Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है
कमलेश शर्मा
जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है
More news from राजस्थान and nearby areas
- सिवाना नगर पालिका का चेयर मैन कुर्सी ग्रहण करते हुए भगवत सिंह जी भायल4
- सांतपुर में पानी को लेकर हाहाकार! टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, 8-10 दिन में एक बार सप्लाई से भड़का आक्रोश *पत्रकार नरेन्द्र सिंह भाटी* आबूरोड। सांतपुर गांव में गहराते पेयजल संकट ने अब उग्र रूप ले लिया है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया और महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने जलदाय विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 8 से 10 दिन में महज एक बार पानी की सप्लाई की जा रही है। इतनी लंबी अवधि के बाद मिलने वाला पानी भी ग्रामीणों की जरूरत के लिए पर्याप्त नहीं पड़ रहा। मजबूरन लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिसके लिए 500 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। पेयजल संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि पानी के अभाव में घर के रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों में अब प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है। महिलाओं के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि “जल ही जीवन है”, लेकिन सांतपुर में यही जीवन बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- पाली के नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर निमित्त विकास की बुककिया का स्वागत आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को पाली के नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर निमित्त विकास की बुक किया का नगर निगम कार्यालय में जाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना भाई मकरानी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली जिला मंत्री नौशाद खान साबिर चौहान मोहम्मद भाई सिलावट वार्ड नंबर 35 व 36 के उम्मीदवार शेर दातार की ओर से स्वागत किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद जी परख नगर निगम पूर्व सभापति महेंद्र जी बोहर सूरसागर विधानसभा प्रभारी रमेश जी परिहार चंपालाल जी सिसोदिया आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे1
- भक्ति के रंग में रंगा माहेश्वरी समाज, रथ में सवार गणपति की निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा रानीवाड़ा। माहेश्वरी समाज की ओर से गणपति महोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को भगवान गणपति की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा की प्रतिमा को आकर्षक रथ में विराजमान कर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सवारी निकाली गई। शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज के महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। रथ में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं एवं युवतियां भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं और विभिन्न गरबों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों और युवाओं में भी गणपति विसर्जन को लेकर खासा उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। गणपति की भव्य सवारी माहेश्वरी नोहरा से रवाना हुई। इसके बाद शोभायात्रा बस स्टैंड रोड, हटीला हनुमान मंदिर, इंद्रा कॉलोनी, बाजार एवं पुलिस थाना क्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ी। रास्तेभर श्रद्धालु भक्ति गीतों और गरबों पर झूमते नजर आए। रथ के साथ चल रहे समाज के लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाओं एवं युवतियों ने गरबा नृत्य कर गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी शोभायात्रा में व्यवस्था संभालते हुए उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना करते हुए “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए। गणपति विसर्जन के साथ ही माहेश्वरी समाज के गणपति महोत्सव का समापन हुआ। पूरे आयोजन में समाज के लोगों की एकजुटता, श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा ने रानीवाड़ा में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना दिया।1
- बालोतरा में कुछ इस तरह निकल गया विजय जुलूस, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा बालोतरा में कुछ इस तरह निकल गया विजय जुलूस, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा1
- जालौर मंगलवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई जालौर मंगलवार शाम को शहर के निकट लेटा गांव में गणपति विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल लेने युवक उतरा था वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई सूचना पर जालौर से एंबुलेंस टीम पहुंची जिसको राजकीय अस्पताल जालौर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बताया कि मौत हो गई है2
- सभापति योगेश गहलोत ने संभाला पदभार, शहर के विकास को लेकर बताईं प्राथमिकताएं बालोतरा। बालोतरा नगर परिषद के सभापति योगेश गहलोत ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षद, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति योगेश गहलोत ने शहर के विकास और आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने शहर की सड़कें, पेयजल व्यवस्था, रोड लाइट के विद्युत पोल और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। सड़क, पानी और रोड लाइट की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता सभापति योगेश गहलोत के सामने शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। शहर में सड़कों की स्थिति में सुधार, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना, खराब एवं टूटे हुए रोड लाइट पोल को दुरुस्त करवाना तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी, रोशनी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। इन कार्यों को लेकर नगर परिषद स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना और नियमित निगरानी की आवश्यकता रहेगी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण समारोह में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, उपसभापति कांतिलाल हुंडिया, पार्षदों तथा आयुक्त आशुतोष सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। सभापति के पदभार संभालने के बाद शहर के विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर नई कार्यकारिणी से उम्मीदें जुड़ी हैं। अब शहरवासियों की नजर नगर परिषद की ओर से सड़क, पेयजल, रोड लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर रहेगी।1
- ए क व्यक्ति की कि मौत एक घायल इलाके मसी सनसनी फैलती गई1
- *भावरी नदी के पास युवक की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से सिर कुचलने की आशंका,इलाके में फैली सनसनी* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/पिंडवाड़ा। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। भावरी नदी के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही SI श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कब और किन परिस्थितियों में की गई। मृतक की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सरूपगंज पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों के पहुंचने से बढ़ी जांच की गंभीरता घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल की ओर पहुंच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से पड़ताल कर रही है। युवक की हत्या की खबर फैलते ही भावरी नदी और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मृतक की पहचान तथा हत्या की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। सरूपगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की जांच-पड़ताल जारी।3