logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीनमाल संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन भजनों पर झूमे श्रद्धालु *भीनमाल: संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु* भीनमाल क्षेमंकरी माताजी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में मंगलवार रात्रि को एक शाम श्री सिद्धि विनायक गणपति भगवान के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सराबोर होकर गणपति भगवान के मधुर भजनों का रसपान किया। गायक कलाकार चुनीलाल राजपुरोहित एंड पार्टी एवं प्रवीण माली एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद 'बाबा कलयुग रा अवतारी...', 'पूजू गणपति ने पांव...', 'लीले घोड़े रा असवार...' जैसे अनेक भक्तिमय भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिरस से भर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर विक्रम परमार, शेराराम चौहान, नारायण लाल परमार, भंवरलाल परमार, पुखराज परमार, जबराराम चौहान, दिनेश परमार, मालाराम परमार, प्रकाश परमार, नेनाराम परमार, घेवाराम चौहान, भरत चौहान, रमेश चौहान, महेश परमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_घेवाराम चौहान भीनमाल
घेवाराम चौहान भीनमाल
Service Apartment भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
16 hrs ago
ff7b1118-a5ce-4673-812b-af57b8739315

भीनमाल संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन भजनों पर झूमे श्रद्धालु *भीनमाल: संतोषी माता मंदिर में एक शाम गणपति जी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु* भीनमाल क्षेमंकरी माताजी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में मंगलवार रात्रि को एक शाम श्री सिद्धि विनायक गणपति भगवान के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सराबोर होकर गणपति भगवान के मधुर भजनों का रसपान किया। गायक कलाकार चुनीलाल राजपुरोहित एंड पार्टी एवं

प्रवीण माली एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद 'बाबा कलयुग रा अवतारी...', 'पूजू गणपति ने पांव...', 'लीले घोड़े रा असवार...' जैसे अनेक भक्तिमय भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिरस से भर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर विक्रम परमार, शेराराम चौहान, नारायण लाल परमार, भंवरलाल परमार, पुखराज परमार, जबराराम चौहान, दिनेश परमार, मालाराम परमार, प्रकाश परमार, नेनाराम परमार, घेवाराम चौहान, भरत चौहान, रमेश चौहान, महेश परमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सांतपुर में पानी को लेकर हाहाकार! टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, 8-10 दिन में एक बार सप्लाई से भड़का आक्रोश *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* आबूरोड। सांतपुर गांव में गहराते पेयजल संकट ने अब उग्र रूप ले लिया है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया और महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने जलदाय विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 8 से 10 दिन में महज एक बार पानी की सप्लाई की जा रही है। इतनी लंबी अवधि के बाद मिलने वाला पानी भी ग्रामीणों की जरूरत के लिए पर्याप्त नहीं पड़ रहा। मजबूरन लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिसके लिए 500 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। पेयजल संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पानी के अभाव में घर के रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों में अब प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि “जल ही जीवन है”, लेकिन सांतपुर में यही जीवन बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    सांतपुर में पानी को लेकर हाहाकार! टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, 8-10 दिन में एक बार सप्लाई से भड़का आक्रोश
*पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी*
आबूरोड। सांतपुर गांव में गहराते पेयजल संकट ने अब उग्र रूप ले लिया है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया और महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने जलदाय विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 8 से 10 दिन में महज एक बार पानी की सप्लाई की जा रही है। इतनी लंबी अवधि के बाद मिलने वाला पानी भी ग्रामीणों की जरूरत के लिए पर्याप्त नहीं पड़ रहा। मजबूरन लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिसके लिए 500 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। पेयजल संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पानी के अभाव में घर के रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों में अब प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि “जल ही जीवन है”, लेकिन सांतपुर में यही जीवन बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • गढ सिवाना क्षीआशापपुरा मातजी एव सोनाणा खेतलाजी जागरण मूलचंद जी क्षी मानमलजी बागरेचा सिवाना 23/9/26
    1
    गढ सिवाना 
क्षीआशापपुरा मातजी एव सोनाणा खेतलाजी 
जागरण  मूलचंद  जी क्षी मानमलजी बागरेचा
सिवाना 23/9/26
    user_जगदीश  कुमार
    जगदीश कुमार
    Accounting firm सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली के नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर निमित्त विकास की बुककिया का स्वागत आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को पाली के नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर निमित्त विकास की बुक किया का नगर निगम कार्यालय में जाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना भाई मकरानी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली जिला मंत्री नौशाद खान साबिर चौहान मोहम्मद भाई सिलावट वार्ड नंबर 35 व 36 के उम्मीदवार शेर दातार की ओर से स्वागत किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद जी परख नगर निगम पूर्व सभापति महेंद्र जी बोहर सूरसागर विधानसभा प्रभारी रमेश जी परिहार चंपालाल जी सिसोदिया आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
