Shuru
Apke Nagar Ki App…
वर्णन से कोरबा आते समय रास्ते का नजारा देखते हुए आप सब लोगों के सामने नजारा दिखाया गया वीडियो के माध्यम से मित्रों वीडियो को इसीलिए डालता हूं ताकि मुझे कुछ अर्निंग भी हो जाए और हमारी खबर सोशल मीडिया पर भी चल जाए अब आपको मैं बता दूं आप कहीं भी जाइए कहीं भी सफर करते रहिए
Chandrika prasad ji
वर्णन से कोरबा आते समय रास्ते का नजारा देखते हुए आप सब लोगों के सामने नजारा दिखाया गया वीडियो के माध्यम से मित्रों वीडियो को इसीलिए डालता हूं ताकि मुझे कुछ अर्निंग भी हो जाए और हमारी खबर सोशल मीडिया पर भी चल जाए अब आपको मैं बता दूं आप कहीं भी जाइए कहीं भी सफर करते रहिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मित्रों वीडियो को इसीलिए डालता हूं ताकि मुझे कुछ अर्निंग भी हो जाए और हमारी खबर सोशल मीडिया पर भी चल जाए अब आपको मैं बता दूं आप कहीं भी जाइए कहीं भी सफर करते रहिए2
- रमना गढ़वा हाईवे सड़क हादसे पर आक्रोशित ग्रामीणों ने #trending #viral #viralvideos #trendingshorts1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 02.04.2026* *थाना अनपरा व थाना शक्तिनगर की संयुक्त टीम द्वारा एसओजी के सहयोग से लूट की घटना का सफल अनावरण — पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्त घायल सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा, 02-02 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद-* *प्रकरण-* थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.03.2026 को भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से चार अज्ञात अपराधियों द्वारा, जो दो मोटरसाइकिल पर सवार थे, लूट की घटना कारित की गई थी। घटना में अपराधियों द्वारा ₹63,000/- नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था। उक्त प्रकरण के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-75/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस को लोप करते हुए धारा 309(4) बीएनएस में परिवर्तित किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनपरा व थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। *मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 01.04.2026 को समय करीब 22:00 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान कुबरी पहाड़ी के पास बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख, भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो अभियुक्त—संजय यादव पुत्र राजेश यादव व पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासीगण झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गए । मौके से दो अन्य अभियुक्त—धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र व हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र, को भी गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा, 02-02 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया है, जहां से दोनों घायल अभियुक्तों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां दोनो इलाजरत है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन एवं उच्चाधिकारीगण मौका मुआयना किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि उक्त लूट की घटना व साजिश चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कारित की गई थी। चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेंस कम्पनी में काम कर चुका है, जिसे पता था कि दिन शुक्रवार को कलेक्शन जाता है। *पूछताछ में यह भी पता चला कि धीरज यादव पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुका है।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 01. संजय यादव पुत्र राजेश यादव झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष। *(पुलिस मुठभेड़ में घायल)* 02. पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष। *(पुलिस मुठभेड़ में घायल)* 03. धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष। 04. हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष। 05. चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष।*(सजिसकर्ता, पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार किया गया)* *बरामदगी का विवरण* • 02 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस। • लूट की घटना से संबंधित नकद ₹28,500/- • 01 अदद बायोमेट्रिक मशीन • 01 अदद टैबलेट • 03 अदद मोबाइल फोन • कलेक्शन डायरी एवं अन्य दस्तावेज • घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 2. उ0नि0 कमल नयन दुबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर जनपद सोनभद्र। 3. उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 5. हे0का0 रामू राजभर, हे0का0 अनिष कुमार, हे0का0 संजय कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 8. का0 रमेश गोड़, का0 शशि भूषण, का0 अजीत कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।3
- सोनभद्र। जनपद की अनपरा व शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामान व लूट का माल बरामद किया है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही लूट की घटना से संबंधित ₹28,500 नकद भी पुलिस ने बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 01 बायोमेट्रिक मशीन, 01 टैबलेट, 03 मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जो घटना से जुड़े अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली हैं। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में अनपरा व शक्तिनगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उपनिरीक्षक कमल नयन दुबे (थानाध्यक्ष शक्तिनगर), उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रामू राजभर, अनिष कुमार, संजय कुमार तथा कांस्टेबल रमेश गोड़, शशि भूषण व अजीत कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।2
- आबकारी नीति लागू होते ही शराब के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी गई है। आज से पूरे प्रदेश में देशी और विदेशी शराब नई दरों पर ही बेची जा रही है। 31 मार्च के बाद बचा पुराना स्टॉक भी अब संशोधित कीमतों पर ही मिलेगा। सरकार ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लाइसेंस फीस, एक्साइज ड्यूटी, आयात-निर्यात और परिवहन शुल्क में बदलाव किया है। इसके चलते कई लोकप्रिय ब्रांड्स की कीमतों में साफ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नई दरों के मुताबिक—ब्लेंडर प्राइड, 8PM, आफ्टर डार्क, VAT 69 जैसे ब्रांड्स अब पहले से महंगे हो गए हैं। देसी शराब की कीमत भी बढ़ाकर 80 रुपये कर दी गई है। सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि सप्लाई और पैकेजिंग सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। अब रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय कांच की बोतलों के साथ-साथ कैन में भी उपलब्ध होंगे, जिससे बाजार में नए विकल्प बढ़ेंगे। कीमतों में इस बढ़ोतरी से जहां आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं सरकार को इससे राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। अब देखना होगा कि महंगी हुई शराब का असर बिक्री और लोगों की खपत पर कितना पड़ता है।1
- दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत ग्राम भीसूर में मंगलवार शाम एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में खेलते-खेलते 7 वर्षीय मासूम परम सिंह ने अनजाने में थिनर पी लिया और मासूमियत में अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी पिला दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भीसूर निवासी अशोक सिंह के घर पर इन दिनों दरवाजे की पेंटिंग का काम चल रहा था। मंगलवार करीब शाम 6 बजे पिता घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर कर रहे थे, उसी दौरान दरवाजे के पास एक झोले में रखा थिनर बच्चों की नजर में आ गया। खेल-खेल में परम ने झोले से बोतल निकाली और उसे पी लिया। इसके बाद उसने पास खड़े अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी थिनर पिला दिया। बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने जैसे ही थिनर मुंह में लिया, उसने तुरंत उसे उगल दिया, जिससे उसकी हालत ज्यादा खराब नहीं हुई। लेकिन परम के शरीर पर इसका गहरा असर पड़ने लगा और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर छोटे भाई ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने बिना देर किए निजी वाहन से परम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, थिनर जैसे रसायन शरीर के लिए अत्यंत खतरनाक होते हैं और इसका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल बच्चे को उल्टी कराकर शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगले कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस हादसे को लेकर चिंता और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में पेंटिंग या निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है, वरना इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं।2
- Post by Samaj seva1
- सोनभद्र। जनपद के डाला सेक्टर बी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाला सेक्टर बी में दया चौधरी के घर के पास दो तेज रफ्तार बाइक अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक छोटी बच्ची भी बुरी तरह घायल हो गई, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार दिया जा रहा है हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या अन्य किसी कारण से हुआ। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।1