logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलताः विशेष अभियान चलाकर बरामद किए गए 20 लाख रुपये से अधिक के 147 गुमशुदा मोबाइल पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा लगातार प्राप्त हो रही मोबाईल गुम की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को मोबाइल चोर गिरोहों पर नकेल कसने तथा गुमशुदा मोबाइल फोन की त्वरित बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में, जिला सायबर सेल एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज किया गया। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत 6 माह के अथक प्रयासों से कुल 147 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। सायबर सेल की तकनीकी सहायता और जमीनी स्तर पर थानों की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नामचीन कंपनियों वीवो (Vivo), सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus) एवं आईफोन (iPhone) जैसे कीमती हँडसेट के कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,28,000 रुपये (बीस लाख अट्ठाइस हजार रुपये) है। जांच में पाया गया कि अधिकांश मोबाइल शहर के मुख्य बाजारों, सब्जी मंडी, मेलों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से गुम हुए थे। फरियादियों द्वारा इन घटनाओं की शिकायत संबंधित थानों और जिला सायबर सेल में दर्ज कराई गई थी। सायबर टीम ने तकनीकी लोकेशन और डेटा ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक दस्तयाब किया। फरियादियों ने नर्मदापुरम पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इसमें सायबर सेल की टीम और थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

4 hrs ago
user_ABDUL
ABDUL
Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
4 hrs ago

नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी सफलताः विशेष अभियान चलाकर बरामद किए गए 20 लाख रुपये से अधिक के 147 गुमशुदा मोबाइल पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा लगातार प्राप्त हो रही मोबाईल गुम की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को मोबाइल चोर गिरोहों पर नकेल कसने तथा गुमशुदा मोबाइल फोन की त्वरित बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में, जिला सायबर सेल एवं थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज किया गया। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत 6 माह के अथक प्रयासों से कुल 147 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। सायबर सेल की तकनीकी सहायता और जमीनी स्तर पर थानों की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नामचीन कंपनियों वीवो (Vivo), सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (OnePlus) एवं आईफोन (iPhone) जैसे कीमती हँडसेट के कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,28,000 रुपये (बीस लाख अट्ठाइस हजार रुपये) है। जांच में पाया गया कि अधिकांश मोबाइल शहर के मुख्य बाजारों, सब्जी मंडी, मेलों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से गुम हुए थे। फरियादियों द्वारा इन घटनाओं की शिकायत संबंधित थानों और जिला सायबर सेल में दर्ज कराई गई थी। सायबर टीम ने तकनीकी लोकेशन और डेटा ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक दस्तयाब किया। फरियादियों ने नर्मदापुरम पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इसमें सायबर सेल की टीम और थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु आज 4 बजे पिपरिया तहसील कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे ज्ञापन में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर इन्हें शीघ्र संज्ञान में लेकर पूर्ण करने की अपील की गई है।जिसमे नरवाई प्रबंधन हेतु पर्याप्त मशीन साधन उपलब्ध कराए जाने, पानी की व्यवस्था, भूसा मशीन दिन में भी चलाए जाने, चना खरीदी शीघ्र प्रारंभ कराई जाने,खरीदी केंद्र बढ़ाए जाने, किसानों को खाद तत्काल उपलब्ध कराए जाने, उड़द की तर्ज पर मूंग पर भी 600/-प्रति किंवटल का बोनस,पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हेतु प्रस्तावित काठी सुरेला सबस्टेशन का शीघ्र निर्माण,सहित अन्य मांगे शासन प्रशासन के समक्ष रखी गईं है।
    1
    राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु आज 4 बजे पिपरिया तहसील कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे ज्ञापन में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर इन्हें शीघ्र संज्ञान में लेकर पूर्ण करने की अपील की गई है।जिसमे
नरवाई प्रबंधन हेतु पर्याप्त मशीन साधन उपलब्ध कराए जाने, पानी की व्यवस्था, भूसा मशीन दिन में भी चलाए जाने, चना खरीदी शीघ्र प्रारंभ कराई जाने,खरीदी केंद्र बढ़ाए जाने,
