logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करवा चौथ पर भद्रा को लेकर संशय न रखें सुहागिनें, परंपरानुसार करें व्रत। बूंदी। अखिल भारतीय श्री रघुनाथ ज्योतिष परिषद की बैठक राष्ट्रीय संत श्री ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य के सानिध्य में आयोजित हुई। विद्वानों ने नारद पुराण का हवाला देते हुए करवा चौथ का व्रत परंपरानुसार करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भद्रा निषेध रक्षाबंधन और होली जैसे पर्वों से संबंधित है, करवा चौथ से नहीं। विद्वानों ने सुहागिनों से भ्रम और अफवाहों से बचकर श्रद्धा व विश्वास के साथ व्रत करने की अपील की। बैठक में आचार्य ऋतुराज गौतम, मंथन गौतम, पंडित मनोज गौतम सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
10 hrs ago

करवा चौथ पर भद्रा को लेकर संशय न रखें सुहागिनें, परंपरानुसार करें व्रत। बूंदी। अखिल भारतीय श्री रघुनाथ ज्योतिष परिषद की बैठक राष्ट्रीय संत श्री ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य के सानिध्य में आयोजित हुई। विद्वानों ने नारद पुराण का हवाला देते हुए करवा चौथ का व्रत परंपरानुसार करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भद्रा निषेध रक्षाबंधन और होली जैसे पर्वों से संबंधित है, करवा चौथ से नहीं। विद्वानों ने सुहागिनों से भ्रम और अफवाहों से बचकर श्रद्धा व विश्वास के साथ व्रत करने की अपील की। बैठक में आचार्य ऋतुराज गौतम, मंथन गौतम, पंडित मनोज गौतम सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • करवा चौथ पर चौथ माता मार्ग पर महाजाम, ढाई घंटे फंसे रहे श्रद्धालु। बूंदी। करवा चौथ पर चौथ माता मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के चलते चौथ माता मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सैकड़ों श्रद्धालु ढाई घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। सूचना के बावजूद पुलिस प्रशासन करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंचा, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने बाद में यातायात सुचारू करने के प्रयास शुरू किए, लेकिन खबर लिखे जाने तक वाहन रेंगते रहे। श्रद्धालुओं ने पर्व पर बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग की।
    1
    करवा चौथ पर चौथ माता मार्ग पर महाजाम, ढाई घंटे फंसे रहे श्रद्धालु।
बूंदी। करवा चौथ पर चौथ माता मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के चलते चौथ माता मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सैकड़ों श्रद्धालु ढाई घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। सूचना के बावजूद पुलिस प्रशासन करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंचा, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने बाद में यातायात सुचारू करने के प्रयास शुरू किए, लेकिन खबर लिखे जाने तक वाहन रेंगते रहे। श्रद्धालुओं ने पर्व पर बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग की।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत BJP का कांग्रेस पर हमला, SIR पर विपक्ष के आरोपों को BJP ने बताया भ्रामक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत BJP का कांग्रेस पर हमला SIR पर विपक्ष के आरोपों को BJP ने बताया भ्रामक, मतदाता सूची की शुद्धता पर दिया जोर वोट चोरी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- हार का ठीकरा चुनाव प्रक्रिया पर फोड़ रही कांग्रेस आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा, लोकतांत्रिक मूल्यों पर उठाए सवाल मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने का समर्थन, SIR को बताया जरूरी BJP के कांग्रेस से तीखे सवाल, विदेशी घुसपैठियों और मतदाता सूची पर मांगा जवाब
    1
    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत BJP का कांग्रेस पर हमला, SIR पर विपक्ष के आरोपों को BJP ने बताया भ्रामक
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत BJP का कांग्रेस पर हमला
SIR पर विपक्ष के आरोपों को BJP ने बताया भ्रामक, मतदाता सूची की शुद्धता पर दिया जोर
वोट चोरी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- हार का ठीकरा चुनाव प्रक्रिया पर फोड़ रही कांग्रेस
आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा, लोकतांत्रिक मूल्यों पर उठाए सवाल
मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने का समर्थन, SIR को बताया जरूरी
BJP के कांग्रेस से तीखे सवाल, विदेशी घुसपैठियों और मतदाता सूची पर मांगा जवाब
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    6 hrs ago
