शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 वारदातों का खुलासा; 22 लाख का मशरूका बरामद नरसिंहपुर। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को दबोचा है, जिसने शहर और ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला रखी थी। पुलिस ने इस मामले में 7 बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए लगभग 22 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है। शौक और अय्याशी ने बनाया अपराधी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे महंगे होटलों में रुकने, अच्छी लाइफस्टाइल और मौज-मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह गिरोह इतना शातिर था कि घरों से जेवर और नकदी के साथ-साथ बच्चों के गुल्लक तक चुरा लेता था। पुलिस ने चोरी किए गए गुल्लक बरामद कर बच्चों की खुशियां वापस लौटाई हैं। रैकी कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद पेशेवर थी। आरोपी दिन में घूम-घूमकर सूने और बंद मकानों की पहचान (रैकी) करते थे और देर रात ताले तोड़कर कीमती सामान साफ कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से: करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर (चेन, मंगलसूत्र, झुमके, पायल आदि)। 02 चोरी की मोटरसाइकिलें (पल्सर और होंडा शाइन) कीमती 2 लाख रुपये। नगद राशि और अन्य सामान जब्त किया है। चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार पुलिस ने केवल चोरों को ही नहीं, बल्कि चोरी का माल खपाने वाले खरीददार को भी नहीं बख्शा। आरोपियों की निशानदेही पर गांधी वार्ड निवासी दुकानदार मनीष सोनी को गिरफ्तार किया गया है, जो इनसे कम दामों पर जेवर खरीदता था। इन इलाकों में दी थी दबिश गिरोह ने ग्राम चीलाचोन, सुपला, खुरपा बड़ा, विपतपुरा (दो स्थान), जेल क्वाटर्स और अतिथि होटल मंडी रोड पर चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी: कमलेश उर्फ मंगल चौधरी (19 वर्ष), निवासी करहैया। विशेष उर्फ भोला ठाकुर (19 वर्ष), निवासी खमतरा। मनीष सोनी (खरीददार), निवासी गांधी वार्ड, नरसिंहपुर। (नोट: गिरोह में 3 नाबालिग भी शामिल हैं, जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।) सराहनीय भूमिका इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, राहुल सोनकर, दिव्या सनोडिया, सउनि शिवराज सिंह सहित प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर और आरक्षक योगेन्द्र, नंदकिशोर, जितेन्द्र, मनीष व सैनिक अवधेश जाट की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।
शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 वारदातों का खुलासा; 22 लाख का मशरूका बरामद नरसिंहपुर। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को दबोचा है, जिसने शहर और ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला रखी थी। पुलिस ने इस मामले में 7 बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए लगभग 22 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है। शौक और अय्याशी ने बनाया अपराधी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे महंगे होटलों में रुकने, अच्छी लाइफस्टाइल और मौज-मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह गिरोह इतना शातिर था कि घरों से जेवर और नकदी के साथ-साथ बच्चों के गुल्लक तक चुरा लेता था। पुलिस ने चोरी किए गए गुल्लक बरामद कर बच्चों की खुशियां वापस लौटाई हैं। रैकी कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद पेशेवर थी। आरोपी दिन में घूम-घूमकर सूने और बंद मकानों की पहचान (रैकी) करते थे और देर रात ताले तोड़कर कीमती सामान साफ कर देते
थे। पुलिस ने इनके पास से: करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर (चेन, मंगलसूत्र, झुमके, पायल आदि)। 02 चोरी की मोटरसाइकिलें (पल्सर और होंडा शाइन) कीमती 2 लाख रुपये। नगद राशि और अन्य सामान जब्त किया है। चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार पुलिस ने केवल चोरों को ही नहीं, बल्कि चोरी का माल खपाने वाले खरीददार को भी नहीं बख्शा। आरोपियों की निशानदेही पर गांधी वार्ड निवासी दुकानदार मनीष सोनी को गिरफ्तार किया गया है, जो इनसे कम दामों पर जेवर खरीदता था। इन इलाकों में दी थी दबिश गिरोह ने ग्राम चीलाचोन, सुपला, खुरपा बड़ा, विपतपुरा (दो स्थान), जेल क्वाटर्स और अतिथि होटल मंडी रोड पर चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी: कमलेश उर्फ मंगल चौधरी (19 वर्ष), निवासी करहैया। विशेष उर्फ भोला ठाकुर (19 वर्ष), निवासी खमतरा। मनीष सोनी (खरीददार), निवासी गांधी वार्ड, नरसिंहपुर। (नोट: गिरोह में 3 नाबालिग भी शामिल हैं, जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।) सराहनीय भूमिका इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, राहुल सोनकर, दिव्या सनोडिया, सउनि शिवराज सिंह सहित प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर और आरक्षक योगेन्द्र, नंदकिशोर, जितेन्द्र, मनीष व सैनिक अवधेश जाट की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।