किसानों को खाद तत्काल उपलब्ध कराए जाने, उड़द की तर्ज पर मूंग पर भी 600/-प्रति किंवटल का बोनस,पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हेतु प्रस्तावित काठी सुरेला सबस्टेशन का शीघ्र निर्माण,सहित अन्य मांगे शासन प्रशासन के समक्ष रखी गईं है।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 💠 जिला प्रशासन के प्रयासों से फसल अवशेषों को बदल रहे भूसे में ➡️ जिले में नरवाई (फसल अवशेष) के उचित प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उन्हें नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा के एसडीएम श्री विजय राय द्वारा ग्राम पंचायत तिनसियाई के ग्राम बेराखेड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कृषक श्री पूरन सिंह के 12 एकड़ खेत में हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद तत्काल भूसा मशीन के माध्यम से नरवाई का प्रबंधन कराया गया। इसी प्रकार ग्राम भरलाय में भी फसल कटाई के पश्चात नरवाई का समुचित प्रबंधन कर खेत को अगली फसल के लिए तैयार किया गया। जिला प्रशासन द्वारा समस्त किसान बंधुओं से अपील की गई है कि फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि मृदा की उर्वरक क्षमता भी बनी रहेगी तथा लाभकारी कीटों का संरक्षण भी संभव होगा।
    1
    💠 जिला प्रशासन के प्रयासों से फसल अवशेषों को बदल रहे भूसे में
➡️ जिले में नरवाई (फसल अवशेष) के उचित प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उन्हें नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसी क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा के एसडीएम श्री विजय राय द्वारा ग्राम पंचायत तिनसियाई के ग्राम बेराखेड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कृषक श्री पूरन सिंह के 12 एकड़ खेत में हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद तत्काल भूसा मशीन के माध्यम से नरवाई का प्रबंधन कराया गया। इसी प्रकार ग्राम भरलाय में भी फसल कटाई के पश्चात नरवाई का समुचित प्रबंधन कर खेत को अगली फसल के लिए तैयार किया गया।  
जिला प्रशासन द्वारा समस्त किसान बंधुओं से अपील की गई है कि फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि मृदा की उर्वरक क्षमता भी बनी रहेगी तथा लाभकारी कीटों का संरक्षण भी संभव होगा।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    4 hrs ago
  • बुदनी । माँ विजयासन देवी मंदिर सलकनपुर में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल इस धाम में पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुवार, 19 मार्च को प्रातः 10:47 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापना एवं ज्योत प्रज्ज्वलन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ किया। यह पर्व 27 मार्च को राम नवमी के साथ संपन्न होगा। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था और परिक्रमा मार्ग पर कारपेट बिछाए गए हैं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु करीब 1400 सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार तक पहुंचते हैं। इसके अलावा रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बुजुर्ग और बच्चे भी आसानी से दर्शन कर सकें। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सलकनपुर धाम एक बार फिर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया है।
    2
    बुदनी । माँ विजयासन देवी मंदिर सलकनपुर में गुरुवार से चैत्र नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल इस धाम में पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
गुरुवार, 19 मार्च को प्रातः 10:47 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापना एवं ज्योत प्रज्ज्वलन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर नौ दिवसीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ किया। यह पर्व 27 मार्च को राम नवमी के साथ संपन्न होगा।
नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था और परिक्रमा मार्ग पर कारपेट बिछाए गए हैं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु करीब 1400 सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार तक पहुंचते हैं। इसके अलावा रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बुजुर्ग और बच्चे भी आसानी से दर्शन कर सकें।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सलकनपुर धाम एक बार फिर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया है।
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • माखन नगर बुधवार को महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान श्रंगार कर शिव पार्वती का पूजन किया भजन गीत गाते हुए नृत्य किया गणगौर उत्सव मुख्य रूप से 16 से 18 दिन चलने वाला एक प्रमुख त्यौहार है यह होली के अगले दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से शुरू होकर (चैत्र शुक्ल तृतीया) गणगौर तीज तक चलता है इस त्यौहार पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए एवं कुंवारी कन्याएं माता गौरी( पार्वती) और ईसर ( शिव) की पूजा करती हैं मनीषा उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने उत्सव की शुरुआत की एवं गुरु कॉलोनी के मंदिर में उत्सव मनाया सरला माहेश्वरी ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा महिलाएं गणगौर उत्सव सौभाग्य सुहाग के लिए मनाती हैं गौरी और ईसर भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप है इनकी पूजा की जाती है माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शंकर को पाया था पारंपरिक उत्सव है सभी इसे उत्साह से मनाते हैं
