logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DIL TOOT GAYA 💔🥀 गुलाब हाथ में रह गया, वो किसी और के साथ चली गई 🌧️ सच्चा प्यार करने वाले ही धोखा क्यों खाते हैं? 👇

6 hrs ago
user_Rajat Ai
Rajat Ai
Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

DIL TOOT GAYA 💔🥀 गुलाब हाथ में रह गया, वो किसी और के साथ चली गई 🌧️ सच्चा प्यार करने वाले ही धोखा क्यों खाते हैं? 👇

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन शिक्षक बोले- कैशलेस चिकित्सा नहीं, पहले जीविकोपार्जन का सहारा चाहिए शाहजहांपुर। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ (उ.प्र.) ने सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल पा रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। संघ पदाधिकारियों ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जब शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो केवल कैशलेस चिकित्सा सुविधा उनकी मूल समस्याओं का समाधान नहीं है। सरकार को पहले शिक्षकों के लिए सम्मानजनक वेतन और स्थायी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि स्ववित्तपोषित शिक्षकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके मानदेय में पर्याप्त वृद्धि की जाए और सेवा संबंधी सुरक्षा प्रदान की जाए। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो शिक्षक आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    1
    सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
शिक्षक बोले- कैशलेस चिकित्सा नहीं, पहले जीविकोपार्जन का सहारा चाहिए
शाहजहांपुर। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ (उ.प्र.) ने सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल पा रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
संघ पदाधिकारियों ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जब शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो केवल कैशलेस चिकित्सा सुविधा उनकी मूल समस्याओं का समाधान नहीं है। सरकार को पहले शिक्षकों के लिए सम्मानजनक वेतन और स्थायी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि स्ववित्तपोषित शिक्षकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके मानदेय में पर्याप्त वृद्धि की जाए और सेवा संबंधी सुरक्षा प्रदान की जाए। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो शिक्षक आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ। शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ। कथा व्यास आचार्य प्रवीण दीक्षित जी ने भगवान राम के जन्म के 4 दिव्य कारणों का वर्णन किया - रावण वध, जय-विजय को शाप मुक्त करना, मनु-शतरूपा को दिया वचन और मनुष्य के लिए आदर्श स्थापित करना। कथा के दौरान भक्तों में ऐसा उत्साह था कि महिलाएं भजनों पर झूम-झूम कर नाचने लगीं। आज की आरती पूजन श्री नीरज बाजपेई और सुदामा शिंदे जी ने किया। इस अवसर पर अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 📍 Location: Maharashtra Maratha Mandal, Shahjahanpur 🎙️ Katha Vyas: Acharya Praveen Dixit Ji #Shahjahanpur #GaneshMahotsav #RamJanmKatha #AcharyaPraveenDixit #ShahjahanpurNews #MarathaMandal #GaneshUtsav
    1
    शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ।
शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ।
कथा व्यास आचार्य प्रवीण दीक्षित जी ने भगवान राम के जन्म के 4 दिव्य कारणों का वर्णन किया - रावण वध, जय-विजय को शाप मुक्त करना, मनु-शतरूपा को दिया वचन और मनुष्य के लिए आदर्श स्थापित करना।
कथा के दौरान भक्तों में ऐसा उत्साह था कि महिलाएं भजनों पर झूम-झूम कर नाचने लगीं। आज की आरती पूजन श्री नीरज बाजपेई और सुदामा शिंदे जी ने किया।
इस अवसर पर अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📍 Location: Maharashtra Maratha Mandal, Shahjahanpur
🎙️ Katha Vyas: Acharya Praveen Dixit Ji
#Shahjahanpur #GaneshMahotsav #RamJanmKatha #AcharyaPraveenDixit #ShahjahanpurNews #MarathaMandal #GaneshUtsav
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हेडलाइन: फसल क्षतिपूर्ति की मांग पर किसानों का धरना, प्रधान ने मुआवजे को बताया गलत हैंडलाइन: फाजिलपुर गौशाला के गोवंशों से फसल नष्ट होने का आरोप, एक लाख रुपये भुगतान की मांग पर ब्लॉक परिसर में बैठे किसान हैशटैग: #शाहजहांपुर #मदनापुर #फाजिलपुर #किसानधरना #फसलक्षतिपूर्ति #गौशाला #गोवंश #फसलनुकसान #किसानोंकीमांग #ब्लॉकपरिसर #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हेडलाइन: फसल क्षतिपूर्ति की मांग पर किसानों का धरना, प्रधान ने मुआवजे को बताया गलत हैंडलाइन: फाजिलपुर गौशाला के गोवंशों से फसल नष्ट होने का आरोप, एक लाख रुपये भुगतान की मांग पर ब्लॉक परिसर में बैठे किसान हैशटैग: #शाहजहांपुर #मदनापुर #फाजिलपुर #किसानधरना #फसलक्षतिपूर्ति #गौशाला #गोवंश #फसलनुकसान #किसानोंकीमांग #ब्लॉकपरिसर #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    हेडलाइन:
फसल क्षतिपूर्ति की मांग पर किसानों का धरना, प्रधान ने मुआवजे को बताया गलत

