https://youtu.be/w2Xi9SoE8i0?si=CrK3qoikPAKHGVmw #गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस ने नष्ट किये 25 मॉडीफाईड साईलेंसर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । गौरतलब है कि गाडरवारा नगर में दो-पहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी मोटरसाईकल में तेज आवाज वाले मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी । यातायात पुलिस एवं गाडरवारा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 17/03/2026 को शाम 4 बजे पलोटनगंज गाडरवारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक ममता तिवारी,सूबेदार नोवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पटेल एवं स्टाफ के द्वारा गत दिवसों में गाडरवारा एवं आस-पास से जप्त किये गये कुल 25 मॉडीफाईड साईलेंसर का नष्टीकरण किया गया एवं यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई ।
https://youtu.be/w2Xi9SoE8i0?si=CrK3qoikPAKHGVmw #गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस ने नष्ट किये 25 मॉडीफाईड साईलेंसर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिये उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । गौरतलब है कि गाडरवारा नगर में दो-पहिया वाहन चालकों द्वारा अपनी मोटरसाईकल में तेज आवाज वाले मॉडिफाईड साईलेंसर लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी । यातायात पुलिस एवं गाडरवारा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 17/03/2026 को शाम 4 बजे पलोटनगंज गाडरवारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक ममता तिवारी,सूबेदार नोवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पटेल एवं स्टाफ के द्वारा गत दिवसों में गाडरवारा एवं आस-पास से जप्त किये गये कुल 25 मॉडीफाईड साईलेंसर का नष्टीकरण किया गया एवं यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई ।
- Post by Dharmendra sahu1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर मुख्यालय के कोतवाली थाने के पास शिकायतकर्ताओं ने धरना शुरू किया बता दे कि जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन की अनियमितताओं के चलते धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए आवेदक वही धरना कर रहे शालिग्राम राजपूत ने बताया कि शहर में बिल्डिंग निर्माण करने वाले लोगों ने नियमो को ताक पर रख कर भवनों का निर्माण किया हैं। जो गैरकानूनी हैं।वही जिला प्रशासन ओर नगरपालिका प्रशासन शिकायतों का निराकरण नही करते वही उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की कलेक्टर नही सुनते कलेक्टर की अधिकारी नही सुनते जिले में बिना राजा की फौज हैं।1
- बनखेड़ी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को बनखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत बनखेड़ी ने नर्मदा पांसी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर घाट की सफाई की। इस दौरान जनपद सीईओ रीना कुमारिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परात सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद बनखेड़ी ने भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित ओल नदी पुल के पास श्रमदान कर घाट के आसपास सफाई की। इस मौके पर सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, नगर परिषद के कर्मचारी, पार्षद प्रतिनिधि और स्वच्छता टीम उपस्थित रही। अभियान के दौरान नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।1
- ₹65 लाख की सीसी रोड में दो साल से पहले दरारें — घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग स्वदेश समाचार साईंखेड़ा। आपको बता दें नगर परिषद साईंखेड़ा में तहसील के आगे तक निर्मित सी.सी. रोड (कार्य W-6) पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। लगभग ₹65,27,125.81 की लागत वाले इस कार्य (प्रोजेक्ट क्रमांक PW1-468-21-035) की तकनीकी स्वीकृति 15/12/2023 को दी गई थी, लेकिन अभी से सड़क खड़ी तिरछी और बीच-बीच में फटने लगी है। शिकायत के अनुसार निर्माण में सबग्रेड, जीएसबी, डीएलसी एवं एम-30 कंक्रीट कार्य मानकों के अनुसार नहीं किया गया तथा सड़क की मोटाई भी कम बताई जा रही है। भारी मशीनरी का उपयोग किए बिना ही बिल बनाए जाने और सामग्री की मात्रा बढ़ाकर भुगतान लेने की आशंका भी जताई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह हालत भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर संकेत करती है। नागरिकों ने उच्च स्तरीय तकनीकी जांच, पुनः मापन, गुणवत्ता परीक्षण तथा दोषी अधिकारियों-ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।1
- चिमाढाना में क्रेशर माफिया की मनमानी: लीज से कई गुना अधिक खुदाई, पूरा पहाड़ खोखला,ग्रामीणों ने लगाए आरोप* गौरझामर खनन माफिया और गिट्टी क्रेशर संचालकों की बेलगाम मनमानी ने एक बार फिर पर्यावरण और स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। प्रशासनिक के नियमों और लीज की शर्तों को खुलेआम ताक पर रखते हुए कई क्रेशर संचालकों ने निर्धारित क्षेत्र से कई गुना अधिक जगह में खुदाई कर डाली है। स्थानीय सूत्रों और जांच में सामने आया है कि जहां लीज में केवल 6 मीटर तक गहराई तक खुदाई की अनुमति थी, वहीं माफियाओं ने पूरा पहाड़ खोद डाला। सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र चिमाढाना में एक मामले में क्रेशर संचालकों ने अनुमति से कई गुना ज्यादा खनन किया, जिससे आसपास के गांवों में मिट्टी का कटाव तेज हो गया है और उपजाऊ भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है। क्योंकि उन्होंने लीज क्षेत्र से बाहर जाकर बड़े पैमाने पर खुदाई की थी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात ब्लास्टिंग और मशीनों की आवाज से घरों की दीवारें दरक रही हैं, पानी के स्रोत सूख रहे हैं और फसलें बर्बाद हो रही हैं। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "ये लोग राजनीतिक संरक्षण में बैठे हैं। कार्रवाई का नाम सिर्फ कागजों पर है, जमीन पर कुछ नहीं होता।" खनिज विभाग के अधिकारी की मिली भगत से हो रहा काला कार नाम लेकिन राजनीतिक दबाव और मोटी रिश्वत के चलते कार्रवाई रुक जाती है। पर्यावरणविदों का कहना है कि ऐसी अंधाधुंध खुदाई से मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और जलस्तर तेजी से गिर रहा है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सख्त कार्रवाई हो, क्रेशर सील किए जाएं और दोषियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। क्या इस बार सरकार खनन माफियाओं पर असली सर्जिकल स्ट्राइक करेगी या फिर कागजी शेर बने रहेगी? यह सवाल अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमियों के मन में भी गूंज रहा है। इनका कहना है आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है मैं सभी क्रेशर चेक करवाता हूं जिस किसी ने भी सीमा से अधिक खुदाई की होगी जांच करके उचित करवाही की जायेगी अनित पाण्डया खनिज अधिकारी1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- मध्य प्रदेश शासन के संस्कृतिक विभाग के निर्देश अनुसार सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च गुरुवार 12:00 बजे नरसिंह मंदिर परिसर में सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, कलेक्टर रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।1
- अग्निशमन वाहन पर सवाल, जांच की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई शून्य — क्या भ्रष्टाचारियों को संरक्षण ? साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में खरीदे गए अग्निशमन वाहन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों के संसाधनों के बावजूद नगर का फायर वाहन वर्षों से खराब स्थिति में पड़ा है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में आग लगने की घटनाओं के दौरान किसानों द्वारा सहायता मांगे जाने पर नगर परिषद से बताया गया कि अग्निशमन वाहन खराब है। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले वर्षों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। आरोप है कि वाहन संभवतः पुराना खरीदा गया, उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक अंकित नहीं है और आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर नगर परिषद ने फाइल उपलब्ध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि परिवहन विभाग ने पंजीयन विवरण न होने के कारण जानकारी देने से असमर्थता जताई। इससे पूरे मामले में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की आशंका गहरा गई है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायतों और जांच की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिकों ने उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।1