Shuru
Apke Nagar Ki App…
tendu patta
Karan Thakur
tendu patta
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सागर 30 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके। इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।1
- एमपीएल वुमन लीग ड्राफ्ट संपन्न: “देश की सबसे बड़ी लीग” बना एमपीएल , धवन बोले— मध्य प्रदेश क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में आज मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल ) के वुमन विंग का भव्य टीम ड्राफ्ट आयोजित हुआ। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। “तीन साल में ही देश की सबसे बड़ी लीग” — सिंधिया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीएल ने मात्र तीन वर्षों में देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि आज आईपीएल और अन्य बड़ी लीगों में एमपीएल से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने वुमन लीग की पाँचों टीमों के मालिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। धवन ने की सराहना, बोले—बदलाव साफ दिख रहा शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ‘द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की स्थापना और एमपीएल वुमन लीग की पहल को ऐतिहासिक बताया। धवन ने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में मध्य प्रदेश क्रिकेट में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और इसका श्रेय महानआर्यमन सिंधिया की दूरदर्शिता को जाता है। सबा करीम ने याद किए माधवराव सिंधिया सबा करीम ने इस अवसर पर माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वुमन स्टेट लीग को लेकर उत्साह जताया और इसे महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया। पाँच टीमों ने चुनी अपनी स्क्वॉड इस बार एमपीएल वुमन लीग में कुल 303 महिला खिलाड़ियों के पूल से पाँच टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वॉड तैयार की: चंबल घड़ियाल ग्वालियर शेरनी रॉयल निमाड़ ईगल्स भोपाल वूल्व्स बुंदेलखंड बुल्स पिछले वर्ष जहाँ तीन टीमें थीं, इस बार संख्या बढ़कर पाँच हो गई है। इंदौर में होगा एमपीएल 2026 एमपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 3 जून से इंदौर में होगी। करीब 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर एमपीएल वुमन लीग का यह ड्राफ्ट न सिर्फ महिला क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ, बल्कि मध्य प्रदेश को देश के क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत करने का संकेत भी दे गया।1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- भारतीय जनता पार्टी की सरकार की CM किसान योजना की खुली पोल सरकार की सारी बातें हवा हवाई किसान परेशान योजनाएं महान।1
- जबलपुर से नर्मदा नदी के प्रवाह से कई घाट निर्मित हुए जिनमें भेड़ाघाट धुंआधार सर्वाधिक चर्चित है यह तिथियों पर श्रद्धा से लोग नहाने आते इसके अलावा प्रकृति द्वारा यहां बहुत रोचक दृश्य देखने कई बार यहां हिंदी फिल्मों की शूटिंग हुई कई विदेशी पर्यटक आते रहते अलग अलग विख्यात यह स्थान है1
- Post by SUNEEL SINGH1
- *घटना का विवरण :* पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपुसे* के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक बी.पी. सिंह द्वारा थाना स्टाफ की टीम गठित कर कार्यवाही की गई। दौराने कस्बा भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा हंसराज ढाबा के आगे हाईवे रोड एनएच-46 (भोपाल से नर्मदापुरम लेन) के किनारे पहुंचकर टोलनाका बिसनखेड़ा की ओर से आ रही एक ज्यूपिटर स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कुल 320 नग सीलबंद क्वार्टर (कुल मात्रा 57.6 लीटर), कीमत लगभग 25,600/- रुपये प्राप्त हुए। उक्त अवैध शराब एवं स्कूटी क्रमांक MP05ZJ0299 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। *जप्त मशरूका :* *320 नग देशी शराब* (प्लेन) क्वार्टर (57.6 लीटर) कीमती लगभग 25,600/- रुपये *एक ज्यूपिटर स्कूटी MP05ZJ0299* (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) *कार्यवाही :* आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रआर धनराज यादव, आरक्षक ऋषभ यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।2
- ग्वालियर में देर रात सड़कों पर उतरे ऊर्जा मंत्री, वार्ड 09 में घर-घर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं ग्वालियर। जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। देर रात उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित किला गेट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सड़क, सीवर, विद्युत और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। “आपका सेवक, आपके द्वार” अभियान के तहत मंत्री तोमर स्वयं घर-घर पहुंचे और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया।1