- नरसिंहपुर के करकबेल में शराब कारोबारी प्रदीप कौरव से मारपीट के बाद सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और महत्वपूर्ण परामर्श उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य माताओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।1
- नरसिंहपुर के गोटेगांव में बढ़ती अव्यवस्था पर जागृति कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर में अतिक्रमण, अनियंत्रित यातायात और डीजे के ध्वनि प्रदूषण को 'अराजक' बताते हुए कमेटी ने विधायक और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।1
- नरसिंहपुर पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब तक 26 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं, जिनसे तेज आवाज और पटाखा जैसी ध्वनि निकलती थी। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।3
- एसीएन भारत समाचार नरसिंहपुर नरसिंहपुर - शराब के नशे में ड्राइवर ने पलटाई बस,नेपाल से बेंगलुरु जा रही थी बस,10 यात्री घायल, बच्चा और दो महिलाएं गंभीर…1
- तेंदूखेड़ा के सिविल न्यायालय चौराहे पर एक युवक ने बीच सड़क पर कार खड़ी कर यातायात बाधित कर दिया। इससे तत्काल जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला।2
- शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 वारदातों का खुलासा; 22 लाख का मशरूका बरामद नरसिंहपुर। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को दबोचा है, जिसने शहर और ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला रखी थी। पुलिस ने इस मामले में 7 बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए लगभग 22 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है। शौक और अय्याशी ने बनाया अपराधी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे महंगे होटलों में रुकने, अच्छी लाइफस्टाइल और मौज-मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह गिरोह इतना शातिर था कि घरों से जेवर और नकदी के साथ-साथ बच्चों के गुल्लक तक चुरा लेता था। पुलिस ने चोरी किए गए गुल्लक बरामद कर बच्चों की खुशियां वापस लौटाई हैं। रैकी कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद पेशेवर थी। आरोपी दिन में घूम-घूमकर सूने और बंद मकानों की पहचान (रैकी) करते थे और देर रात ताले तोड़कर कीमती सामान साफ कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से: करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर (चेन, मंगलसूत्र, झुमके, पायल आदि)। 02 चोरी की मोटरसाइकिलें (पल्सर और होंडा शाइन) कीमती 2 लाख रुपये। नगद राशि और अन्य सामान जब्त किया है। चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार पुलिस ने केवल चोरों को ही नहीं, बल्कि चोरी का माल खपाने वाले खरीददार को भी नहीं बख्शा। आरोपियों की निशानदेही पर गांधी वार्ड निवासी दुकानदार मनीष सोनी को गिरफ्तार किया गया है, जो इनसे कम दामों पर जेवर खरीदता था। इन इलाकों में दी थी दबिश गिरोह ने ग्राम चीलाचोन, सुपला, खुरपा बड़ा, विपतपुरा (दो स्थान), जेल क्वाटर्स और अतिथि होटल मंडी रोड पर चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी: कमलेश उर्फ मंगल चौधरी (19 वर्ष), निवासी करहैया। विशेष उर्फ भोला ठाकुर (19 वर्ष), निवासी खमतरा। मनीष सोनी (खरीददार), निवासी गांधी वार्ड, नरसिंहपुर। (नोट: गिरोह में 3 नाबालिग भी शामिल हैं, जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।) सराहनीय भूमिका इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, राहुल सोनकर, दिव्या सनोडिया, सउनि शिवराज सिंह सहित प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर और आरक्षक योगेन्द्र, नंदकिशोर, जितेन्द्र, मनीष व सैनिक अवधेश जाट की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।2
- नरसिंहपुर में शराब कारोबारी से मारपीट और अपहरण के मामले ने तूल पकड़ा है। कौरव समाज ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिले में गुंडाराज कायम होने का आरोप लगाया है।1
- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। शराब के नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही से हुए इस हादसे में 10 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं गंभीर हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1