ज्योतिष के लाइव मंच पर डांस! AstroTalk के वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल, आस्था और प्लेटफॉर्म की मर्यादा पर बहस लख़नऊ। ज्योतिषीय परामर्श के लिए चर्चित डिजिटल प्लेटफॉर्म AstroTalk के एक लाइव सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक महिला ज्योतिषी लाइव सेशन के दौरान डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब प्लेटफॉर्म के लाइव कंटेंट और उसकी मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ज्योतिष भारत में केवल मनोरंजन का विषय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। AstroTalk जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की परेशानियों का समाधान और मार्गदर्शन लेने पहुंचते हैं। कोई व्यक्ति करियर को लेकर परेशान होता है, कोई आर्थिक संकट से जूझ रहा होता है, तो कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं के बीच उम्मीद लेकर ज्योतिषीय सलाह लेने पहुंचता है। ऐसे में यूजर्स की अपेक्षा होती है कि उन्हें गंभीरता और मर्यादा के साथ परामर्श मिले। लाइव सेशन की मॉनिटरिंग पर भी सवाल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या AstroTalk पर लाइव सेशन के लिए कोई स्पष्ट आचार-संहिता या कंटेंट गाइडलाइन है? यदि गाइडलाइन मौजूद है, तो क्या लाइव सेशन के दौरान उसकी निगरानी की जाती है? लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के निजी व्यवहार पर टिप्पणी करना अलग विषय है, लेकिन जब वही गतिविधि एक सार्वजनिक ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म के लाइव सेशन में दिखाई देती है, तो प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी और उसकी पेशेवर छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या ज्योतिष और मनोरंजन के बीच मिट रही है सीमा? इस वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ज्योतिषीय परामर्श के मंच पर मनोरंजन और पेशेवर सलाह के बीच की सीमा स्पष्ट रहनी चाहिए? वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन इस पूरे मामले ने ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म की गरिमा, कंटेंट पॉलिसी और धार्मिक संवेदनशीलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस जरूर शुरू कर दी है। अब नजर AstroTalk की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण पर रहेगी।
ज्योतिष के लाइव मंच पर डांस! AstroTalk के वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल, आस्था और प्लेटफॉर्म की मर्यादा पर बहस लख़नऊ। ज्योतिषीय परामर्श के लिए चर्चित डिजिटल प्लेटफॉर्म AstroTalk के एक लाइव सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक महिला ज्योतिषी लाइव सेशन के दौरान डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब प्लेटफॉर्म के लाइव कंटेंट और उसकी मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ज्योतिष भारत में केवल मनोरंजन का विषय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। AstroTalk जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की परेशानियों का समाधान और मार्गदर्शन लेने पहुंचते हैं। कोई व्यक्ति करियर को लेकर परेशान होता है, कोई आर्थिक संकट से जूझ रहा होता है, तो कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं के बीच उम्मीद लेकर ज्योतिषीय सलाह लेने पहुंचता है। ऐसे में यूजर्स की अपेक्षा होती है कि उन्हें गंभीरता और मर्यादा के साथ परामर्श मिले। लाइव सेशन की मॉनिटरिंग पर भी सवाल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या AstroTalk पर लाइव सेशन के लिए कोई स्पष्ट आचार-संहिता या कंटेंट गाइडलाइन है? यदि गाइडलाइन मौजूद है, तो क्या लाइव सेशन के दौरान उसकी निगरानी की जाती है? लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के निजी व्यवहार पर टिप्पणी करना अलग विषय है, लेकिन जब वही गतिविधि एक सार्वजनिक ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म के लाइव सेशन में दिखाई देती है, तो प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी और उसकी पेशेवर छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या ज्योतिष और मनोरंजन के बीच मिट रही है सीमा? इस वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ज्योतिषीय परामर्श के मंच पर मनोरंजन और पेशेवर सलाह के बीच की सीमा स्पष्ट रहनी चाहिए? वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन इस पूरे मामले ने ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म की गरिमा, कंटेंट पॉलिसी और धार्मिक संवेदनशीलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस जरूर शुरू कर दी है। अब नजर AstroTalk की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण पर रहेगी।
