नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, ट्रक ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा बाड़ी तोड़कर निकाला गया, कंटेनर चालक मामूली घायल,कुछ देर यातायात बाधित सागर में युवक पर हमला, रेडियम कटर से किया वार — एक आरोपी गिरफ्तार, सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मनीष मिश्रा, जो मणिपुरम् फाइनेंस लिमिटेड में कार्यरत हैं, ने बताया कि 17 मार्च 2026 की रात करीब 9:15 बजे वह बालाजी मंदिर से घर लौट रहे थे। रास्ते में वृंदावन गार्डन के पास केला खरीदते समय पुरख्याऊ टोरी निवासी प्रेम अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। मनीष मिश्रा के अनुसार विरोध करने पर महेन्द्र अहिरवार ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, वहीं प्रेम अहिरवार ने जेब से रेडियम कटर निकालकर उनकी दाहिनी जांघ के पीछे वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए और खून बहने लगा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे और जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। घायल मनीष ने अपने भाइयों अश्वनी मिश्रा और नीतेश मिश्रा को फोन कर बुलाया, जिन्होंने उन्हें मकरोनिया अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। इसी बीच कॉलोनी के संदीप दुबे और बबली अजवानी संदीप दुबे राजेंद्र सिंह परिहार तरुण पंकज रजक पंकज शर्मा ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी प्रेम अहिरवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत, ट्रक ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा बाड़ी तोड़कर निकाला गया, कंटेनर चालक मामूली घायल,कुछ देर यातायात बाधित सागर में युवक पर हमला, रेडियम कटर से किया वार — एक आरोपी गिरफ्तार, सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मनीष मिश्रा, जो मणिपुरम् फाइनेंस लिमिटेड में कार्यरत हैं, ने बताया कि 17 मार्च 2026 की रात करीब 9:15 बजे वह बालाजी मंदिर से घर लौट रहे थे। रास्ते में वृंदावन गार्डन के पास केला खरीदते समय पुरख्याऊ टोरी निवासी प्रेम अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। मनीष मिश्रा के अनुसार विरोध करने पर महेन्द्र अहिरवार ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, वहीं प्रेम अहिरवार ने जेब से रेडियम कटर निकालकर उनकी दाहिनी जांघ के पीछे वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए और खून बहने लगा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे और जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। घायल मनीष ने अपने भाइयों अश्वनी मिश्रा और नीतेश मिश्रा को फोन कर बुलाया, जिन्होंने उन्हें मकरोनिया अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। इसी बीच कॉलोनी के संदीप दुबे और बबली अजवानी संदीप दुबे राजेंद्र सिंह परिहार तरुण पंकज रजक पंकज शर्मा ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी प्रेम अहिरवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
- सागर में युवक पर हमला, रेडियम कटर से किया वार — एक आरोपी गिरफ्तार, सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय मनीष मिश्रा, जो मणिपुरम् फाइनेंस लिमिटेड में कार्यरत हैं, ने बताया कि 17 मार्च 2026 की रात करीब 9:15 बजे वह बालाजी मंदिर से घर लौट रहे थे। रास्ते में वृंदावन गार्डन के पास केला खरीदते समय पुरख्याऊ टोरी निवासी प्रेम अहिरवार और महेन्द्र अहिरवार वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। मनीष मिश्रा के अनुसार विरोध करने पर महेन्द्र अहिरवार ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, वहीं प्रेम अहिरवार ने जेब से रेडियम कटर निकालकर उनकी दाहिनी जांघ के पीछे वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए और खून बहने लगा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे और जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। घायल मनीष ने अपने भाइयों अश्वनी मिश्रा और नीतेश मिश्रा को फोन कर बुलाया, जिन्होंने उन्हें मकरोनिया अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। इसी बीच कॉलोनी के संदीप दुबे और बबली अजवानी संदीप दुबे राजेंद्र सिंह परिहार तरुण पंकज रजक पंकज शर्मा ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी प्रेम अहिरवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1
- भीषण सड़क हादसा, रफ्तार ने ले ली एक जान, एक युवक लड़ रहा जिंदगी की जंग, खडे ट्रक से टकराई कार और..... सागर जिले के बरोदिया पुलिस चोकी अन्तर्गत फोरलाईन पलेशनी गाँव के पास ट्रक से टकराई कार । एक की मौत दो घायल ।1
- Post by Sandeep ahirwar1
- जब इन्हे पता है मदरसे में इनकी बहन बेटियों के साथ क्या होता है फिर मदरसे में ही भेजेंगे कभी कभी तो लगता है इनका घर नहीं देह व्यापार का अड्डा हो😡🫢🙄🤬💔1
- Post by RAJESH BABELE2
