मातृशक्ति ने बांधे रक्षा सूत्र, राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों और सफाईकर्मी बंधुओं के साथ मनाया रक्षाबंधन पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला- रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी एवं विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की ओर से सेवा, सुरक्षा और राष्ट्र रक्षा का संदेश देते हुए रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के तहत मातृशक्ति की महिलाओं ने बड़ीसादड़ी थाना, जिला उपचिकित्सालय तथा सेवा बस्ती में पहुंचकर पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों एवं सफाईकर्मी बंधुओं को रक्षा सूत्र बांधे। चित्तौड़गढ़ विभाग संपर्क प्रमुख वर्दी गायरी एवं दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका गरिमा नागौरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व को सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन को तथा जिला उपचिकित्सालय में चिकित्सकों एवं नर्सिंग कार्मिकों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका अमिता मेहता ने सेवा, सुरक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा और जनसेवा में जुटे कार्मिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम में पतंजलि महिला योग समिति की तनुजा आमेटा, पूर्व पार्षद हेमलता डांगी, संगीता मेहता, इंदिरा भाटी सहित करीब 50 बहनें मौजूद रहीं। पुलिसकर्मियों ने किया मातृशक्ति का स्वागत बड़ीसादड़ी थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक हरिश्चंद्रसिंह एवं सीआई भगवानलाल मेघवाल ने रक्षासूत्र बांधने पहुंची मातृशक्ति का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन की ओर से महिलाओं का मुंह मीठा करवाने के साथ जलपान कराया गया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। चिकित्साकर्मियों और सफाईकर्मियों को भी बांधे रक्षा सूत्र जिला उपचिकित्सालय में मानव सेवा में जुटे चिकित्साकर्मियों को भी महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान डॉ. राजीव मंगल, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. अनस शेख सहित नर्सिंग कार्मिकों को रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई। इसके बाद महिलाएं वाल्मीकि बस्ती पहुंचीं, जहां सफाई कर्मी बंधुओं की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके सेवा कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष टीनसा ने कहा कि पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर परिस्थिति में जनसेवा में तत्पर रहते हैं। ऐसे कर्मियों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने राष्ट्र रक्षा, समाज सेवा, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

- चित्तौड़गढ़ में युवा संवाद से लेकर मातृशक्ति कार्यक्रम तक, कई अहम आयोजन और सियासी बयान सुर्खियों में युवाओं ने मंच से पूछे रोजगार और सुविधाओं पर सवाल, मातृशक्ति कार्यक्रम में सांसद-विधायक को बांधा रक्षा सूत्र; आचार संहिता उल्लंघन के आरोप, सेन समाज ने मांगे टिकट, खेल जागरूकता अभियान और मुकेश की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी चर्चा में1
- nepal floods: कैसे 80 लोगों के ग्रुप के लिए काल बन गई कैलाश मानसरोवर यात्रा? नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या 332 हो गई है. अब तक 900 से अधिक लोग लापता हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है. नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत के क़रीब 300 लोग लापता हैं. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री शामिल हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु से मानसरोवर की यात्रा पर गए 21 लोगों को नेपाल में सुरक्षित बचा लिया गया है. बुधवार को आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि उनके ईशा फ़ाउंडेशन के 80 लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं और उनके बारे में कोई ख़बर नहीं है. माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, विशाल लंगर का भी रहा आयोजन पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में अंजुमन इस्लाम जमात कमिटी रामपुरा के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहब्बत और अकीदत के साथ मनाया गया, उक्त अवसर पर भव्य शानदार जुलूस का आयोजन भी रखा गया। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मदारबाग पहुंचा, जहां जाइल्स समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। मौके पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा "ले लो ले लो सलाम आका हमारा सलाम" नात ए शरीफ़ पढ़कर संपूर्ण माहौल को उत्साह पूर्ण कर दिया। पश्चात इसके सभी ने मिलकर दुरूद ओ सलाम पढ़ कर मुल्क में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। उक्त आयोजन द्वारा अंजुमन परिसर में लंगर और खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें नगर सहित क्षेत्र के सभी समाज जनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर लंगर खाने का लाभ लिया, जो कि एक कौमी एकता की मिसाल साबित हुआ। रामपुरा नगर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त पूरे आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।1
- सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।1
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- दो बैलों की लड़ाई से महाराणा प्रताप सर्कल आसपुर की मुख्य सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए थमा दुकानों के बहार मचीं अफरा तफरी दो बैलों की लड़ाई से घंटों थमा यातायात, दुकानों में मची अफरा-तफरी जिले के आसपास एक व्यस्त इलाके में दो बैलों की लड़ाई ने काफी देर तक यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। दोनों बैल सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लड़ते-लड़ते बैल दुकानों तक पहुंच गए और कई दुकानों के सामान को बिखेर दिया। कुछ दुकानों के काउंटर भी टूट गए। दुकानदारों ने किसी तरह अपनी जान-माल बचाई। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में लोगों ने मशक्कत कर दोनों बैलों को अलग किया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।1
- कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग प्लेन, 2 पायलटों की मौत.. तस्वीरें डरा देंगी ! उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार क्रैश हो गया। हादसे में दोनों ट्रेनी पायलेट की मौत हो गई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस की टीमे मौके पर हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था और ट्रेनिंग उड़ान पर था। इसके बाद कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रहे दो पायलटों में की मौत हो गई। घायल पायलट को इलाज के लिए हैलट अस्पताल लाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक विमान आसमान से नीचे आया और खेत में जा गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।पुलिस कमिश्नर ने दो मौतों की पुष्टि की है। कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि दोनों पायलटों की पहचान हो गई है।कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया निवासी गुजरात के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मौके पर राहत कार्य जारी है। 2023 से विमान ट्रेनिंग के लिए लाया गया था। टेक्नम कंपनी का विमान था। हादसे की सूचना डीजीसीए को दी गई है। डीजीसीए की टीम पहुंच रही है। हादसे का कारण जांच के बाद पता चलेगा।1
- रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला2