थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है। घटना का विवरण इस प्रकार है: दिनांक 09.02.2026 को शाम करीब 5:30 बजे फरियादी नर्मदा प्रसाद रघुवंशी, पिता दिलीप सिंह, निवासी ग्राम रुपादेह हाल वार्ड क्रमांक 03, इंदिरा कॉलोनी बनापुरा का मोबाइल फोन सिवनी मालवा में बाजार के दौरान कहीं गिर गया था। फरियादी द्वारा मोबाइल तलाशने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ। इसके उपरांत फरियादी द्वारा दिनांक 10.02.2026 को नई सिम प्राप्त की गई, जो दिनांक 13.02.2026 को बंद हो गई। दिनांक 13.02.2026 को जब फरियादी एक्सिस बैंक में पैसे निकालने गया, तब उसे ज्ञात हुआ कि उसके खाते से 1,73,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए हैं। तत्पश्चात एसबीआई बैंक खाते की जांच करने पर उसमें से भी 1,05,000 रुपये निकाले जाना पाया गया। इस प्रकार फरियादी के साथ कुल 2,78,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वारदात का तरीका (Modus Operandi): आरोपीगण द्वारा फरियादी का मोबाइल फोन प्राप्त करने के पश्चात उसकी सिम एवं बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरदा जिले के विभिन्न स्थानों—छीपाबड़, मालदा एवं हरदा—स्थित एमपी ऑनलाइन/कियोस्क सेंटरों का उपयोग किया। आरोपी अलग-अलग कियोस्क दुकानों पर पहुंचकर यूपीआई आधारित ट्रांजेक्शन के माध्यम से फरियादी के बैंक खातों से राशि का आहरण करते रहे, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना कठिन हो सके। इस प्रकार आरोपियों ने तकनीकी एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कार्यवाही: मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् श्री सांईकृष्ण थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हित किया गया तथा विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. अनुज पिता मोहनलाल यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम समनापुर, जिला बालाघाट 2. आर्यन पिता सागर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24 इंदिरा नगर, बालाघाट (वर्तमान पता – महासमुंद, छत्तीसगढ़) 3. अंकुश उर्फ नरेंद्र पिता शंकर रहांगडाले, उम्र 20 वर्ष, निवासी रायपुरा महादेव घाट रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) ऑनलाइन कियोस्क संचालक (सहयोगी): 1. संदीप साहू, निवासी ग्राम नौसर, थाना टिमरनी, जिला हरदा 2. राजेश पटनारे, निवासी भटपुरा, थाना सिराली, जिला हरदा 3. शीष कलम, निवासी छीपाबड़, जिला हरदा 4. शिव गोपाल मालवीय, निवासी ग्राम मालदा, जिला हरदा एवं एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक संदीप यदुवंशी, दीपेश सोलंकी, प्रशांत राजपूत (सायबर सेल), सउनि बलराम सिरसाम, सउनि सुरेश पांडे, आरक्षक 368 सुनील जाट, आरक्षक 725 विजय धार्मिक का सराहनीय योगदान रहा। — जिला पुलिस नर्मदापुरम्

- सोहागपुर (होशंगाबाद)-राम रहीम रोटी बैंक एक सामाजिक संस्था है, जो प्रतिदिन जरूरतमंद, वृद्ध, बेसहारा लाचार बेबस महिला पुरुष एवं बच्चों को नि:शुल्क भोजन कराने का काम विगत कई वर्षों से करती आ रही है। यह पुण्य कार्य जन सहयोग से होता है, इसमें नगरवासी ग्रामीणजन एवं बाहर से भी सेवाभावी दयालु व्यक्ति सहायता पहुंचाते हैं। समिति को किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद या अनुदान नहीं मिलता है। समिति का प्रमुख उद्देश्य है कि हमारी जानकारी में जो व्यक्ति है वह भूखा ना सो सके उसे भोजन अवश्य कराना है। आप जैंसे सेवाभावी, दयालु एवं दानदाता बंधुओ से अपील है कि इन जरूरतमंद लाचार बेबस बेसहारा लोगों के एक समय के भोजन के लिए सहायता अवश्य पहुंचाएं। संपर्क सूत्र एवं फोन पे नंबर- 97537517331
- रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।1
- बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु आज 4 बजे पिपरिया तहसील कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे ज्ञापन में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर इन्हें शीघ्र संज्ञान में लेकर पूर्ण करने की अपील की गई है।जिसमे नरवाई प्रबंधन हेतु पर्याप्त मशीन साधन उपलब्ध कराए जाने, पानी की व्यवस्था, भूसा मशीन दिन में भी चलाए जाने, चना खरीदी शीघ्र प्रारंभ कराई जाने,खरीदी केंद्र बढ़ाए जाने, किसानों को खाद तत्काल उपलब्ध कराए जाने, उड़द की तर्ज पर मूंग पर भी 600/-प्रति किंवटल का बोनस,पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हेतु प्रस्तावित काठी सुरेला सबस्टेशन का शीघ्र निर्माण,सहित अन्य मांगे शासन प्रशासन के समक्ष रखी गईं है।1