- गढ़ाकोटा के ग्रामीण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अभिषेक भार्गव उपस्थित रहे और अपने विचार रखें। नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 और मैं हूं आपके साथ सोनू प्रजापति। खबर मध्यप्रदेश के गढ़ाकोटा से है, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजलाल अहिरवार ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिषेक भार्गव ने विषय वक्ता के रूप में भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल विकसित करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना रहा। फिलहाल के लिए इतना ही, ताजा अपडेट्स खबरों के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ। धन्यवाद।1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर)नगरपालिका द्वारा अवैध कॉलनियों पर हो रही कार्यवाही का कांग्रेस समर्थन करेगी पर यह कार्यवाही सिर्फ आम जनता पर ना होकर भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर भी हो परंतु भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर रोड डाले जा रहे है जहाँ किसी का निवास नहीं है,हाईमास्क रोड लाइट और फुव्बारों के नाम पर जनता के पैसों का टैक्स फूंका जा रहा है पर ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही न होकर दोबारा टेंडर पास किया जाता है,पीआईसी बैठक मैं इंसान के साथ जानवर का भी दाहसंस्कार एक ही जगह करने की सहमति बन गयी जो नैतिकता नहीं है,रानी अवंती बाई की नक़ली और कमजोर प्रतिमा बनाकर लोधी समाज के साथ साथ स्वतंत्रता सैनानी का अपमान किया गया। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही। विनोद पोरिया ने कहा की बीना विधायक द्वारा जो भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है वह किसी से नहीं छुपा, आज बीना की जो हालत है उसकी जिम्मेदार विधायक और भाजपा सरकार है। अशोक परिहार ने रोड़ों पर आवारा पशुओं घूमने को लेकर नगर पालिका को आडे हाथों लिया । शहर में गंदगी बेशुमार हो रही है मच्छरों आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पीपी नायक जी ने कहा सपने तो हमने कांग्रेस विधायक के साथ बीना के विकास के देखे थे पर किसको पता था की हमारा विधायक ही भ्रष्टाचारियों के साथ मिल जाएगा। प्रमोद राय ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि रोडो पर सफाई दिखने से कुछ नहीं होता आप गलियों में देखें नालिया कीचड़ से भरी पड़ी है आज गलियों में सफाई व्यवस्था पूर्णता बन्द पड़ी है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा की बीना की जनता सब जानती है आगामी चुनाव मैं हिसाब बराबर करदेगी, विक्रांत गोलंदाज ने कहा शहर मैं गंदगी से बीमारी हो रही है पर जनप्रतिनिधियों को सिर्फ अपने घर भरने की पढ़ी हुई है। इस मौके पर विशेष रूप से अशोक परिहार, ममता अहिरवार, राजाराम अहिरवार, प्रमोद राय, शशि मोहन तिवारी, मोतीलाल अहिरवार, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष से ओमप्रकाश पंजाबी आभार वरिष्ठ का नेता भावसिह यादव ने किया इस अवसर निर्भय सिंह ठाकुर, सतीश तिवारी, सुरेश तिवारी, भारत भूषण सोनी, सतपाल पटैल,शशि राय, लक्ष्मण सिंह चढ़ार, प्रकाश बजाज, डा देवदत्त तिवारी, मनोज कैथोरिया, कुरेलाल अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी,राजा बुंदेला, खुशीलाल अहिरवार, बलवीर सिंह ठाकुर, एड कृष्णा कैथौरिया आदि मौजूद थे1
- प्रेस विज्ञप्ति सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम सागर खाकी की ममता 5 घंटे का सर्च ऑपरेशन और बुजुर्ग मां की छलकती खुशी; सागर पुलिस ने ढूंढ निकाली गुम हुई मिक्सी सागर। पुलिस केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त नहीं होती, बल्कि आम जनमानस की भावनाओं की रक्षक भी होती है। इसका जीवंत उदाहरण आज सागर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में देखने को मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर की टीम ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक बुजुर्ग महिला की गुम हुई मिक्सी को 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। *क्या था मामला?* एक बुजुर्ग माताजी बदहवास और भावुक स्थिति में सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुँचीं। उन्होंने बताया कि वे अपनी मिक्सी सुधरवाकर ऑटो से घर लौट रही थीं, लेकिन उतरते समय जल्दबाजी में मिक्सी ऑटो में ही छूट गई। वह बार-बार रुआंसी होकर बस एक ही बात कह रही थीं— “बेटा, मेरी मिक्सी दिलवा दो, घर जाकर क्या जवाब दूंगी।” महिला प्रधान आरक्षक की तत्परता और 'टेक्नोलॉजी' का साथ बुजुर्ग महिला की बेबसी देख कंट्रोल रूम में तैनात महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक ने तुरंत कमान संभाली। उन्होंने बुजुर्ग मां को ढांढस बंधाया और कंट्रोल रूम की विशाल स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। शहर के व्यस्ततम मार्गों पर उस विशेष ऑटो की पहचान करना। प्रयास: लगातार 5 घंटे तक दर्जनों कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।अंततः धैर्य और तकनीकी सूझबूझ से उस ऑटो को ट्रेस कर लिया गया और चालक से संपर्क कर मिक्सी बरामद की गई। आशीर्वाद और खुशी के आंसू जब पुलिस ने बुजुर्ग माताजी को उनकी अमानत सुरक्षित सौंपी, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने गदगद होकर पुलिसकर्मियों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। हालांकि मिक्सी की कीमत आर्थिक रूप से कम हो सकती है, लेकिन एक बुजुर्ग के लिए वह उसकी जिम्मेदारी और स्वाभिमान का प्रतीक थी। "हमारी प्राथमिकता केवल बड़े अपराध रोकना नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की मदद करना है जो अपनी समस्या लेकर हमारे पास आता है। बुजुर्ग मां के चेहरे की वह मुस्कान ही हमारी ड्यूटी का सबसे बड़ा पुरस्कार है।" — सीसीटीवी कंट्रोल रूम टीम, सागर वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक और पूरी टीम की इस मानवीय पहल की सराहना की है। सागर पुलिस का यह कार्य 'देशभक्ति-जनसेवा' के मूल मंत्र को चरितार्थ करता है। बुजुर्ग महिला की छोटी सी परेशानी को पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी समझा। सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क का सही इस्तेमाल कर 5 घंटे में मिली सफलता 2