    1
    माखन नगर बुधवार को महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान श्रंगार कर शिव पार्वती का पूजन किया भजन गीत गाते हुए नृत्य किया गणगौर उत्सव मुख्य रूप से 16 से 18 दिन चलने वाला एक प्रमुख त्यौहार है यह होली के अगले दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से शुरू होकर (चैत्र शुक्ल तृतीया) गणगौर तीज तक चलता है इस त्यौहार पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए एवं कुंवारी कन्याएं माता गौरी( पार्वती) और ईसर ( शिव) की पूजा करती हैं मनीषा उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने उत्सव की शुरुआत की एवं गुरु कॉलोनी के मंदिर में उत्सव मनाया सरला माहेश्वरी ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा महिलाएं गणगौर उत्सव सौभाग्य सुहाग के लिए मनाती हैं गौरी और ईसर भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप है इनकी पूजा की जाती है माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शंकर को पाया था पारंपरिक उत्सव है सभी इसे उत्साह से मनाते हैं
    user_Patrkar Anil yadav
    Patrkar Anil yadav
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Lakhan Singh
    1
    Post by Lakhan Singh
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer Narmadapuram, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद)-राम रहीम रोटी बैंक एक सामाजिक संस्था है, जो प्रतिदिन जरूरतमंद, वृद्ध, बेसहारा लाचार बेबस महिला पुरुष एवं बच्चों को नि:शुल्क भोजन कराने का काम विगत कई वर्षों से करती आ रही है। यह पुण्य कार्य जन सहयोग से होता है, इसमें नगरवासी ग्रामीणजन एवं बाहर से भी सेवाभावी दयालु व्यक्ति सहायता पहुंचाते हैं। समिति को किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद या अनुदान नहीं मिलता है। समिति का प्रमुख उद्देश्य है कि हमारी जानकारी में जो व्यक्ति है वह भूखा ना सो सके उसे भोजन अवश्य कराना है। आप जैंसे सेवाभावी, दयालु एवं दानदाता बंधुओ से अपील है कि इन जरूरतमंद लाचार बेबस बेसहारा लोगों के एक समय के भोजन के लिए सहायता अवश्य पहुंचाएं। संपर्क सूत्र एवं फोन पे नंबर- 9753751733
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद)-राम रहीम रोटी बैंक एक सामाजिक संस्था है, जो प्रतिदिन जरूरतमंद, वृद्ध, बेसहारा लाचार बेबस महिला पुरुष एवं बच्चों को नि:शुल्क भोजन कराने का काम विगत कई वर्षों से करती आ रही है। यह पुण्य कार्य जन सहयोग से होता है, इसमें नगरवासी ग्रामीणजन एवं बाहर से भी सेवाभावी दयालु व्यक्ति सहायता पहुंचाते हैं। समिति को किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद या अनुदान नहीं मिलता है। समिति का प्रमुख उद्देश्य है कि हमारी जानकारी में जो व्यक्ति है वह भूखा ना सो सके उसे भोजन अवश्य कराना है।
आप जैंसे सेवाभावी, दयालु एवं दानदाता बंधुओ से अपील है कि इन जरूरतमंद लाचार बेबस बेसहारा लोगों के एक समय के भोजन के लिए सहायता अवश्य पहुंचाएं।
संपर्क सूत्र एवं फोन पे नंबर- 9753751733
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    1
    Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    user_रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    Local News Reporter बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिपरिया के रेलवे स्टेशन पर आज शाम 5:00 बजे आरपीएफ के आईजी राजीव यादव आज वंदे भारत से पिपरिया पोस्ट पहुंच कर वहां वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट परिसर, रिकॉर्ड संधारण, ड्यूटी रजिस्टर, हथियारों की स्थिति एवं जवानों की तैनाती सहित विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों का विश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आईजी ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
    1
    पिपरिया के रेलवे स्टेशन पर आज शाम 5:00 बजे आरपीएफ के आईजी राजीव यादव आज वंदे भारत से पिपरिया पोस्ट पहुंच कर वहां वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट परिसर, रिकॉर्ड संधारण, ड्यूटी रजिस्टर, हथियारों की स्थिति एवं जवानों की तैनाती सहित विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों का विश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर आईजी ने उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.