logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाचार बेवश व बेसहारा लोगों को भोजन कराएं, किसी को भूखा न सोने दें, इनकी सहायता अवश्य करें- सोहागपुर (होशंगाबाद)-राम रहीम रोटी बैंक एक सामाजिक संस्था है, जो प्रतिदिन जरूरतमंद, वृद्ध, बेसहारा लाचार बेबस महिला पुरुष एवं बच्चों को नि:शुल्क भोजन कराने का काम विगत कई वर्षों से करती आ रही है। यह पुण्य कार्य जन सहयोग से होता है, इसमें नगरवासी ग्रामीणजन एवं बाहर से भी सेवाभावी दयालु व्यक्ति सहायता पहुंचाते हैं। समिति को किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद या अनुदान नहीं मिलता है। समिति का प्रमुख उद्देश्य है कि हमारी जानकारी में जो व्यक्ति है वह भूखा ना सो सके उसे भोजन अवश्य कराना है। आप जैंसे सेवाभावी, दयालु एवं दानदाता बंधुओ से अपील है कि इन जरूरतमंद लाचार बेबस बेसहारा लोगों के एक समय के भोजन के लिए सहायता अवश्य पहुंचाएं। संपर्क सूत्र एवं फोन पे नंबर- 9753751733

2 hrs ago
user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

लाचार बेवश व बेसहारा लोगों को भोजन कराएं, किसी को भूखा न सोने दें, इनकी सहायता अवश्य करें- सोहागपुर (होशंगाबाद)-राम रहीम रोटी बैंक एक सामाजिक संस्था है, जो प्रतिदिन जरूरतमंद, वृद्ध, बेसहारा लाचार बेबस महिला पुरुष एवं बच्चों को नि:शुल्क भोजन कराने का काम विगत कई वर्षों से करती आ रही है। यह पुण्य कार्य जन सहयोग से होता है, इसमें नगरवासी ग्रामीणजन एवं बाहर से भी सेवाभावी दयालु व्यक्ति सहायता पहुंचाते हैं। समिति को किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद या अनुदान नहीं मिलता है। समिति का प्रमुख उद्देश्य है कि हमारी जानकारी में जो व्यक्ति है वह भूखा ना सो सके उसे भोजन अवश्य कराना है। आप जैंसे सेवाभावी, दयालु एवं दानदाता बंधुओ से अपील है कि इन जरूरतमंद लाचार बेबस बेसहारा लोगों के एक समय के भोजन के लिए सहायता अवश्य पहुंचाएं। संपर्क सूत्र एवं फोन पे नंबर- 9753751733

