logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धम्मौर में महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के दौरान महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश राना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया टेक्नो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की भोर आरोपी चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुआ था। इसी दौरान महिला की नजर उस पर पड़ गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पलिया के पास घेराबंदी कर सुरेश राना को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और चाकू बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

7 hrs ago
user_Arun kumar pathak
Arun kumar pathak
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
1a2d9260-6f0d-45a5-b953-1ee9a8b24189

धम्मौर में महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के दौरान महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश राना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया टेक्नो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की भोर आरोपी चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुआ था। इसी दौरान महिला की नजर उस पर पड़ गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पलिया के पास घेराबंदी कर सुरेश राना को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और चाकू बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हैंडपंप की चौकी भी नहीं बनी, बारिश में फिसलन के बीच बच्चों के गिरने की आशंका खुले सेफ्टी टैंक से आंगनबाड़ी केंद्र पर हादसे का खतरा हैंडपंप की चौकी भी नहीं बनी, बारिश में फिसलन के बीच बच्चों के गिरने की आशंका हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही सामने आई है। केंद्र परिसर में बने सेफ्टी टैंक खुले पड़े हैं, जिन्हें अभी तक ढका नहीं गया है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले छोटे बच्चों के साथ किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले सेफ्टी टैंक बच्चों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। खेलते समय या अनजाने में कोई बच्चा टैंक में गिर सकता है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। लोगों ने मांग की है कि सेफ्टी टैंक को तत्काल मजबूत ढक्कन से ढकवाया जाए, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके। वहीं, केंद्र के बगल में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की चौकी भी अब तक नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक हैंडपंप लगने के बाद से ही उसके आसपास पक्की चौकी का निर्माण नहीं कराया गया। नल के चारों तरफ घास उग आई है और बारिश के कारण जमीन पर फिसलन बनी रहती है। पानी लेने पहुंचने वाले बच्चों और ग्रामीणों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से खुले सेफ्टी टैंक को तत्काल ढकवाने और हैंडपंप की पक्की चौकी का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    हैंडपंप की चौकी भी नहीं बनी, बारिश में फिसलन के बीच बच्चों के गिरने की आशंका
खुले सेफ्टी टैंक से आंगनबाड़ी केंद्र पर हादसे का खतरा
हैंडपंप की चौकी भी नहीं बनी, बारिश में फिसलन के बीच बच्चों के गिरने की आशंका
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही सामने आई है। केंद्र परिसर में बने सेफ्टी टैंक खुले पड़े हैं, जिन्हें अभी तक ढका नहीं गया है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले छोटे बच्चों के साथ किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि खुले सेफ्टी टैंक बच्चों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। खेलते समय या अनजाने में कोई बच्चा टैंक में गिर सकता है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। लोगों ने मांग की है कि सेफ्टी टैंक को तत्काल मजबूत ढक्कन से ढकवाया जाए, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके।
वहीं, केंद्र के बगल में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की चौकी भी अब तक नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक हैंडपंप लगने के बाद से ही उसके आसपास पक्की चौकी का निर्माण नहीं कराया गया। नल के चारों तरफ घास उग आई है और बारिश के कारण जमीन पर फिसलन बनी रहती है। पानी लेने पहुंचने वाले बच्चों और ग्रामीणों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से खुले सेफ्टी टैंक को तत्काल ढकवाने और हैंडपंप की पक्की चौकी का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग लंभुआ/सुलतानपुर। सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं। ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है। सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    1
    सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* 
हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग
लंभुआ/सुलतानपुर।
सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं।
ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है।
सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • रिश्वत के आरोपों पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री, कहा - बिना पैसे काम नहीं करते कानूनगो-लेखपाल तिलोई में राजस्व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रिश्वत के आरोपों पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री, कहा - बिना पैसे काम नहीं करते कानूनगो-लेखपाल तिलोई में राजस्व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अमेठी-तिलोई। तिलोई तहसील परिसर में मंगलवार को किसान समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनीता सिंह ने कहा कि तहसील में किसानों को अपनी जमीन से जुड़े कामों के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आपके कानूनगो और लेखपाल लगातार किसानों को परेशान कर रहे हैं। बिना पैसा लिए वे किसानों का कोई भी काम नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब किसान पैमाइश, वरासत, भूमि विवाद जैसे कामों के लिए तहसील आते हैं लेकिन भ्रष्टाचार के चलते उनके काम समय से नहीं हो पाते। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने राजस्व व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती, जलभराव से फसलों को हो रहे नुकसान और आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी समस्याओं के नियमानुसार निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार और किसान समस्याओं पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    1
