रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
- रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम बोदी निवासी संतोष कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा द्वारा अपने नाना जी स्वर्गीय श्री लल्लूदास कुशवाहा की गंगाजली पूजन 13वीं का कार्यक्रम निज निवास ग्राम बोदी में आयोजित किया गया उसके पश्चात आप लोगों द्वारा राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर कन्हैयालाल कुशवाहा एवं द्वारका प्रसाद मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।1
- बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- माखन नगर बुधवार को महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान श्रंगार कर शिव पार्वती का पूजन किया भजन गीत गाते हुए नृत्य किया गणगौर उत्सव मुख्य रूप से 16 से 18 दिन चलने वाला एक प्रमुख त्यौहार है यह होली के अगले दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से शुरू होकर (चैत्र शुक्ल तृतीया) गणगौर तीज तक चलता है इस त्यौहार पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए एवं कुंवारी कन्याएं माता गौरी( पार्वती) और ईसर ( शिव) की पूजा करती हैं मनीषा उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने उत्सव की शुरुआत की एवं गुरु कॉलोनी के मंदिर में उत्सव मनाया सरला माहेश्वरी ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा महिलाएं गणगौर उत्सव सौभाग्य सुहाग के लिए मनाती हैं गौरी और ईसर भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप है इनकी पूजा की जाती है माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शंकर को पाया था पारंपरिक उत्सव है सभी इसे उत्साह से मनाते हैं1
- Post by Lakhan Singh1
- पिपरिया में आज बुधवार को शाम 5:00 बजे द्वितीय अपर सत्र न्यायालय पिपरिया न्यायाधीश अर्चना रघुवंशी द्वारा थाना पिपरिया के अपराध क्रमांक 270/2024 मध्य प्रदेश शासन विरुद्ध राहुल केवट,मोनू केवट अंतर्गत धारा 70(1) & 351(3) भारतीय न्याय संहिता मैं आरोपी राहुल केवट,मोनू केवट को 20 वर्ष 2000 रुपए की सजा सुनाई । *अपर लोक अभियोजक रविंद्र सिंह राजपूत ने बताया* संक्षिप्त में अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि दिनांक 02/08/24 को अभियोक्त्री ने इस आशय की रिपोर्ट लेखबद्ध कराई कि घटना दिनांक01/08/24 को पीड़िता बकरी चराने पोतनी वाले छोरे में गई थी शाम लगभग 5:00 बजे जब वह टपरिया के पास बकरी चरा रही थी उसी समय अभियुक्त गुण राहुल और मोनू उसके पास आए और उसे टपरिया तक चलने का कहकर जबरदस्ती अपने साथ ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे तथा उसे छोड़कर भाग गए उक्त रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी राहुल केवट, मोनू केवट, निवासी सुरेला किशोर के विरुद्ध पीड़िता की सहमति के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी का अपराध पंजीबद्ध किया गया। द्वितीय पर सत्र न्यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा 21 साक्ष्इयो की साक्षय कराई गई विचारण के दौरान आई साक्ष्य , पीड़िता की साक्ष्य तथा DNA की साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त राहुल केवट और मोनू केवट को 20 वर्ष साश्रम कारावास एवं दो दो हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है।1
- थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है। घटना का विवरण इस प्रकार है: दिनांक 09.02.2026 को शाम करीब 5:30 बजे फरियादी नर्मदा प्रसाद रघुवंशी, पिता दिलीप सिंह, निवासी ग्राम रुपादेह हाल वार्ड क्रमांक 03, इंदिरा कॉलोनी बनापुरा का मोबाइल फोन सिवनी मालवा में बाजार के दौरान कहीं गिर गया था। फरियादी द्वारा मोबाइल तलाशने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ। इसके उपरांत फरियादी द्वारा दिनांक 10.02.2026 को नई सिम प्राप्त की गई, जो दिनांक 13.02.2026 को बंद हो गई। दिनांक 13.02.2026 को जब फरियादी एक्सिस बैंक में पैसे निकालने गया, तब उसे ज्ञात हुआ कि उसके खाते से 1,73,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए हैं। तत्पश्चात एसबीआई बैंक खाते की जांच करने पर उसमें से भी 1,05,000 रुपये निकाले जाना पाया गया। इस प्रकार फरियादी के साथ कुल 2,78,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वारदात का तरीका (Modus Operandi): आरोपीगण द्वारा फरियादी का मोबाइल फोन प्राप्त करने के पश्चात उसकी सिम एवं बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरदा जिले के विभिन्न स्थानों—छीपाबड़, मालदा एवं हरदा—स्थित एमपी ऑनलाइन/कियोस्क सेंटरों का उपयोग किया। आरोपी अलग-अलग कियोस्क दुकानों पर पहुंचकर यूपीआई आधारित ट्रांजेक्शन के माध्यम से फरियादी के बैंक खातों से राशि का आहरण करते रहे, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना कठिन हो सके। इस प्रकार आरोपियों ने तकनीकी एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कार्यवाही: मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् श्री सांईकृष्ण थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हित किया गया तथा विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. अनुज पिता मोहनलाल यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम समनापुर, जिला बालाघाट 2. आर्यन पिता सागर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24 इंदिरा नगर, बालाघाट (वर्तमान पता – महासमुंद, छत्तीसगढ़) 3. अंकुश उर्फ नरेंद्र पिता शंकर रहांगडाले, उम्र 20 वर्ष, निवासी रायपुरा महादेव घाट रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) ऑनलाइन कियोस्क संचालक (सहयोगी): 1. संदीप साहू, निवासी ग्राम नौसर, थाना टिमरनी, जिला हरदा 2. राजेश पटनारे, निवासी भटपुरा, थाना सिराली, जिला हरदा 3. शीष कलम, निवासी छीपाबड़, जिला हरदा 4. शिव गोपाल मालवीय, निवासी ग्राम मालदा, जिला हरदा एवं एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक संदीप यदुवंशी, दीपेश सोलंकी, प्रशांत राजपूत (सायबर सेल), सउनि बलराम सिरसाम, सउनि सुरेश पांडे, आरक्षक 368 सुनील जाट, आरक्षक 725 विजय धार्मिक का सराहनीय योगदान रहा। — जिला पुलिस नर्मदापुरम्1