logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाँसी के रानीपुर कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में चला बुलडोजर, अवैध फल की दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई झाँसी। रानीपुर कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पंचायत और प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। प्रशासन ने मंडी परिसर में अवैध रूप से संचालित की जा रही फलों की दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि पुरानी सब्जी मंडी की भूमि पर नगर पंचायत द्वारा नया निर्माण प्रस्तावित है। इस स्थान पर छह दुकानों के साथ एक कार्यालय भवन का निर्माण किया जाना है। इसी उद्देश्य से करीब 40 दिन पूर्व दुकानदारों को नोटिस जारी कर नई सब्जी मंडी में दुकानें स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई से पहले एसडीएम न्यायिक यदुवीर सिंह ने दुकानदारों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक कर उन्हें समझाइश दी। प्रशासन की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि सभी दुकानदारों को नई सब्जी मंडी में सुरक्षित एवं उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। बावजूद इसके निर्धारित समयसीमा में दुकानें नहीं हटाई गईं। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव की स्थिति न बने। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है और आगे भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

3 hrs ago
user_Praveen Kumar
Praveen Kumar
रिपोर्टर झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

झाँसी के रानीपुर कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में चला बुलडोजर, अवैध फल की दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई झाँसी। रानीपुर कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पंचायत और प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। प्रशासन ने मंडी परिसर में अवैध रूप से संचालित की जा रही फलों की दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि पुरानी सब्जी मंडी की भूमि पर नगर पंचायत द्वारा नया निर्माण प्रस्तावित है। इस स्थान पर छह दुकानों के साथ एक कार्यालय भवन का निर्माण किया जाना है। इसी उद्देश्य से करीब 40 दिन पूर्व दुकानदारों को नोटिस जारी कर नई सब्जी मंडी में दुकानें स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई से पहले एसडीएम न्यायिक यदुवीर सिंह ने दुकानदारों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक कर उन्हें समझाइश दी। प्रशासन की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि सभी दुकानदारों को नई सब्जी मंडी में सुरक्षित एवं उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। बावजूद इसके निर्धारित समयसीमा में दुकानें नहीं हटाई गईं। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या टकराव की स्थिति न बने। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है और आगे भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • निवाड़ी जिले के तरीचर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा नौ देवियों, भव्य झाँकी की आरती का किया गया आयोजन
    1
    निवाड़ी जिले के तरीचर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा नौ देवियों, भव्य झाँकी की आरती का किया गया आयोजन
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Satish Parihare
    1
    Post by Satish Parihare
    user_Satish Parihare
    Satish Parihare
    Karera, Shivpuri•
    11 hrs ago
  • Post by Gajendra Jatav
    1
    Post by Gajendra Jatav
    user_Gajendra Jatav
    Gajendra Jatav
    पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को फरियादी करन सिंह वंशकार, निवासी राधापुर, थाना पिछोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई राजन उर्फ राजेन्द्र वंशकार की भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार एवं नरेन्द्र पाल द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 02 फरवरी 2026 को आरोपी भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार (उम्र 40 वर्ष), निवासी आदिवासी मोहल्ला राधापुर तथा नरेन्द्र पाल (उम्र 30 वर्ष), निवासी सुजावनी, थाना पिछोर को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को फरियादी करन सिंह वंशकार, निवासी राधापुर, थाना पिछोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई राजन उर्फ राजेन्द्र वंशकार की भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार एवं नरेन्द्र पाल द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 02 फरवरी 2026 को आरोपी भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार (उम्र 40 वर्ष), निवासी आदिवासी मोहल्ला राधापुर तथा नरेन्द्र पाल (उम्र 30 वर्ष), निवासी सुजावनी, थाना पिछोर को गिरफ्तार कर लिया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अचौसा में शांति भंग के आरोप एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार आज सोमवार को दोपहर 2 बजे आपसी वाद-विवाद के दौरान लड़ाई-झगड़ा करने एवं क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अचौसा तहसील टहरौली जनपद झांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान कर विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी थाना गुरसराय क्षेत्र से की गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के साथ उप निरीक्षक उम्मेद सिंह,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी एवं कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का सख्त संदेश दिया गया है
    1
    अचौसा में शांति भंग के आरोप एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
आज सोमवार को दोपहर 2 बजे आपसी वाद-विवाद के दौरान लड़ाई-झगड़ा करने एवं क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अचौसा तहसील टहरौली जनपद झांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान कर विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी थाना गुरसराय क्षेत्र से की गई।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के साथ उप निरीक्षक उम्मेद सिंह,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी एवं कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का सख्त संदेश दिया गया है
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • इंदरगढ़/दतिया... दतिया जिले के नगर इंदरगढ़ के सेवड़ा रोड स्थित प्रसिद्ध श्री बावड़ी सरकार धाम पर अखंड रामायण पाठ के 29 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन के समापन पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से कन्या भोज एवं साधु संतों के भोजन के साथ प्रारंभ होकर अर्ध रात्रि तक चला.... बावड़ी सरकार धाम महंत दूध खोय सरकार 1008 श्री गणेश दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्री राम कथा एवं विशाल भंडारा समस्त नगर वासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ,श्री बावड़ी सरकार समस्त नगर व क्षेत्र वासियों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें...
