रायसेन में निकाली गई वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली विधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना रायसेन, स्थानीय निवासियों और वन क्षेत्र के पास रहने वाले नागरिकों को गर्मी में आग से वनों को बचाने, वनों के महत्व को समझाने और आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को रायसेन में वन विभाग द्वारा वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सामान्य वनमंडल कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बाइक रैली में विधायक डॉ चौधरी, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए और वन संरक्षण एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिन्हें रोकने हेतु जनजागरूकता के उद्देश्य से यह बाइक रैली आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि वनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने में वन क्षेत्र के समीप निवासरत् नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वनों में तथा वन के आसपास सूखी घास या पत्तियों को नहीं जलाना चाहिए और जलती हुई बीड़ी/सिगरेट भी नहीं फेंकना चाहिए। यह हम सभी का दायित्व है कि अपने वनों की रक्षा करें एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि रायसेन वन विभाग ने गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ वनों को आग से बचाने और वन्य प्राणियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग ने आग से बचाव के लिए महुआ के पेड़ों के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाया है। वहीं वन्यजीवों के लिए 140 नए कृत्रिम जल स्रोत (सौंसर) तैयार किए हैं। भीषण गर्मी में वन्य प्राणियों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए वन मंडल की सभी 140 बीट में एक-एक सौंसर बनाया गया है। इन नए सौंसरों के अतिरिक्त, विभाग ने पहले से मौजूद 150 जल स्रोतों की भी सफाई कराई है। इसका उद्देश्य जंगल के भीतर ही जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध कराना है। उन्होंने जानकारी दी कि जिन सौंसरों में पानी की कमी होगी, वहां टैंकरों के माध्यम से नियमित पानी भरवाया जाएगा। इससे जंगल के भीतर जल उपलब्धता बनी रहेगी और वन्य प्राणियों का मानव बस्तियों की ओर आने की संभावना भी कम होगी।

- User7002Raisen, Madhya Pradesh👏1 day ago
- User7002Raisen, Madhya Pradesh👏1 day ago
- User7002Raisen, Madhya Pradesh👏1 day ago
- रायसेन। आगामी त्योहारों को देखते हुए रायसेन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) कमलेश कुमार खरपूसे ने जिले के नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं। एएसपी खरपूसे ने सख्त चेतावनी दी है कि भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पोस्ट करने वाला ही नहीं, बल्कि ऐसी खबरों को बिना जांचे-परखे शेयर करने वाले भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। पुलिस का सायबर सेल 24 घंटे सक्रिय है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।1
- रायसेन जिले में गुरुवार दोपहर एक किसान की थ्रेसर मशीन में फंसकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान की गर्दन धड़ से अलग हो गई। सिर पिसकर गायब हो गया। सिर्फ धड़ ही बचा। मामला बाड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नर्मदा कहार (42) पुत्र छुट्टन कहार के रूप में हुई है, जो बाड़ी के वार्ड नंबर 01 के निवासी थे। हादसे में उनके हाथ भी कट गए। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कटे के निशान हैं। मशीन के अंदर खून के छींटे मिले हैं।1
- ग्राम मवई में रेलवे स्टेशन टोल के पास स्टेशन है और कोई निर्माण नहीं हुआ अभी तक कहीं सालों से ऐसी पड़ी है ऐसे ही1
- 🏥 हमीदिया अस्पताल मामला: लापरवाही या गंभीर अपराध? भोपाल के हमीदिया अस्पताल से सामने आया यह मामला बेहद चौंकाने वाला और गंभीर है। 📌 क्या हुआ पूरा मामला? एक नवजात बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) भी दे दिया गया जब परिवार ICU में बच्ची का शव लेने पहुंचा, तो 👉 बच्ची के शरीर में हलचल (movement) दिखाई दी परिजनों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है क्यों ये मामला गंभीर है? यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि कई स्तर पर बड़ा अपराध माना जा सकता है: बिना पूरी पुष्टि के मौत घोषित करना गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना मरीज की स्थिति की सही निगरानी न करना नवजात जैसी संवेदनशील स्थिति में बड़ी मेडिकल गलती1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- राजधानी भोपाल के सबसे बड़े कब्रस्तान झदा के प्रबंधन के अनियमित आचरण के कारण कब्रस्तान के पिछले दरवाजे पर सीवेज लाइन फूट जाने के कारण करीब दो माह से सीवेज की गंदगी कब्रस्तान में फैल रही है तथा तमाम गंदगी से कब्रों को नुकसान हो रहा है। रमजान माह में भी पूरी गंदगी कब्रस्तान में फैल रही थी। कल ईद उल फ़ितर का त्यौहार है। मुस्लिम धर्मावलंबी अपने दिवंगतों की कब्रों पर ईद के दिन जायेंगे फातेहा पड़ेंगे। ऐसे में कब्रस्तान के पिछले दरवाजे की सीवेज लाइन फूट जाने के बाद फेल रही गंदगी से लोगों में आक्रोश व्याप्त होगा। आल इंडिया जमीयत इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने प्रशासन,नगर निगम और कब्रस्तान प्रबंधन से अपील की है कि शीघ्र कार्यवाही करें।1
- शहर की सबसे बड़ी जामा मस्जिद में हुआ रोज़ा इफ्तार शहर वासियों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश। मंडीदीप। शहर की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी जामा मस्जिद में कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ रोज़ा खोला। साथ ही सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। इफ्तार कार्यक्रम में नगर के गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र जैन, डॉ. अशोक सोनी, सुधीर अग्रवाल, कांग्रेस नेता दीपेश मीणा, दशरथ मीणा, कैलाश अहिरवार, राजू मेहर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, हिंदू उत्सव समिति के सचिव अशोक भार्गव, भाजपा नेता विशाल मारन शहर के प्रमुख लोग शामिल रहे। इसके अलावा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष मो. सोहेल खान, असलम पठान, मंडी मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मो. अल्ताफ खान, हाजी अब्दुल खान, नौसाद पठान, नयापुरा के गुड्डू रमजान, पूर्व पार्षद शाहिद मामू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अख्तर अली, हबीब खान, सद्दाम खान, इमरान खान, सैयद अहमद अली, सलमान खान, नसीम मंडी, शाहिल खान, आशु खान, आमिर खान, शुवूर अली सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी एकता, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया।1
- रायसेन। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती 'चेटी चण्ड' का महापर्व जिला मुख्यालय पर अपार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुखर्जी नगर स्थित गुरुद्वारे से भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ पूरा वातावरण "आयो लाल-झूलेलाल" और भक्तिमय गीतों से सराबोर रहा। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और स्वल्पाहार वितरित कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और आकर्षक झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। अंत में विसर्जन और महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के नागरिक शामिल हुए।1