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम बोदी निवासी संतोष कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा द्वारा अपने नाना जी स्वर्गीय श्री लल्लूदास कुशवाहा की गंगाजली पूजन 13वीं का कार्यक्रम निज निवास ग्राम बोदी में आयोजित किया गया उसके पश्चात आप लोगों द्वारा राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर कन्हैयालाल कुशवाहा एवं द्वारका प्रसाद मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम बोदी निवासी संतोष कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा द्वारा अपने नाना जी स्वर्गीय श्री लल्लूदास कुशवाहा की गंगाजली पूजन 13वीं का कार्यक्रम निज निवास ग्राम बोदी में आयोजित किया गया उसके पश्चात आप लोगों द्वारा राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।
इस अवसर पर कन्हैयालाल कुशवाहा एवं द्वारका प्रसाद मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    1
    Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    user_रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    Local News Reporter बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पिपरिया के रेलवे स्टेशन पर आज शाम 5:00 बजे आरपीएफ के आईजी राजीव यादव आज वंदे भारत से पिपरिया पोस्ट पहुंच कर वहां वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट परिसर, रिकॉर्ड संधारण, ड्यूटी रजिस्टर, हथियारों की स्थिति एवं जवानों की तैनाती सहित विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों का विश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आईजी ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
    1
    पिपरिया के रेलवे स्टेशन पर आज शाम 5:00 बजे आरपीएफ के आईजी राजीव यादव आज वंदे भारत से पिपरिया पोस्ट पहुंच कर वहां वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट परिसर, रिकॉर्ड संधारण, ड्यूटी रजिस्टर, हथियारों की स्थिति एवं जवानों की तैनाती सहित विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों का विश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आईजी ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा लगातार प्राप्त हो रही मोबाईल गुम की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को मोबाइल चोर गिरोहों पर नकेल कसने तथा गुमशुदा मोबाइल फोन की त्वरित बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में, जिला सायबर सेल एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज किया गया। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत 6 माह के अथक प्रयासों से कुल 147 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। सायबर सेल की तकनीकी सहायता और जमीनी स्तर पर थानों की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नामचीन कंपनियों वीवो (Vivo), सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus) एवं आईफोन (iPhone) जैसे कीमती हँडसेट के कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,28,000 रुपये (बीस लाख अट्ठाइस हजार रुपये) है। जांच में पाया गया कि अधिकांश मोबाइल शहर के मुख्य बाजारों, सब्जी मंडी, मेलों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से गुम हुए थे। फरियादियों द्वारा इन घटनाओं की शिकायत संबंधित थानों और जिला सायबर सेल में दर्ज कराई गई थी। सायबर टीम ने तकनीकी लोकेशन और डेटा ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक दस्तयाब किया। फरियादियों ने नर्मदापुरम पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इसमें सायबर सेल की टीम और थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
    1
    पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा लगातार प्राप्त हो रही मोबाईल गुम की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को मोबाइल चोर गिरोहों पर नकेल कसने तथा गुमशुदा मोबाइल फोन की त्वरित बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में, जिला सायबर सेल एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज किया गया। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत 6 माह के अथक प्रयासों से कुल 147 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। सायबर सेल की तकनीकी सहायता और जमीनी स्तर पर थानों की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नामचीन कंपनियों वीवो (Vivo), सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus) एवं आईफोन (iPhone) जैसे कीमती हँडसेट के कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,28,000 रुपये (बीस लाख अट्ठाइस हजार रुपये) है। जांच में पाया गया कि अधिकांश मोबाइल शहर के मुख्य बाजारों, सब्जी मंडी, मेलों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से गुम हुए थे। फरियादियों द्वारा इन घटनाओं की शिकायत संबंधित थानों और जिला सायबर सेल में दर्ज कराई गई थी। सायबर टीम ने तकनीकी लोकेशन और डेटा ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक दस्तयाब किया। फरियादियों ने नर्मदापुरम पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इसमें सायबर सेल की टीम और थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    2 hrs ago
  • Post by Lakhan Singh
    1
    Post by Lakhan Singh
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer Narmadapuram, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • बुदनी । माँ विजयासन देवी मंदिर सलकनपुर में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल इस धाम में पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुवार, 19 मार्च को प्रातः 10:47 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापना एवं ज्योत प्रज्ज्वलन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ किया। यह पर्व 27 मार्च को राम नवमी के साथ संपन्न होगा। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था और परिक्रमा मार्ग पर कारपेट बिछाए गए हैं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु करीब 1400 सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार तक पहुंचते हैं। इसके अलावा रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बुजुर्ग और बच्चे भी आसानी से दर्शन कर सकें। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सलकनपुर धाम एक बार फिर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया है।
    2
    बुदनी । माँ विजयासन देवी मंदिर सलकनपुर में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल इस धाम में पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
गुरुवार, 19 मार्च को प्रातः 10:47 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापना एवं ज्योत प्रज्ज्वलन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ किया। यह पर्व 27 मार्च को राम नवमी के साथ संपन्न होगा।
नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था और परिक्रमा मार्ग पर कारपेट बिछाए गए हैं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु करीब 1400 सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार तक पहुंचते हैं। इसके अलावा रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बुजुर्ग और बच्चे भी आसानी से दर्शन कर सकें।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सलकनपुर धाम एक बार फिर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया है।
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा नगर आज गुरुवार से पवित्र चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह 4:00 बजे से ही सोहागपुर के मंदिरों में देवी मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह होते ही खेड़ापति मंदिर, गजा देवी मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तजन हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर माता रानी के चरणों में अर्पण करने पहुंचे। नवरात्र प्रारंभ होते ही पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह देवी भजनों की धुन सुनाई दी और मंदिरों में विशेष सजावट की गई। सुबह 11:30 बजे तक मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी रही।नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आने वाले नौ दिनों तक इसी तरह भक्ति और श्रद्धा का माहौल नगर में बना रहेगा।
    1
    आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा नगर
आज गुरुवार से पवित्र चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह 4:00 बजे से ही सोहागपुर के मंदिरों में देवी मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह होते ही खेड़ापति मंदिर, गजा देवी मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तजन हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर माता रानी के चरणों में अर्पण करने पहुंचे। नवरात्र प्रारंभ होते ही पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह देवी भजनों की धुन सुनाई दी और मंदिरों में विशेष सजावट की गई। सुबह 11:30 बजे तक मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी रही।नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आने वाले नौ दिनों तक इसी तरह भक्ति और श्रद्धा का माहौल नगर में बना रहेगा।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • tiles Working udaipura content 7067058754
    1
    tiles Working udaipura 
content 7067058754
    user_User10473
    User10473
    Tile contractor Udaipura, Raisen•
    8 hrs ago
  • https://youtu.be/w2Xi9SoE8i0?si=CrK3qoikPAKHGVmw #गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस ने नष्ट किये 25 मॉडीफाईड साईलेंसर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । गौरतलब है कि गाडरवारा नगर में दो-पहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी मोटरसाईकल में तेज आवाज वाले मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी । यातायात पुलिस एवं गाडरवारा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 17/03/2026 को शाम 4 बजे पलोटनगंज गाडरवारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक ममता तिवारी,सूबेदार नोवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पटेल एवं स्टाफ के द्वारा गत दिवसों में गाडरवारा एवं आस-पास से जप्त किये गये कुल 25 मॉडीफाईड साईलेंसर का नष्टीकरण किया गया एवं यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई ।
    1
    https://youtu.be/w2Xi9SoE8i0?si=CrK3qoikPAKHGVmw
#गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस ने नष्ट किये 25 मॉडीफाईड साईलेंसर
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।
गौरतलब है कि गाडरवारा नगर में दो-पहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी मोटरसाईकल में तेज आवाज वाले मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी । यातायात पुलिस एवं गाडरवारा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 17/03/2026 को शाम 4 बजे पलोटनगंज गाडरवारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक ममता तिवारी,सूबेदार नोवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पटेल एवं स्टाफ के द्वारा गत दिवसों में गाडरवारा एवं आस-पास से जप्त किये गये कुल 25 मॉडीफाईड साईलेंसर का नष्टीकरण किया गया एवं यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई ।
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.