    3
    इंदरगढ़/दतिया...
दतिया जिले के नगर इंदरगढ़ के सेवड़ा रोड स्थित प्रसिद्ध श्री बावड़ी सरकार धाम पर अखंड रामायण पाठ के 29 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन के समापन पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से कन्या भोज एवं साधु संतों के भोजन के साथ प्रारंभ होकर अर्ध रात्रि तक चला....
बावड़ी सरकार धाम महंत दूध खोय सरकार 1008 श्री गणेश दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्री राम कथा एवं विशाल भंडारा समस्त नगर वासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ,श्री बावड़ी सरकार समस्त नगर व क्षेत्र वासियों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें...
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    पत्रकार Indergarh, Datia•
    30 min ago
  • झाँसी। गरौठा रात्रि में आज की रात्रि में गुरसराँय रोड पर गस्त कर रही पुलिस की सरकारी गाड़ी टाटा सुमो में बेकाबू ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर रात्रि लगभग 2:00 बजे कोतवाली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था एवं अपराधियों को पकड़ने हेतु सघन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी फायर स्टेशन के पहले रोड पर खड़ी हुई थी गाड़ी में से गुरसराँय की ओर से आने वाले डंपर UP93 DT1107 पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई पुलिसकर्मी बाल बाल बचे पुलिस कर्मियो के डंपर के चपेट मैं न आने से बड़ी अनहोनी घटना होने से बच गई पुलिस द्वारा डंपर एवं चालक को गरौठा कोतवाली लाया गया वही चालक को कोतवाली में बैठा दिया गया है तथा डंपर को थाने में खड़ा कर दिया गयाहै गरौठा पुलिस की गाड़ी टाटा सुमो जिसका नंबर UP93AG0530 है जो पीछे से गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
    1
    झाँसी। गरौठा रात्रि में आज की रात्रि में गुरसराँय रोड पर गस्त कर रही पुलिस की सरकारी गाड़ी टाटा सुमो में बेकाबू ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर रात्रि लगभग 2:00 बजे कोतवाली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था एवं अपराधियों को पकड़ने  हेतु सघन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी फायर स्टेशन के पहले  रोड पर खड़ी हुई थी गाड़ी में से गुरसराँय की ओर से आने वाले डंपर UP93 DT1107 पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई पुलिसकर्मी बाल बाल बचे पुलिस कर्मियो के डंपर के चपेट मैं न आने से बड़ी अनहोनी घटना होने से बच गई पुलिस द्वारा डंपर एवं चालक को गरौठा कोतवाली लाया गया वही चालक को कोतवाली में बैठा दिया गया है तथा डंपर को थाने में खड़ा कर दिया गयाहै गरौठा पुलिस की गाड़ी टाटा सुमो जिसका नंबर UP93AG0530 है जो पीछे से गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पहली बार नगर परिषद ने अपनी स्थाई संपत्ति बनाने के लिए आज नगर में दुकान निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया। पी एच ई ऑफिस के पास 18 दुकानों का निर्माण रूपये 64.40 लाख की लागत से किया जाएगा। जिससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी। नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित दुकान निर्माण योजना का भूमिपूजन आज करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने किया भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रावत, तहसीलदार कल्पना शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, धनीराम यादव, नफीस खान, रामस्वरूप रावत, वार्ड पार्षद संजय नीखरा, आकाश नरवारे, निकिता, खेमराज कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पहली बार नगर परिषद ने अपनी स्थाई संपत्ति बनाने के लिए आज नगर में दुकान निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया।  पी एच ई ऑफिस के पास 18 दुकानों का निर्माण  रूपये 64.40 लाख  की लागत से किया जाएगा। जिससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी। 
नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित दुकान निर्माण योजना का भूमिपूजन आज करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने किया 
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रावत, तहसीलदार कल्पना शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, धनीराम यादव, नफीस खान, रामस्वरूप रावत, वार्ड पार्षद संजय नीखरा, आकाश नरवारे, निकिता, खेमराज कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Shivani Joshi
    1
    Post by Shivani Joshi
    user_Shivani Joshi
    Shivani Joshi
    Photographer Bhitarwar, Gwalior•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.