया था । इस हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दूसरे घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया है1
- Post by Sugirv Kushwha1
- My brother Trending Song 😁😁😁 😀😀😀😀💞💞💞💞1
- जालौन। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर जालौन में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन फ्लैग मार्च (ब्लैक मार्क) निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र बाजपेई ने किया। उनके साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद दुबे , एसएसआई संजय यति,चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, उपनिरीक्षक मधु यादव, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र यादव, उपनिरीक्षक अमर सिंह, सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च कोतवाली जालौन से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक, पानी की टंकी, पान वाली गली, झंडा चौराहा, तकिया क्षेत्र, छोटी माता मंदिर, सब्जी मंडी, उरई चौराहा होते हुए पुनः कोतवाली परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान बाजारों में पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत दिखाई दी। पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्टर.संजयकुमार पत्रकार जालौन1
- खास खबर है जालौन जिले से जहां आज धूमधाम से होलिका दहन हुआ इस दौरान मंदिरों के पुजारियों ने विधिवत पूजन अर्चन किया और सभी रस्में पूरी की3
- रोजगार सेवकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 47 रोजगार सेवकों को प्रति माह ₹7,788 की दर से भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। होली से ठीक पहले बढ़ती आर्थिक परेशानियों के बीच विरोध उस समय उग्र हो गया जब संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने तत्काल हस्तक्षेप कर समझाइश दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका हुआ है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि तकनीकी अड़चन दूर कर जल्द ही बकाया मानदेय जारी किया जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों की परेशानियां किस हद तक बढ़ जाती हैं, विशेषकर त्योहारों के समय। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 47 रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय कब तक मिल पाता है। #डकोरब्लॉक #उरई #रोजगारसेवक #मानदेय रिपोर्ट: भूपसिंह, उरई | पत्रकार: शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)1