    रिश्वत के आरोपों पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री, कहा - बिना पैसे काम नहीं करते कानूनगो-लेखपाल

तिलोई में राजस्व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिश्वत के आरोपों पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री, कहा - बिना पैसे काम नहीं करते कानूनगो-लेखपाल
तिलोई में राजस्व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमेठी-तिलोई। तिलोई तहसील परिसर में मंगलवार को किसान समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस नेताओं ने उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनीता सिंह ने कहा कि तहसील में किसानों को अपनी जमीन से जुड़े कामों के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आपके कानूनगो और लेखपाल लगातार किसानों को परेशान कर रहे हैं। बिना पैसा लिए वे किसानों का कोई भी काम नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब किसान पैमाइश, वरासत, भूमि विवाद जैसे कामों के लिए तहसील आते हैं लेकिन भ्रष्टाचार के चलते उनके काम समय से नहीं हो पाते।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने राजस्व व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती, जलभराव से फसलों को हो रहे नुकसान और आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी समस्याओं के नियमानुसार निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार और किसान समस्याओं पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नशे में ई-रिक्शा चलाने का आरोप, पाइप लदा ई-रिक्शा सड़क किनारे पलटा अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में सड़क पर पाइप लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक को चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा पर पाइप लादकर चालक अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में यादव चूना के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में चालक को चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की मदद की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    4
    नशे में ई-रिक्शा चलाने का आरोप, पाइप लदा ई-रिक्शा सड़क किनारे पलटा
अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में सड़क पर पाइप लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक को चोटें आईं।
मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा पर पाइप लादकर चालक अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में यादव चूना के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में चालक को चोट लगने की जानकारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की मदद की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया *अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
    4
    *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

*अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया।
संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शौचालय और मीटिंग हाल के सामने फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल सीएचसी के 2nd फ्लोर पर गंदगी, शौचालय बदहाल शौचालय और मीटिंग हाल के सामने फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के 2nd फ्लोर पर साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। यहां बने शौचालय में गंदगी पसरी हुई थी और नियमित साफ-सफाई के अभाव में शौचालय की स्थिति खराब नजर आई। वहीं, मीटिंग हाल के सामने भी गंदगी फैली मिली। इससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के आने-जाने को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसके बावजूद 2nd फ्लोर पर गंदगी मिलने से साफ है कि सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी नहीं हो रही है। सवाल यह भी है कि यदि सफाईकर्मी की जिम्मेदारी केवल पर्ची काटने तक सीमित रह जाएगी और सफाई कार्य की प्रभावी निगरानी नहीं होगी तो अस्पताल में स्वच्छता कैसे सुनिश्चित होगी। अस्पताल परिसर में गंदगी मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जिम्मेदार अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की जरूरत है, ताकि अस्पताल परिसर में स्वच्छ वातावरण बना रहे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन द्विवेदी ने बताया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा।
    1
    शौचालय और मीटिंग हाल के सामने फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
सीएचसी के 2nd फ्लोर पर गंदगी, शौचालय बदहाल
शौचालय और मीटिंग हाल के सामने फैली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के 2nd फ्लोर पर साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। यहां बने शौचालय में गंदगी पसरी हुई थी और नियमित साफ-सफाई के अभाव में शौचालय की स्थिति खराब नजर आई। वहीं, मीटिंग हाल के सामने भी गंदगी फैली मिली। इससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के आने-जाने को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसके बावजूद 2nd फ्लोर पर गंदगी मिलने से साफ है कि सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी नहीं हो रही है। सवाल यह भी है कि यदि सफाईकर्मी की जिम्मेदारी केवल पर्ची काटने तक सीमित रह जाएगी और सफाई कार्य की प्रभावी निगरानी नहीं होगी तो अस्पताल में स्वच्छता कैसे सुनिश्चित होगी।
