logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिपरिया रेलवे आरपीएफ के आईजी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं पिपरिया के रेलवे स्टेशन पर आज शाम 5:00 बजे आरपीएफ के आईजी राजीव यादव आज वंदे भारत से पिपरिया पोस्ट पहुंच कर वहां वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट परिसर, रिकॉर्ड संधारण, ड्यूटी रजिस्टर, हथियारों की स्थिति एवं जवानों की तैनाती सहित विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों का विश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आईजी ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

3 hrs ago
user_Raj malviya
Raj malviya
Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

पिपरिया रेलवे आरपीएफ के आईजी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं पिपरिया के रेलवे स्टेशन पर आज शाम 5:00 बजे आरपीएफ के आईजी राजीव यादव आज वंदे भारत से पिपरिया पोस्ट पहुंच कर वहां वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट परिसर, रिकॉर्ड संधारण, ड्यूटी रजिस्टर, हथियारों की स्थिति एवं जवानों की तैनाती सहित विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों का विश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आईजी ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा लगातार प्राप्त हो रही मोबाईल गुम की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को मोबाइल चोर गिरोहों पर नकेल कसने तथा गुमशुदा मोबाइल फोन की त्वरित बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में, जिला सायबर सेल एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज किया गया। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत 6 माह के अथक प्रयासों से कुल 147 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। सायबर सेल की तकनीकी सहायता और जमीनी स्तर पर थानों की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नामचीन कंपनियों वीवो (Vivo), सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus) एवं आईफोन (iPhone) जैसे कीमती हँडसेट के कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,28,000 रुपये (बीस लाख अट्ठाइस हजार रुपये) है। जांच में पाया गया कि अधिकांश मोबाइल शहर के मुख्य बाजारों, सब्जी मंडी, मेलों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से गुम हुए थे। फरियादियों द्वारा इन घटनाओं की शिकायत संबंधित थानों और जिला सायबर सेल में दर्ज कराई गई थी। सायबर टीम ने तकनीकी लोकेशन और डेटा ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक दस्तयाब किया। फरियादियों ने नर्मदापुरम पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इसमें सायबर सेल की टीम और थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
    1
    पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा लगातार प्राप्त हो रही मोबाईल गुम की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को मोबाइल चोर गिरोहों पर नकेल कसने तथा गुमशुदा मोबाइल फोन की त्वरित बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में, जिला सायबर सेल एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज किया गया। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत 6 माह के अथक प्रयासों से कुल 147 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। सायबर सेल की तकनीकी सहायता और जमीनी स्तर पर थानों की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नामचीन कंपनियों वीवो (Vivo), सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus) एवं आईफोन (iPhone) जैसे कीमती हँडसेट के कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,28,000 रुपये (बीस लाख अट्ठाइस हजार रुपये) है। जांच में पाया गया कि अधिकांश मोबाइल शहर के मुख्य बाजारों, सब्जी मंडी, मेलों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से गुम हुए थे। फरियादियों द्वारा इन घटनाओं की शिकायत संबंधित थानों और जिला सायबर सेल में दर्ज कराई गई थी। सायबर टीम ने तकनीकी लोकेशन और डेटा ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक दस्तयाब किया। फरियादियों ने नर्मदापुरम पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इसमें सायबर सेल की टीम और थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    4 hrs ago
  • रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
    1
    रानी पिपरिया में लगे चक्का जाम को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ,चंदन सिंह कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, मिश्रीलाल कुशवाहा, ख्याली कुशवाहा, कामता प्रसाद नागवंशी और जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर बिजली कंपनी द्वारा 17 मार्च को समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी जिसके बाद 18 मार्च को  हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2),3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम बोदी निवासी संतोष कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा द्वारा अपने नाना जी स्वर्गीय श्री लल्लूदास कुशवाहा की गंगाजली पूजन 13वीं का कार्यक्रम निज निवास ग्राम बोदी में आयोजित किया गया उसके पश्चात आप लोगों द्वारा राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर कन्हैयालाल कुशवाहा एवं द्वारका प्रसाद मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम बोदी निवासी संतोष कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा द्वारा अपने नाना जी स्वर्गीय श्री लल्लूदास कुशवाहा की गंगाजली पूजन 13वीं का कार्यक्रम निज निवास ग्राम बोदी में आयोजित किया गया उसके पश्चात आप लोगों द्वारा राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।
इस अवसर पर कन्हैयालाल कुशवाहा एवं द्वारका प्रसाद मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    1
    Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    user_रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    Local News Reporter बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Manish
