बिक्रमगंज में राजस्व वसूली अभियान तेज, 22 बकायेदार उपभोक्ताओं पर नीलामवाद दर्ज* विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज अंतर्गत राजस्व वसूली को लेकर व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बकायेदार उपभोक्ताओं से लंबित राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना है। सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से विद्युत विपत्र (बिजली बिल) की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई निरंतर जारी है। कनेक्शन कटने के बाद बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण बकायेदारों के विरुद्ध नीलामवाद (सर्टिफिकेट केस) की कार्रवाई की गई है ताकि बकाया राशि की वसूली कानूनी माध्यम से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया की इसी क्रम में 22 बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम 1914 के तहत नीलामवाद दर्ज करने हेतु नीलामपत्र पदाधिकारी के कार्यालय में तथ्य विवरणी भेज दी गई है। जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है, उनमें अहमद नगर के राजेश कुमार दुबे पर 233839, अकबर फारुकी पर 93533, धनगाई के कृष्णा साह पर 39570, राजेश कुमार प्रजापति पर 112866, अशोक राम पर 90330, कुंदन किशोर पासवान पर 54859, कृष्णा राम पर 90031, बबन राम पर 136818, यादव मोहल्ला के भूलेटन सिंह पर 28064, सिलौटा के रामनाथ सिंह पर 111339, गुलजारबाग के कसमुद्दीन मियां पर 58359, बसीर अहमद पर 76835, नटवार रोड की गीता देवी पर 47981, तपेश्वर सेठ पर 62661, डुमराव रोड के जन्नत आलम पर 19772, मनबोध नगर के मंतोष कुमार पर 115866, सासाराम रोड के शम्भू प्रसाद पर 66631, डेहरी रोड के उपेंद्र सिंह पर 68342, अस्कामनी नगर के सुरेंद्र सेठ पर 108620, श्याम नगर के मिथिलेश कुमार पर 73166, तेन्दुनी के शिव शंकर कुमार पर 77596 तथा संतोष कुमार पर 107357 की बकाया राशि लंबित थी। इन सभी उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया राशि रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने विद्युत बिल का भुगतान समय पर करें एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विद्युत विभाग सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। समय पर भुगतान करने से न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है, बल्कि निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित होती है। विभाग ने यह भी बताया कि उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बिल का भुगतान कर सकते हैं।
बिक्रमगंज में राजस्व वसूली अभियान तेज, 22 बकायेदार उपभोक्ताओं पर नीलामवाद दर्ज* विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज अंतर्गत राजस्व वसूली को लेकर व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बकायेदार उपभोक्ताओं से लंबित राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना है। सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से विद्युत विपत्र (बिजली बिल) की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई निरंतर जारी है। कनेक्शन कटने के बाद बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण बकायेदारों के विरुद्ध नीलामवाद (सर्टिफिकेट केस) की कार्रवाई की गई है ताकि बकाया राशि की वसूली कानूनी माध्यम से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया की इसी क्रम में 22 बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम 1914 के तहत नीलामवाद दर्ज करने हेतु नीलामपत्र पदाधिकारी के कार्यालय में तथ्य विवरणी भेज दी गई है। जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है, उनमें अहमद नगर के राजेश कुमार दुबे पर 233839, अकबर फारुकी पर 93533, धनगाई के कृष्णा साह पर 39570, राजेश कुमार प्रजापति पर 112866, अशोक राम पर 90330, कुंदन किशोर पासवान पर 54859, कृष्णा राम पर 90031, बबन राम पर 136818, यादव मोहल्ला के भूलेटन सिंह पर 28064,
