*जन सूचना अधिकारी,* कार्यालय प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, बापू भवन, लखनऊ - 226001 *विषय*: सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत सूचना हेतु आवेदन। *महोदय,* निम्न बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराने का कष्ट करें: 1. *अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान* द्वारा 17 अतिपिछड़ी जातियों के मुख्य आधार कुम्हार/शिल्पकार अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु *दिनांक 15/12/2025* को दी गई राज्य स्तरीय अपील पर *आज दिनांक तक* की गई सम्पूर्ण कार्रवाई की *दिनांकवार नोटशीट* की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएं। 2. उक्त अपील वर्तमान में *किस पटल/अधिकारी के पास लंबित* है? अधिकारी का नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर दें। 3. *उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 अतिपिछड़ी जातियों को आफलाइन/आनलाइन (एन आई सी) SC सूची में शामिल करने हेतु केंद्र सरकार को भेजे गए अंतिम प्रस्ताव* की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएं। प्रस्ताव भेजने की तिथि भी बताएं। 4. *EWS आरक्षण* संबंधी संवैधानिक संशोधन कितने दिन में लागू किया गया ? 17 अतिपिछड़ी जातियों का प्रस्ताव *कितने वर्षों से लंबित* है ? दोनों की तुलनात्मक अवधि बताएं। 5. क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने *अनुच्छेद 341 में संशोधन हेतु लोकसभा में कोई प्राइवेट मेंबर बिल या सरकारी बिल* पेश किया है ? यदि हां तो बिल संख्या व दिनांक दें। यदि नहीं तो कारण बताएं। 6. *शासनादेश संख्या 22/2016* के क्रम में 17 जातियों को SC प्रमाण पत्र जारी करने पर मा0 उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के बाद *राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल की गई या नहीं*? यदि हां तो SLP संख्या दें। 7. दिनांक 15.12.2025 से अबतक हमारे द्वारा प्रेषित समस्त रिमाइंडर/ आरटीआई पत्रों पर कृत कार्यवाही की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएं। *नोट*: इससे संबंधित जनहित याचिका आलरेडी दायर है और आज दिनांक 27.08.2026 को प्रेषित ससमय सूचना न मिलने पर धारा 18 में शिकायत व ₹25000 जुर्माना हेतु वाद दायर करते हुए मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अलग से मैंडमेस रिट दाखिल करुंगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन और सरकार होगी - समाजसेवी अनिल कुमार प्रजापति संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।

- ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश1
- *मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला पुलिस टीम की प्रभावी गश्त* *महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मनचलों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिस यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों, बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी पैदल गश्त एवं सघन भ्रमण किया गया। गश्त के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं/बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले मनचलों पर सतर्क निगाह रखी गई। महिला पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणी करने अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का संदेश “महिलाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपने घर से बाहर निकलें—महुली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।” थाना महुली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर सके।3
- जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।3
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- नेपाल। *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग...* नेपाल। *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग...*1
- नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका; प्रशासन अलर्ट महराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। भोटेकोशी नदी को नारायणी-गंडक नदी की सहायक नदी बताया जा रहा है। ऐसे में इसके प्रभाव से नारायणी-गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए देवदह और वाल्मीकि बैराज पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है। डीएम ने कहा कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की स्थिति में प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और PAC की टीमें भेज दी गई हैं, जबकि ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और बैराजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।1
- Swine Flu (H1N1) के लक्षण क्या हैं? शुरुआती Symptoms, बचाव और गंभीर संकेत | H1N1 Flu1
- नेपाल में आई आफत प्रलय का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल तबाही का मंजर देख खड़े हो रहे लोगों के रोंगटे1