- 💠 जिला प्रशासन के प्रयासों से फसल अवशेषों को बदल रहे भूसे में ➡️ जिले में नरवाई (फसल अवशेष) के उचित प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उन्हें नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा के एसडीएम श्री विजय राय द्वारा ग्राम पंचायत तिनसियाई के ग्राम बेराखेड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कृषक श्री पूरन सिंह के 12 एकड़ खेत में हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद तत्काल भूसा मशीन के माध्यम से नरवाई का प्रबंधन कराया गया। इसी प्रकार ग्राम भरलाय में भी फसल कटाई के पश्चात नरवाई का समुचित प्रबंधन कर खेत को अगली फसल के लिए तैयार किया गया। जिला प्रशासन द्वारा समस्त किसान बंधुओं से अपील की गई है कि फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि मृदा की उर्वरक क्षमता भी बनी रहेगी तथा लाभकारी कीटों का संरक्षण भी संभव होगा।1
- माखन नगर बुधवार को महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान श्रंगार कर शिव पार्वती का पूजन किया भजन गीत गाते हुए नृत्य किया गणगौर उत्सव मुख्य रूप से 16 से 18 दिन चलने वाला एक प्रमुख त्यौहार है यह होली के अगले दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से शुरू होकर (चैत्र शुक्ल तृतीया) गणगौर तीज तक चलता है इस त्यौहार पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए एवं कुंवारी कन्याएं माता गौरी( पार्वती) और ईसर ( शिव) की पूजा करती हैं मनीषा उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने उत्सव की शुरुआत की एवं गुरु कॉलोनी के मंदिर में उत्सव मनाया सरला माहेश्वरी ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा महिलाएं गणगौर उत्सव सौभाग्य सुहाग के लिए मनाती हैं गौरी और ईसर भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप है इनकी पूजा की जाती है माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शंकर को पाया था पारंपरिक उत्सव है सभी इसे उत्साह से मनाते हैं1
- थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है। घटना का विवरण इस प्रकार है: दिनांक 09.02.2026 को शाम करीब 5:30 बजे फरियादी नर्मदा प्रसाद रघुवंशी, पिता दिलीप सिंह, निवासी ग्राम रुपादेह हाल वार्ड क्रमांक 03, इंदिरा कॉलोनी बनापुरा का मोबाइल फोन सिवनी मालवा में बाजार के दौरान कहीं गिर गया था। फरियादी द्वारा मोबाइल तलाशने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ। इसके उपरांत फरियादी द्वारा दिनांक 10.02.2026 को नई सिम प्राप्त की गई, जो दिनांक 13.02.2026 को बंद हो गई। दिनांक 13.02.2026 को जब फरियादी एक्सिस बैंक में पैसे निकालने गया, तब उसे ज्ञात हुआ कि उसके खाते से 1,73,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए हैं। तत्पश्चात एसबीआई बैंक खाते की जांच करने पर उसमें से भी 1,05,000 रुपये निकाले जाना पाया गया। इस प्रकार फरियादी के साथ कुल 2,78,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वारदात का तरीका (Modus Operandi): आरोपीगण द्वारा फरियादी का मोबाइल फोन प्राप्त करने के पश्चात उसकी सिम एवं बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरदा जिले के विभिन्न स्थानों—छीपाबड़, मालदा एवं हरदा—स्थित एमपी ऑनलाइन/कियोस्क सेंटरों का उपयोग किया। आरोपी अलग-अलग कियोस्क दुकानों पर पहुंचकर यूपीआई आधारित ट्रांजेक्शन के माध्यम से फरियादी के बैंक खातों से राशि का आहरण करते रहे, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना कठिन हो सके। इस प्रकार आरोपियों ने तकनीकी एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कार्यवाही: मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् श्री सांईकृष्ण थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हित किया गया तथा विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. अनुज पिता मोहनलाल यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम समनापुर, जिला बालाघाट 2. आर्यन पिता सागर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24 इंदिरा नगर, बालाघाट (वर्तमान पता – महासमुंद, छत्तीसगढ़) 3. अंकुश उर्फ नरेंद्र पिता शंकर रहांगडाले, उम्र 20 वर्ष, निवासी रायपुरा महादेव घाट रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) ऑनलाइन कियोस्क संचालक (सहयोगी): 1. संदीप साहू, निवासी ग्राम नौसर, थाना टिमरनी, जिला हरदा 2. राजेश पटनारे, निवासी भटपुरा, थाना सिराली, जिला हरदा 3. शीष कलम, निवासी छीपाबड़, जिला हरदा 4. शिव गोपाल मालवीय, निवासी ग्राम मालदा, जिला हरदा एवं एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक संदीप यदुवंशी, दीपेश सोलंकी, प्रशांत राजपूत (सायबर सेल), सउनि बलराम सिरसाम, सउनि सुरेश पांडे, आरक्षक 368 सुनील जाट, आरक्षक 725 विजय धार्मिक का सराहनीय योगदान रहा। — जिला पुलिस नर्मदापुरम्1