सिलौटा के रामनाथ सिंह पर 111339, गुलजारबाग के कसमुद्दीन मियां पर 58359, बसीर अहमद पर 76835, नटवार रोड की गीता देवी पर 47981, तपेश्वर सेठ पर 62661, डुमराव रोड के जन्नत आलम पर 19772, मनबोध नगर के मंतोष कुमार पर 115866, सासाराम रोड के शम्भू प्रसाद पर 66631, डेहरी रोड के उपेंद्र सिंह पर 68342, अस्कामनी नगर के सुरेंद्र सेठ पर 108620, श्याम नगर के मिथिलेश कुमार पर 73166, तेन्दुनी के शिव शंकर कुमार पर 77596 तथा संतोष कुमार पर 107357 की बकाया राशि लंबित थी। इन सभी उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया राशि रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने विद्युत बिल का भुगतान समय पर करें एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विद्युत विभाग सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। समय पर भुगतान करने से न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है, बल्कि निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित होती है। विभाग ने यह भी बताया कि उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बिल का भुगतान कर सकते हैं।
- कशिश न्यूज़ पति की निर्मम हत्या के बाद डिप्रेशन में आई पत्नी ने अपने दो नन्हे मुन्ने बच्चे के साथ आत्महत्या का किया प्रयास अगरेर थाना के बाराडीह की बरदात एंकर राकेश के साथ रोहतास अपडेट1
- रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 16 आपराधिक कांडों का उद्वेदन हुआ है, जबकि 19 मामलों में इनकी संलिप्तता पाई गई है। एसपी रौशन कुमार ने नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शाहाबाद क्षेत्र में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य मोबाइल झपटमारी, ट्रक से लूटपाट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह के लगभग 160 से अधिक सदस्यों की पहचान पुलिस द्वारा की जा चुकी है। ये अपराधी सासाराम समेत अन्य शहरों में किराए के मकानों में रहकर घटनाओं को अंजाम देते थे। बीते नवरात्रि के दौरान पुलिस गश्ती के क्रम में नवरत्न बाजार से दो संदिग्धों को पकड़ा गया था। पूछताछ और जांच के दौरान पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो की गिरफ्तारी भभुआ जिले से हुई है। अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।4
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे से 45 लीटर महुआ शराब पुलिस ने जब्त किया है। सोमवार को 02 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि रात्री थाना के एएसआई दीप प्रकाश ने पुलिस बल के जवानों के साथ कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे छापेमारी किया जहां पुलिस को आते देख तीन कारोबारी नदी में छलांग लगा उस पर भाग निकले। परंतु वहां से पॉलीथीन में बांधकर बोरा में रखे 45 लीटर महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया है। जबकि मामले चिन्हित कर तीन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- class1
- लार पंचकल्याणक महोत्सव : तीसरे दिन धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक1
- दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका: ठुकराए प्यार ने बना दी दरिंदगी की कहानी बिहार के मोतिहारी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ठुकराए हुए प्रेम ने दो निर्दोष जिंदगियाँ छीन लीं। हीरापट्टी गांव में 20 वर्षीय शिल्पी कुमारी को पुलिस ने दोहरे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। 20 मार्च को पाँच साल की मासूम अंशिका कुमारी घर के बाहर से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। दो दिन बाद उसका शव मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो सच सामने आते ही हर कोई सन्न रह गया। जांच में खुलासा हुआ कि शिल्पी ने पहले अपने बॉयफ्रेंड के दादा को सोते समय आग लगाकर मार डाला था। इसके बाद शक दूसरी ओर जाए, इसलिए उसने प्लान बनाकर मासूम अंशिका की भी हत्या कर दी, ताकि दूसरी महिला को फंसाया जा सके। दोनों वारदातों के जुड़ने पर पुलिस ने शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया। गाँव में दहशत, परिवारों में मातम और लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं— क्या ठुकराया हुआ प्यार किसी को इतना बेरहम बना सकता है?1
- Post by Arjun Gupta ji1
- कशिश न्यूज़ एंकर सुष्मिता के साथ रोहतास जिले की खबर पति की निर्मम हत्या के बाद डिप्रेशन में ए पत्नी ने नन्हे मुन्ने दो बच्चे के साथ आत्महत्या का किया प्रयास अगरेर थाना क्षेत्र के बाराडीह की बरदात1