अस्पताल परिसर में गंदगी मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जिम्मेदार अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की जरूरत है, ताकि अस्पताल परिसर में स्वच्छ वातावरण बना रहे।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन द्विवेदी ने बताया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़नी चाहिए लड़ाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां एसएसबी जवान के परिवार से कुड़वार स्थित नेवरा गांव पहुंचकर मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान अजय राय ने मीडिया से भी बात की। अजय राय ने कहा कि विनोद साहनी (निषाद समाज के व्यक्ति) की हत्या के मामले में मंत्री संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संजय निषाद में जरा भी नैतिकता है, तो उन्हें अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़नी चाहिए। INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने या अकेले मैदान में उतरने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वे गोंडा, बरेली, बदायूं, बनारस और बुंदेलखंड समेत 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में AI-जनरेटेड वीडियो के इस्तेमाल पर अजय राय ने कहा कि यह AI का दौर है। हालांकि, धरातल पर काम करने वाला व्यक्ति ही असली राजनीति करता है। जनता उसी के साथ खड़ी होती है, जो उनके सुख-दुख में शामिल होता है। मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाइयों पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस हर पीड़ित के साथ खड़ी है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। उन्होंने आरोप लगाया कि बनारस में मंदिरों को तोड़ा गया और कई जगहों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। दुख और शोक संवेदना व्यक्त करने से रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि सुख में भले न पाएं, लेकिन दुख की घड़ी में साथ खड़ा होना हमारी परंपरा है।
    1
    कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़नी चाहिए लड़ाई
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां एसएसबी जवान के परिवार से कुड़वार स्थित नेवरा गांव पहुंचकर मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान अजय राय ने मीडिया से भी बात की।
अजय राय ने कहा कि विनोद साहनी (निषाद समाज के व्यक्ति) की हत्या के मामले में मंत्री संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संजय निषाद में जरा भी नैतिकता है, तो उन्हें अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़नी चाहिए।
INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने या अकेले मैदान में उतरने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वे गोंडा, बरेली, बदायूं, बनारस और बुंदेलखंड समेत 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
चुनाव प्रचार में AI-जनरेटेड वीडियो के इस्तेमाल पर अजय राय ने कहा कि यह AI का दौर है। हालांकि, धरातल पर काम करने वाला व्यक्ति ही असली राजनीति करता है। जनता उसी के साथ खड़ी होती है, जो उनके सुख-दुख में शामिल होता है।
मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाइयों पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस हर पीड़ित के साथ खड़ी है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। उन्होंने आरोप लगाया कि बनारस में मंदिरों को तोड़ा गया और कई जगहों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। दुख और शोक संवेदना व्यक्त करने से रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि सुख में भले न पाएं, लेकिन दुख की घड़ी में साथ खड़ा होना हमारी परंपरा है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भड़काऊ भाषण से मचा बवाल: 'संविधान नहीं करेगा रक्षा, घरों में रखो लोहा', वायरल वीडियो ने बढ़ाई सरगर्मी* उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज और भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से आग उगलते हुए भीड़ को उकसा रहा है। सरेआम माइक से कहा जा रहा है कि *"संविधान तुम्हारी रक्षा नहीं करेगा", और खुद की तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर घर में हथियार यानी 'लोहा' रखने* की खुलेआम अपील की जा रही है। सरेआम उन्माद फैलाने वाली इस बयानबाजी ने जिले का सियासी और सामाजिक पारा अचानक से काफी चढ़ा दिया है। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ को भड़काते हुए घरों की सुरक्षा का डर दिखाया जा रहा है। वक्ता लोगों से कह रहा है कि जब तक पुलिस या कोई संवैधानिक मदद पहुंचे, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए हर घर में *'इमरजेंसी किट'* होनी चाहिए। कानून को ताक पर रखकर सरेआम भीड़ को इस तरह भड़काने और खौफ का माहौल बनाने की इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द पूरी तरह से कायम रहे। *अस्वीकरण - वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है*
    1
    भड़काऊ भाषण से मचा बवाल: 'संविधान नहीं करेगा रक्षा, घरों में रखो लोहा', वायरल वीडियो ने बढ़ाई सरगर्मी*
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज और भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से आग उगलते हुए भीड़ को उकसा रहा है। सरेआम माइक से कहा जा रहा है कि *"संविधान तुम्हारी रक्षा नहीं करेगा", और खुद की तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर घर में हथियार यानी 'लोहा' रखने* की खुलेआम अपील की जा रही है। सरेआम उन्माद फैलाने वाली इस बयानबाजी ने जिले का सियासी और सामाजिक पारा अचानक से काफी चढ़ा दिया है।
इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ को भड़काते हुए घरों की सुरक्षा का डर दिखाया जा रहा है। वक्ता लोगों से कह रहा है कि जब तक पुलिस या कोई संवैधानिक मदद पहुंचे, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए हर घर में *'इमरजेंसी किट'* होनी चाहिए। कानून को ताक पर रखकर सरेआम भीड़ को इस तरह भड़काने और खौफ का माहौल बनाने की इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द पूरी तरह से कायम रहे। 
*अस्वीकरण - वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा 50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी। हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
    1
    लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा
50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे
सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी।
हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे।
हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.