- ज्योतिष के लाइव मंच पर डांस! AstroTalk के वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल, आस्था और प्लेटफॉर्म की मर्यादा पर बहस लख़नऊ। ज्योतिषीय परामर्श के लिए चर्चित डिजिटल प्लेटफॉर्म AstroTalk के एक लाइव सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक महिला ज्योतिषी लाइव सेशन के दौरान डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब प्लेटफॉर्म के लाइव कंटेंट और उसकी मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ज्योतिष भारत में केवल मनोरंजन का विषय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। AstroTalk जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की परेशानियों का समाधान और मार्गदर्शन लेने पहुंचते हैं। कोई व्यक्ति करियर को लेकर परेशान होता है, कोई आर्थिक संकट से जूझ रहा होता है, तो कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं के बीच उम्मीद लेकर ज्योतिषीय सलाह लेने पहुंचता है। ऐसे में यूजर्स की अपेक्षा होती है कि उन्हें गंभीरता और मर्यादा के साथ परामर्श मिले। लाइव सेशन की मॉनिटरिंग पर भी सवाल वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या AstroTalk पर लाइव सेशन के लिए कोई स्पष्ट आचार-संहिता या कंटेंट गाइडलाइन है? यदि गाइडलाइन मौजूद है, तो क्या लाइव सेशन के दौरान उसकी निगरानी की जाती है? लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के निजी व्यवहार पर टिप्पणी करना अलग विषय है, लेकिन जब वही गतिविधि एक सार्वजनिक ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म के लाइव सेशन में दिखाई देती है, तो प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी और उसकी पेशेवर छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या ज्योतिष और मनोरंजन के बीच मिट रही है सीमा? इस वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ज्योतिषीय परामर्श के मंच पर मनोरंजन और पेशेवर सलाह के बीच की सीमा स्पष्ट रहनी चाहिए? वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन इस पूरे मामले ने ज्योतिषीय प्लेटफॉर्म की गरिमा, कंटेंट पॉलिसी और धार्मिक संवेदनशीलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस जरूर शुरू कर दी है। अब नजर AstroTalk की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण पर रहेगी।1
- चलती बस के पीछे लटककर सफर करता दिखा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 🚨 BREAKING NEWS 🚨 लखनऊ की यातायात पुलिस को खुलेआम चुनौती! चलती बस के पीछे लटककर सफर करता दिखा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी लगातार अभियान चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। बिठौली ओवरब्रिज के पास चलती बस के पीछे लटककर एक व्यक्ति के सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति बस के पिछले हिस्से को पकड़कर जान जोखिम में डालते हुए यात्रा करता दिखाई दे रहा है। ऐसे खतरनाक तरीके से सफर करना न सिर्फ यातायात नियमों की अनदेखी है, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकता है। वीडियो सामने आने के बाद अब देखना होगा कि यातायात पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।1
- मुंबई - मशहूर मॉडल और अभिनेत्री नेहा मलिक को मुंबई के बांद्रा में पैपराजी (मीडिया कर्मियों) के सामने शानदार अंदाज़ में पोज़ देते हुए स्पॉट किया । सोशल मीडिया पर उनके इस लुक और गॉर्जियस पोज़ देखने के लिए अभी सब्सक्राइब करें! #Mumbai #BollywoodGossip #viralphotopost #nishafakecase #highlightsfollowers #followerseveryone #RPT #RakeshPandey1
- सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल सिटी में सैकड़ों की तादात में दबंगों ने बोला धावा। ब्रेकिंग सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल सिटी में सैकड़ों की तादात में दबंगों ने बोला धावा। कर्मचारियों से की मारपीट और तोड़फोड़। दबंगों की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद। अंसल के मालिक प्रणव अंसल ने थाने में दी तहरीर। आरोप कि तीन दिन पुरानी घटना में पुलिस ने अभी तक नहीं दर्ज किया मुकदमा।2
- Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट ने लखनऊ में संगठन विस्तार की घोषणा की लखनऊ, 14 सितम्बर 2026। स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिलीप लोधी ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी ब्रह्मानन्द जी के विचारों एवं आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। डॉ. दिलीप लोधी ने कहा कि ट्रस्ट अपने जीवन के प्रमुख क्षेत्रों समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वामी ब्रह्मानन्द जी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। प्रेस वार्ता में संगठन के विस्तार के लिए संजीव कुमार लोधी (वरिष्ठ अधिवक्ता) को महानगर अध्यक्ष लखनऊ, दीपक लोधी को जिला अध्यक्ष