हैंडलाइन:
फाजिलपुर गौशाला के गोवंशों से फसल नष्ट होने का आरोप, एक लाख रुपये भुगतान की मांग पर ब्लॉक परिसर में बैठे किसान

हैशटैग:
#शाहजहांपुर #मदनापुर #फाजिलपुर #किसानधरना #फसलक्षतिपूर्ति #गौशाला #गोवंश #फसलनुकसान #किसानोंकीमांग #ब्लॉकपरिसर #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur


हेडलाइन:
फसल क्षतिपूर्ति की मांग पर किसानों का धरना, प्रधान ने मुआवजे को बताया गलत
हैंडलाइन:
फाजिलपुर गौशाला के गोवंशों से फसल नष्ट होने का आरोप, एक लाख रुपये भुगतान की मांग पर ब्लॉक परिसर में बैठे किसान
हैशटैग:
#शाहजहांपुर #मदनापुर #फाजिलपुर #किसानधरना #फसलक्षतिपूर्ति #गौशाला #गोवंश #फसलनुकसान #किसानोंकीमांग #ब्लॉकपरिसर #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • **फेस ऑथेंटिकेशन के बिना पोषाहार बांटा तो खैर नहीं! डीएम का कड़ा फरमान** 👉आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत-प्रतिशत संचालन और योजनाओं में लापरवाही पर सख्त रुख** शाहजहांपुर/जिला पोषण समिति एवं महिला कल्याण विभाग की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि **बिना फेस ऑथेंटिकेशन के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जाए।** सितंबर में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिदिन शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित कराने को कहा। डीएम ने संभव अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सैम बच्चों के फॉलोअप तथा पोषण ट्रैकर पर मोबाइल सत्यापन में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति के निर्देश दिए। एक अक्टूबर से जन्म प्रमाण पत्र की नई व्यवस्था लागू होने की जानकारी सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को देने को कहा। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए नियमित निगरानी और प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ ऋषिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    **फेस ऑथेंटिकेशन के बिना पोषाहार बांटा तो खैर नहीं! डीएम का कड़ा फरमान**