  • 1.5 टन ई-वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण,राजेश कृष्ण बिरला ने दिखाई हरी झंडी कोटा राजस्थान कोटा। इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बढ़ते खतरे और उससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब कोटा ने विशेष अभियान चलाकर शहर से करीब 1.5 टन ई-वेस्ट एकत्रित किया। अध्यक्ष डा.नीता जैन ने बताया कि एकत्रित ई-वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भेजा गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने ई-वेस्ट से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग के साथ ई-वेस्ट का सुरक्षित प्रबंधन आज की बड़ी आवश्यकता है। मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे के साथ फेंकना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व मिट्टी और जल को प्रदूषित कर सकते हैं। ऐसे में ई-वेस्ट का पृथक संग्रहण और अधिकृत केंद्रों के माध्यम से वैज्ञानिक निस्तारण जरूरी है। उन्होंने क्लब की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया। क्लब अध्यक्ष नीता जैन ने बताया कि 2 माह तक सोशल मीडिया से अभियान चलाकर ईवेस्ट एकत्रित किया। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व डिस्ट्रीक चेयरमेन स्वाति गुप्ता रही।अभियान में प्रोजेक्ट चीफ पैट्रन एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन स्वाति गुप्ता, प्रोजेक्ट पैट्रन एवं पास्ट प्रेसीडेंट रेनू पालीवाल तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर वैशाली भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में नीरजा कोहली ने घर में रिसाईकिल करके ही इस प्रदूषण को कम कियाजा सकताहै।आभार सचिव अर्चना गोयल ने व्यक्त किया।
    4
    1.5 टन ई-वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण,राजेश कृष्ण बिरला ने दिखाई हरी झंडी

कोटा राजस्थान 
कोटा। इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बढ़ते खतरे और उससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब कोटा ने विशेष अभियान चलाकर शहर से करीब 1.5 टन ई-वेस्ट एकत्रित किया। अध्यक्ष डा.नीता जैन ने बताया कि एकत्रित ई-वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भेजा गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने ई-वेस्ट से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग के साथ ई-वेस्ट का सुरक्षित प्रबंधन आज की बड़ी आवश्यकता है। मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे के साथ फेंकना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व मिट्टी और जल को प्रदूषित कर सकते हैं। ऐसे में ई-वेस्ट का पृथक संग्रहण और अधिकृत केंद्रों के माध्यम से वैज्ञानिक निस्तारण जरूरी है। उन्होंने क्लब की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया।
क्लब अध्यक्ष नीता जैन ने बताया कि 2 माह तक सोशल मीडिया से अभियान चलाकर ईवेस्ट एकत्रित किया। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व डिस्ट्रीक चेयरमेन स्वाति गुप्ता रही।अभियान में प्रोजेक्ट चीफ पैट्रन एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन स्वाति गुप्ता, प्रोजेक्ट पैट्रन एवं पास्ट प्रेसीडेंट रेनू पालीवाल तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर वैशाली भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
कार्यक्रम में नीरजा कोहली ने घर में रिसाईकिल करके ही इस प्रदूषण को कम कियाजा सकताहै।आभार सचिव अर्चना गोयल ने व्यक्त किया।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • संविधान बचाने वालों जरा याद करो। इमरजेंसी में विपक्षी दलों को पत्रकारों को व्यापारियों को जो संविधान की हत्या कर जेल में ठूंसकर कांग्रेस पार्टी ने हिटलर शाही का राज किया। आज संविधान बचाओ बचाओ कांग्रेस पार्टी की अराजकता भगओ के कार्यक्रम का आगाज आज मां चंबल की गोद से किया। उन्होंने अपने 18 मिनट के भाषण में कांग्रेस पार्टी के आल्हा कमान के नेताओं और राजस्थान सूवे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहां की देश अब कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। राजस्थान में तो उसका शुभारंभ नगर निगम और नगर पालिका पंचायती राज से शुरू हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी योजना का भी अपने भाषण में जिक्र किया। बेईमान मौसम के बीच मुख्यमंत्री हवाई जहाज से 5:00 बजे कोटा के हवाई अड्डे पर उतरे वहां से सीधे सभा स्थल आए। और वहां उन्होंने अपने तीखे व्यंग्य वर्णों से विरोधी दल के नेताओं और कांग्रेस को धराशही किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चलेंगे दिया कि वह मेरे 3 साल के प्रगति कार्ड पर और अपने पिछली सरकार के तीन वर्ष के प्रगति काल पर खुले मंच पर संवाद कर ले। मुख्यमंत्री रैली के भाषण समाप्त होने के बाद वह रैली में कार्यकर्ताओं के साथ निकल भी कर जनसैलाव होने के कारण मुख्यमंत्री ने बीच में से ही अपना कार्यक्रम बेईमान मौसम होने के कारण कार्यक्रम बदल।
    1
    संविधान बचाने वालों जरा याद करो। इमरजेंसी में विपक्षी दलों को पत्रकारों को व्यापारियों को जो संविधान की हत्या कर जेल में ठूंसकर कांग्रेस पार्टी ने हिटलर शाही का राज किया। 
आज संविधान बचाओ बचाओ कांग्रेस पार्टी की अराजकता भगओ के कार्यक्रम का आगाज आज मां चंबल की गोद से किया।
उन्होंने अपने 18 मिनट के भाषण में कांग्रेस पार्टी के आल्हा कमान के नेताओं और राजस्थान सूवे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहां की देश अब कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। राजस्थान में तो उसका शुभारंभ नगर निगम और नगर पालिका पंचायती राज से शुरू हो गया है। 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी योजना का भी अपने भाषण में जिक्र किया। 