लखनऊ तथा अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन द्वारा प्रदेश एवं महानगर स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। ट्रस्ट की ओर से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करने की जानकारी दी गई। इनमें गरीब एवं मेधावी बच्चों की शिक्षा, युवाओं एवं महिलाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण तथा गंभीर बीमारियों में चिकित्सा सहायता प्रमुख हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने तथा युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्वामी ब्रह्मानन्द जी के आदर्शों पर चलते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट ने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। Report Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट ने लखनऊ में संगठन विस्तार की घोषणा की लखनऊ, 14 सितम्बर 2026। स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिलीप लोधी ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी ब्रह्मानन्द जी के विचारों एवं आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। डॉ. दिलीप लोधी ने कहा कि ट्रस्ट अपने जीवन के प्रमुख क्षेत्रों समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वामी ब्रह्मानन्द जी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। प्रेस वार्ता में संगठन के विस्तार के लिए संजीव कुमार लोधी (वरिष्ठ अधिवक्ता) को महानगर अध्यक्ष लखनऊ, दीपक लोधी को जिला अध्यक्ष लखनऊ तथा अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन द्वारा प्रदेश एवं महानगर स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। ट्रस्ट की ओर से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करने की जानकारी दी गई। इनमें गरीब एवं मेधावी बच्चों की शिक्षा, युवाओं एवं महिलाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण तथा गंभीर बीमारियों में चिकित्सा सहायता प्रमुख हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने तथा युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्वामी ब्रह्मानन्द जी के आदर्शों पर चलते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट ने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। Report Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 85746632224
- शहीद पथ मोड़ ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे डग्गामार वाहन चालक बेखौफ बूथ के सामने सवारी भरते वाहन,कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ?* *कमिश्नरेट लखनऊ* *लापरवाह ट्रैफिक पुलिस* ❗❗ *शहीद पथ मोड़ ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे डग्गामार वाहन चालक बेखौफ बूथ के सामने सवारी भरते वाहन,कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ?* ❗❗ *ट्रैफिक पुलिस चौकी के सामने ई-रिक्शा, डग्गामार वाहनों और अर्टिगा चालकों का कथित मकड़जाल लगातार बना हुआ है* ❗❗ *जिसके बाद फिर वही वाहन सड़कों पर नजर आने लगते हैं।* *डग्गामार वाहन खुलेआम सवारी भरते हैं और जाम की वजह बनते हैं* *अगर लगातार चालान और सीज की कार्रवाई हो रही है तो फिर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर सवारी कैसे भर रहे सवारी हैं ?* *क्या कुछ गाड़ियों पर कार्रवाई दिखाकर पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है ?* *शहीद पथ मोड़ पर सवारी भरते वक्त चालकों का वीडियो वायरल*1
- *पत्नी को नैनी पुल पसंद था...इसलिए यहीं से कूदा:* प्रयागराज में युवक ने सुसाइड नोट में लिखा; देख लो मैं मर सकता हूं यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है, जहां 14 सितम्बर 2026 को एक युवक ने नए यमुना (नैनी) पुल से नदी में छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि नीचे मुस्तैद जल पुलिस के जवानों और स्थानीय गोताखोरों ने युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दस्तावेजों की बरामदगी: घटना के बाद पुलिस को युवक के पास से पहचान पत्र और एक नोट प्राप्त हुआ, जिसकी जांच की जा रही है।त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन: जैसे ही युवक ने पुल से छलांग लगाई, वहां तैनात जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई की। मोटरबोट की मदद से युवक को समय रहते नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- लखनऊ बरिगवां एलडीए सेक्टर-बी में सोमवार सुबह झोपड़पट्टी के बाहर मौरंग पर मजदूर रामबाबू मौर्य (32) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार देर रात जन्मदिन समारोह के बाद वारदात की आशंका। शराब पार्टी में कुछ लोगों के नशे में होने की जानकारी। डीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्यारों की पहचान में जुटी लखनऊ के कृष्णानगर में मजदूर की गला रेतकर हत्या1