👉आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत-प्रतिशत संचालन और योजनाओं में लापरवाही पर सख्त रुख**
शाहजहांपुर/जिला पोषण समिति एवं महिला कल्याण विभाग की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि **बिना फेस ऑथेंटिकेशन के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जाए।** सितंबर में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिदिन शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित कराने को कहा।
डीएम ने संभव अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सैम बच्चों के फॉलोअप तथा पोषण ट्रैकर पर मोबाइल सत्यापन में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति के निर्देश दिए। एक अक्टूबर से जन्म प्रमाण पत्र की नई व्यवस्था लागू होने की जानकारी सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को देने को कहा।
महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए नियमित निगरानी और प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ ऋषिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लेने देने के विवाद में मारपीट के बाद अधेड़ की मौत दो लोग हिरासत में शाहजहांपुर, 18 सितंबर। पुवाया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ के साथ मारपीट की गई।जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेज दिया है और दो लोगो को हिरासत के लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि  पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सदापुर में शुक्रवार दोपहर रामकृपाल (50)के साथ उनके दूर के रिश्तेदारों द्वारा मारपीट की गई। परिवार वाले उन्हें बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की दो लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। प्ररंभिक जांच में पता चला है कि लकड़ी के रुपये को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस जांच कर रही है।
    1
    लेने देने के विवाद में मारपीट के बाद अधेड़ की मौत दो लोग हिरासत में
शाहजहांपुर, 18 सितंबर। पुवाया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ के साथ मारपीट की गई।जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेज दिया है और दो लोगो को हिरासत के लेकर पूछताछ कर रही है। 
अपर पुलिस अधीक्षक देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि  पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सदापुर में शुक्रवार दोपहर रामकृपाल (50)के साथ उनके दूर के रिश्तेदारों द्वारा मारपीट की गई। परिवार वाले उन्हें बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
उन्होंने बताया की दो लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 
प्ररंभिक जांच में पता चला है कि लकड़ी के रुपये को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। 
एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस जांच कर रही है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुवायां में विवाद के दौरान मारपीट, एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई शाहजहांपुर। थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम सदापुर में विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना और अब तक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    पुवायां में विवाद के दौरान मारपीट, एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
शाहजहांपुर। थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम सदापुर में विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना और अब तक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा, सदर बाजार से होते हुए हनुमत धाम पहुंची विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा, सदर बाजार से होते हुए हनुमत धाम पहुंची शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा पूजा के अगले दिन शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर चौक और केरूगंज होते हुए हनुमत धाम पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
    1
    बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा, सदर बाजार से होते हुए हनुमत धाम पहुंची

विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा, सदर बाजार से होते हुए हनुमत धाम पहुंची
शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा पूजा के अगले दिन शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर चौक और केरूगंज होते हुए हनुमत धाम पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष अभियान चलाया शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष अभियान चलाया। स्कूलों के बाहर छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098 के बारे में जागरूक किया और संदिग्ध युवकों की चेकिंग की। Shahjahanpur Police ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया। #ShahjahanpurPolice #AntiRomeoTeam #ShahjahanpurNews #SEBNews #ShahjahanpurExpressBharat #UPPolice #WomenSafety
    1
    शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष अभियान चलाया
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष अभियान चलाया। स्कूलों के बाहर छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098 के बारे में जागरूक किया और संदिग्ध युवकों की चेकिंग की।
Shahjahanpur Police ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया।
#ShahjahanpurPolice #AntiRomeoTeam #ShahjahanpurNews #SEBNews #ShahjahanpurExpressBharat #UPPolice #WomenSafety
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • **कलान में सबसे ज्यादा जर्जर स्कूल, फिर भी ध्वस्तीकरण ठप!** 👉डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जताई नाराजगी, शीघ्र कार्रवाई के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। विकासखंड कलान में सर्वाधिक जर्जर विद्यालय भवन चिह्नित होने के बावजूद ध्वस्तीकरण न होने पर डीएम ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में 303 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने में देरी पर भी कड़ा रुख अपनाया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर लाइनें शीघ्र हटवाने तथा विलंब के जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। निगोही व तिलहर में निपुण प्लस आकलन की धीमी प्रगति पर सुधार के निर्देश दिए गए। कांट के नगला बनवारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन शेड जल्द पूरा कराने, कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर साक्षात्कार कराने और बच्चों के आधार अपडेट में तेजी लाने को भी कहा गया। बैठक में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    **कलान में सबसे ज्यादा जर्जर स्कूल, फिर भी ध्वस्तीकरण ठप!**

👉डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जताई नाराजगी, शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। विकासखंड कलान में सर्वाधिक जर्जर विद्यालय भवन चिह्नित होने के बावजूद ध्वस्तीकरण न होने पर डीएम ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में 303 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने में देरी पर भी कड़ा रुख अपनाया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर लाइनें शीघ्र हटवाने तथा विलंब के जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निगोही व तिलहर में निपुण प्लस आकलन की धीमी प्रगति पर सुधार के निर्देश दिए गए। कांट के नगला बनवारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन शेड जल्द पूरा कराने, कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर साक्षात्कार कराने और बच्चों के आधार अपडेट में तेजी लाने को भी कहा गया। बैठक में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.