Shuru
Apke Nagar Ki App…
“नागिन मोड़ और नेशनल हाईवे-45 के पास जंगल कट रहे हैं, जिम्मेदार सो रहे हैं और तस्कर खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं… दिनदहाड़े जंगल लुट रहा है—सवाल सिर्फ तस्करों पर नहीं, बल्कि उन पर भी है जो कुर्सी पर बैठकर आंखें मूंदे हुए हैं!” अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला अध्यक्ष अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह
रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
“नागिन मोड़ और नेशनल हाईवे-45 के पास जंगल कट रहे हैं, जिम्मेदार सो रहे हैं और तस्कर खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं… दिनदहाड़े जंगल लुट रहा है—सवाल सिर्फ तस्करों पर नहीं, बल्कि उन पर भी है जो कुर्सी पर बैठकर आंखें मूंदे हुए हैं!” अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला अध्यक्ष अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-राम रहीम रोटी बैंक एक सामाजिक संस्था है, जो प्रतिदिन जरूरतमंद, वृद्ध, बेसहारा लाचार बेबस महिला पुरुष एवं बच्चों को नि:शुल्क भोजन कराने का काम विगत कई वर्षों से करती आ रही है। यह पुण्य कार्य जन सहयोग से होता है, इसमें नगरवासी ग्रामीणजन एवं बाहर से भी सेवाभावी दयालु व्यक्ति सहायता पहुंचाते हैं। समिति को किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद या अनुदान नहीं मिलता है। समिति का प्रमुख उद्देश्य है कि हमारी जानकारी में जो व्यक्ति है वह भूखा ना सो सके उसे भोजन अवश्य कराना है। आप जैंसे सेवाभावी, दयालु एवं दानदाता बंधुओ से अपील है कि इन जरूरतमंद लाचार बेबस बेसहारा लोगों के एक समय के भोजन के लिए सहायता अवश्य पहुंचाएं। संपर्क सूत्र एवं फोन पे नंबर- 97537517331
- रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।1
- राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु आज 4 बजे पिपरिया तहसील कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे ज्ञापन में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर इन्हें शीघ्र संज्ञान में लेकर पूर्ण करने की अपील की गई है।जिसमे नरवाई प्रबंधन हेतु पर्याप्त मशीन साधन उपलब्ध कराए जाने, पानी की व्यवस्था, भूसा मशीन दिन में भी चलाए जाने, चना खरीदी शीघ्र प्रारंभ कराई जाने,खरीदी केंद्र बढ़ाए जाने, किसानों को खाद तत्काल उपलब्ध कराए जाने, उड़द की तर्ज पर मूंग पर भी 600/-प्रति किंवटल का बोनस,पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हेतु प्रस्तावित काठी सुरेला सबस्टेशन का शीघ्र निर्माण,सहित अन्य मांगे शासन प्रशासन के समक्ष रखी गईं है।1
- 💠 जिला प्रशासन के प्रयासों से फसल अवशेषों को बदल रहे भूसे में ➡️ जिले में नरवाई (फसल अवशेष) के उचित प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उन्हें नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा के एसडीएम श्री विजय राय द्वारा ग्राम पंचायत तिनसियाई के ग्राम बेराखेड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कृषक श्री पूरन सिंह के 12 एकड़ खेत में हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद तत्काल भूसा मशीन के माध्यम से नरवाई का प्रबंधन कराया गया। इसी प्रकार ग्राम भरलाय में भी फसल कटाई के पश्चात नरवाई का समुचित प्रबंधन कर खेत को अगली फसल के लिए तैयार किया गया। जिला प्रशासन द्वारा समस्त किसान बंधुओं से अपील की गई है कि फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि मृदा की उर्वरक क्षमता भी बनी रहेगी तथा लाभकारी कीटों का संरक्षण भी संभव होगा।1
- बुदनी । माँ विजयासन देवी मंदिर सलकनपुर में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल इस धाम में पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुवार, 19 मार्च को प्रातः 10:47 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापना एवं ज्योत प्रज्ज्वलन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ किया। यह पर्व 27 मार्च को राम नवमी के साथ संपन्न होगा। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था और परिक्रमा मार्ग पर कारपेट बिछाए गए हैं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु करीब 1400 सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार तक पहुंचते हैं। इसके अलावा रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बुजुर्ग और बच्चे भी आसानी से दर्शन कर सकें। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सलकनपुर धाम एक बार फिर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया है।2
- बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1