    1
    पाली के नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर निमित्त विकास की बुककिया का स्वागत 
आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को पाली के नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर निमित्त विकास की बुक किया का नगर निगम कार्यालय में जाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना भाई मकरानी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली जिला मंत्री नौशाद खान साबिर चौहान मोहम्मद भाई सिलावट वार्ड नंबर 35 व 36 के उम्मीदवार शेर दातार की ओर से स्वागत किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद जी परख नगर निगम पूर्व सभापति महेंद्र जी बोहर सूरसागर विधानसभा प्रभारी रमेश जी परिहार चंपालाल जी सिसोदिया आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बालोतरा में कुछ इस तरह निकल गया विजय जुलूस, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा बालोतरा में कुछ इस तरह निकल गया विजय जुलूस, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
    1
    बालोतरा में कुछ इस तरह निकल गया विजय जुलूस, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
बालोतरा में कुछ इस तरह निकल गया विजय जुलूस, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पाली में क्षत्रिय सीरवी समाज ने धूमधाम से मनाई श्री आईमाता जी मंदिर की 51वीं वर्षगांठ ​पाली | सूरजपोल स्थित श्री आईमाता जी मंदिर (बडेर) की 51वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल-पाली द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​गुरुवार, 24 सितंबर को आयोजित इस पावन उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर व बडेर को विशेष रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्पमालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान मां आईमाता जी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। ​क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल (पाली) की ओर से मंदिर की 51वीं वर्षगांठ पर समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    2
    पाली में क्षत्रिय सीरवी समाज ने धूमधाम से मनाई श्री आईमाता जी मंदिर की 51वीं वर्षगांठ
​पाली | सूरजपोल स्थित श्री आईमाता जी मंदिर (बडेर) की 51वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल-पाली द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​गुरुवार, 24 सितंबर को आयोजित इस पावन उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर व बडेर को विशेष रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्पमालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान मां आईमाता जी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
​क्षत्रिय सीरवी समाज, सूरजपोल (पाली) की ओर से मंदिर की 51वीं वर्षगांठ पर समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है
    2
    जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई
जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट  लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सिवाना नगर पालिका का चेयर मैन कुर्सी ग्रहण करते हुए भगवत सिंह जी भायल
    4
    सिवाना नगर पालिका का चेयर मैन कुर्सी ग्रहण करते हुए भगवत सिंह जी भायल
    user_जगदीश  कुमार
    जगदीश कुमार
    Accounting firm सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • ए क व्यक्ति की कि मौत एक घायल इलाके मसी सनसनी फैलती गई
    1
    ए क व्यक्ति की कि मौत एक घायल इलाके मसी सनसनी फैलती गई
    user_Raj_kumar
    Raj_kumar
    Construction Worker पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • *भावरी नदी के पास युवक की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से सिर कुचलने की आशंका,इलाके में फैली सनसनी* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही SI श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कब और किन परिस्थितियों में की गई। मृतक की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सरूपगंज पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के पहुंचने से बढ़ी जांच की गंभीरता घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल की ओर पहुंच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से पड़ताल कर रही है। युवक की हत्या की खबर फैलते ही भावरी नदी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मृतक की पहचान तथा हत्या की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। सरूपगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की जांच-पड़ताल जारी।
    3
    *भावरी नदी के पास युवक की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से सिर कुचलने की आशंका,इलाके में फैली सनसनी*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही SI श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कब और किन परिस्थितियों में की गई। मृतक की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सरूपगंज पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के पहुंचने से बढ़ी जांच की गंभीरता घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल की ओर पहुंच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
युवक की हत्या की खबर फैलते ही भावरी नदी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मृतक की पहचान तथा हत्या की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। सरूपगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की जांच-पड़ताल जारी।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.