    1
    Post by Manish
    user_Manish
    Manish
    Kolar, Bhopal•
    16 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    20 hrs ago
  • थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है। घटना का विवरण इस प्रकार है: दिनांक 09.02.2026 को शाम करीब 5:30 बजे फरियादी नर्मदा प्रसाद रघुवंशी, पिता दिलीप सिंह, निवासी ग्राम रुपादेह हाल वार्ड क्रमांक 03, इंदिरा कॉलोनी बनापुरा का मोबाइल फोन सिवनी मालवा में बाजार के दौरान कहीं गिर गया था। फरियादी द्वारा मोबाइल तलाशने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ। इसके उपरांत फरियादी द्वारा दिनांक 10.02.2026 को नई सिम प्राप्त की गई, जो दिनांक 13.02.2026 को बंद हो गई। दिनांक 13.02.2026 को जब फरियादी एक्सिस बैंक में पैसे निकालने गया, तब उसे ज्ञात हुआ कि उसके खाते से 1,73,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए हैं। तत्पश्चात एसबीआई बैंक खाते की जांच करने पर उसमें से भी 1,05,000 रुपये निकाले जाना पाया गया। इस प्रकार फरियादी के साथ कुल 2,78,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वारदात का तरीका (Modus Operandi): आरोपीगण द्वारा फरियादी का मोबाइल फोन प्राप्त करने के पश्चात उसकी सिम एवं बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरदा जिले के विभिन्न स्थानों—छीपाबड़, मालदा एवं हरदा—स्थित एमपी ऑनलाइन/कियोस्क सेंटरों का उपयोग किया। आरोपी अलग-अलग कियोस्क दुकानों पर पहुंचकर यूपीआई आधारित ट्रांजेक्शन के माध्यम से फरियादी के बैंक खातों से राशि का आहरण करते रहे, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना कठिन हो सके। इस प्रकार आरोपियों ने तकनीकी एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कार्यवाही: मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् श्री सांईकृष्ण थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हित किया गया तथा विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. अनुज पिता मोहनलाल यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम समनापुर, जिला बालाघाट 2. आर्यन पिता सागर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24 इंदिरा नगर, बालाघाट (वर्तमान पता – महासमुंद, छत्तीसगढ़) 3. अंकुश उर्फ नरेंद्र पिता शंकर रहांगडाले, उम्र 20 वर्ष, निवासी रायपुरा महादेव घाट रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) ऑनलाइन कियोस्क संचालक (सहयोगी): 1. संदीप साहू, निवासी ग्राम नौसर, थाना टिमरनी, जिला हरदा 2. राजेश पटनारे, निवासी भटपुरा, थाना सिराली, जिला हरदा 3. शीष कलम, निवासी छीपाबड़, जिला हरदा 4. शिव गोपाल मालवीय, निवासी ग्राम मालदा, जिला हरदा एवं एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक संदीप यदुवंशी, दीपेश सोलंकी, प्रशांत राजपूत (सायबर सेल), सउनि बलराम सिरसाम, सउनि सुरेश पांडे, आरक्षक 368 सुनील जाट, आरक्षक 725 विजय धार्मिक का सराहनीय योगदान रहा। — जिला पुलिस नर्मदापुरम्
    1
    थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया है।
घटना का विवरण इस प्रकार है:
दिनांक 09.02.2026 को शाम करीब 5:30 बजे फरियादी नर्मदा प्रसाद रघुवंशी, पिता दिलीप सिंह, निवासी ग्राम रुपादेह हाल वार्ड क्रमांक 03, इंदिरा कॉलोनी बनापुरा का मोबाइल फोन सिवनी मालवा में बाजार के दौरान कहीं गिर गया था। फरियादी द्वारा मोबाइल तलाशने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ।
इसके उपरांत फरियादी द्वारा दिनांक 10.02.2026 को नई सिम प्राप्त की गई, जो दिनांक 13.02.2026 को बंद हो गई। दिनांक 13.02.2026 को जब फरियादी एक्सिस बैंक में पैसे निकालने गया, तब उसे ज्ञात हुआ कि उसके खाते से 1,73,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए हैं। तत्पश्चात एसबीआई बैंक खाते की जांच करने पर उसमें से भी 1,05,000 रुपये निकाले जाना पाया गया। इस प्रकार फरियादी के साथ कुल 2,78,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वारदात का तरीका (Modus Operandi):
आरोपीगण द्वारा फरियादी का मोबाइल फोन प्राप्त करने के पश्चात उसकी सिम एवं बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरदा जिले के विभिन्न स्थानों—छीपाबड़, मालदा एवं हरदा—स्थित एमपी ऑनलाइन/कियोस्क सेंटरों का उपयोग किया।
आरोपी अलग-अलग कियोस्क दुकानों पर पहुंचकर यूपीआई आधारित ट्रांजेक्शन के माध्यम से फरियादी के बैंक खातों से राशि का आहरण करते रहे, जिससे लेन-देन को ट्रैक करना कठिन हो सके। इस प्रकार आरोपियों ने तकनीकी एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस कार्यवाही:
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् श्री सांईकृष्ण थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों को चिन्हित किया गया तथा विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अनुज पिता मोहनलाल यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम समनापुर, जिला बालाघाट
2. आर्यन पिता सागर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24 इंदिरा नगर, बालाघाट (वर्तमान पता – महासमुंद, छत्तीसगढ़)
3. अंकुश उर्फ नरेंद्र पिता शंकर रहांगडाले, उम्र 20 वर्ष, निवासी रायपुरा महादेव घाट रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़)
ऑनलाइन कियोस्क संचालक (सहयोगी):
1. संदीप साहू, निवासी ग्राम नौसर, थाना टिमरनी, जिला हरदा
2. राजेश पटनारे, निवासी भटपुरा, थाना सिराली, जिला हरदा
3. शीष कलम, निवासी छीपाबड़, जिला हरदा
4. शिव गोपाल मालवीय, निवासी ग्राम मालदा, जिला हरदा
एवं एक अन्य
महत्वपूर्ण भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक संदीप यदुवंशी, दीपेश सोलंकी, प्रशांत राजपूत (सायबर सेल), सउनि बलराम सिरसाम, सउनि सुरेश पांडे, आरक्षक 368 सुनील जाट, आरक्षक 725 विजय धार्मिक का सराहनीय योगदान रहा।
— जिला पुलिस नर्मदापुरम्
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।
    1
    बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.