बेईमान मौसम के बीच मुख्यमंत्री हवाई जहाज से 5:00 बजे कोटा के हवाई अड्डे पर उतरे वहां से सीधे सभा स्थल आए। और वहां उन्होंने अपने तीखे व्यंग्य वर्णों से विरोधी दल के नेताओं और कांग्रेस को धराशही किया।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चलेंगे दिया कि वह मेरे 3 साल के प्रगति कार्ड पर और अपने पिछली सरकार के तीन वर्ष के प्रगति काल पर खुले मंच पर संवाद कर ले। 
मुख्यमंत्री रैली के भाषण समाप्त होने के बाद वह रैली में कार्यकर्ताओं के साथ निकल भी कर जनसैलाव होने के कारण मुख्यमंत्री ने बीच में से ही अपना कार्यक्रम बेईमान मौसम होने के कारण कार्यक्रम बदल।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कोटा मेडिकल कॉलेज में चोरों का आतंक, बूंदी से आए मरीज की जेब से 2 हजार से ज्यादा की नकदी पार; कई जगह CCTV कैमरे बंद कोटा मेडिकल कॉलेज में चोरों का आतंक, बूंदी से आए मरीज की जेब से 2 हजार से ज्यादा की नकदी पार; कई जगह CCTV कैमरे बंद
    1
    कोटा मेडिकल कॉलेज में चोरों का आतंक, बूंदी से आए मरीज की जेब से 2 हजार से ज्यादा की नकदी पार; कई जगह CCTV कैमरे बंद
कोटा मेडिकल कॉलेज में चोरों का आतंक, बूंदी से आए मरीज की जेब से 2 हजार से ज्यादा की नकदी पार; कई जगह CCTV कैमरे बंद
    user_KOTA City Digital Media
    KOTA City Digital Media
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गुजरात के मोरबी में महिला वकील की कार में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार गुजरात के मोरबी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कार के बार-बार सेंसर बजने से परेशान एक व्यक्ति ने महिला वकील की खड़ी कार में कथित तौर पर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और मौके से फरार हो गया। मामले में मोरबी की ए डिवीजन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    गुजरात के मोरबी में महिला वकील की कार में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के मोरबी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कार के बार-बार सेंसर बजने से परेशान एक व्यक्ति ने महिला वकील की खड़ी कार में कथित तौर पर आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और मौके से फरार हो गया।

मामले में मोरबी की ए डिवीजन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • करवा चौथ पर भद्रा को लेकर संशय न रखें सुहागिनें, परंपरानुसार करें व्रत। बूंदी। अखिल भारतीय श्री रघुनाथ ज्योतिष परिषद की बैठक राष्ट्रीय संत श्री ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य के सानिध्य में आयोजित हुई। विद्वानों ने नारद पुराण का हवाला देते हुए करवा चौथ का व्रत परंपरानुसार करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भद्रा निषेध रक्षाबंधन और होली जैसे पर्वों से संबंधित है, करवा चौथ से नहीं। विद्वानों ने सुहागिनों से भ्रम और अफवाहों से बचकर श्रद्धा व विश्वास के साथ व्रत करने की अपील की। बैठक में आचार्य ऋतुराज गौतम, मंथन गौतम, पंडित मनोज गौतम सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।
    1
    करवा चौथ पर भद्रा को लेकर संशय न रखें सुहागिनें, परंपरानुसार करें व्रत।
बूंदी। अखिल भारतीय श्री रघुनाथ ज्योतिष परिषद की बैठक राष्ट्रीय संत श्री ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य के सानिध्य में आयोजित हुई। विद्वानों ने नारद पुराण का हवाला देते हुए करवा चौथ का व्रत परंपरानुसार करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भद्रा निषेध रक्षाबंधन और होली जैसे पर्वों से संबंधित है, करवा चौथ से नहीं। विद्वानों ने सुहागिनों से भ्रम और अफवाहों से बचकर श्रद्धा व विश्वास के साथ व्रत करने की अपील की। बैठक में आचार्य ऋतुराज गौतम, मंथन गौतम, पंडित मनोज गौतम सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रेश, 6 की मौत उत्तराखंड में शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब उत्तराखंड के कई इलाकों में खराब मौसम बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में कर्नाटक पुलिस के इंस्पेक्टर अरुण भी सवार थे। वहीं, हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (आईबी) करेगा। केंद्र सरकार के मुताबिक, 2016 और 2026 के बीच उत्तराखंड में 13 हेलीकॉप्टर हादसे हुए, जिनमें 27 लोगों की मौत हुई है: दैनिक भास्कर डिजिटल
    1
    बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रेश, 6 की मौत 
उत्तराखंड में शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब उत्तराखंड के कई इलाकों में खराब मौसम बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में कर्नाटक पुलिस के इंस्पेक्टर अरुण भी सवार थे। वहीं, हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (आईबी) करेगा। केंद्र सरकार के मुताबिक, 2016 और 2026 के बीच उत्तराखंड में 13 हेलीकॉप्टर हादसे हुए, जिनमें 27 लोगों की मौत हुई है: दैनिक भास्कर डिजिटल
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.