Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल गंगा संवर्धन अभियान :* जनपद पंचायत ने पांसी घाट और नगर परिषद ने ओल नदी में किया श्रमदान बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।
Sandeep Mehra
जल गंगा संवर्धन अभियान :* जनपद पंचायत ने पांसी घाट और नगर परिषद ने ओल नदी में किया श्रमदान बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।1
- रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम बोदी निवासी संतोष कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा द्वारा अपने नाना जी स्वर्गीय श्री लल्लूदास कुशवाहा की गंगाजली पूजन 13वीं का कार्यक्रम निज निवास ग्राम बोदी में आयोजित किया गया उसके पश्चात आप लोगों द्वारा राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर कन्हैयालाल कुशवाहा एवं द्वारका प्रसाद मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।1
- tiles Working udaipura content 70670587541
- https://youtu.be/G2xiUdTHUvc?si=OG3Is8xAtX-tuuND Indore कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से 8 लोगों की मौत1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- माखन नगर बुधवार को महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान श्रंगार कर शिव पार्वती का पूजन किया भजन गीत गाते हुए नृत्य किया गणगौर उत्सव मुख्य रूप से 16 से 18 दिन चलने वाला एक प्रमुख त्यौहार है यह होली के अगले दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से शुरू होकर (चैत्र शुक्ल तृतीया) गणगौर तीज तक चलता है इस त्यौहार पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए एवं कुंवारी कन्याएं माता गौरी( पार्वती) और ईसर ( शिव) की पूजा करती हैं मनीषा उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने उत्सव की शुरुआत की एवं गुरु कॉलोनी के मंदिर में उत्सव मनाया सरला माहेश्वरी ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा महिलाएं गणगौर उत्सव सौभाग्य सुहाग के लिए मनाती हैं गौरी और ईसर भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप है इनकी पूजा की जाती है माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शंकर को पाया था पारंपरिक उत्सव है सभी इसे उत्साह से मनाते हैं1
- बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु पिपरिया तहसील कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे ज्ञापन में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर इन्हें शीघ्र संज्ञान में लेकर पूर्ण करने की अपील की गई है।जिसमे नरवाई प्रबंधन हेतु पर्याप्त मशीन साधन उपलब्ध कराए जाने, पानी की व्यवस्था, भूसा मशीन दिन में भी चलाए जाने, चना खरीदी शीघ्र प्रारंभ कराई जाने,खरीदी केंद्र बढ़ाए जाने, किसानों को खाद तत्काल उपलब्ध कराए जाने, उड़द की तर्ज पर मूंग पर भी 600/-प्रति किंवटल का बोनस,पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हेतु प्रस्तावित काठी सुरेला सबस्टेशन का शीघ्र निर्माण,सहित अन्य मांगे शासन प्रशासन के समक्ष रखी गईं है।1